एक्सप्लोरर

Wilful Defaulter: 2623 लोग डकार गए बैंकों के 1.96 लाख करोड़ रुपये, 2.09 लाख करोड़ रुपये की कर्जमाफी से बैंकिंग सिस्टम को लगा चूना

Wilful Defaulter in India: देश में विलफुल डिफॉल्टर ने बैंकों की नाक में दम करके रख दिया है. पिछले कुछ सालों में इनके पास फंसे पैसे का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है.

Wilful Defaulter in India: हम सभी को बैंक से लोन लेने के लिए तमाम पापड़ बेलने पड़ते हैं. इसके बाद यदि आपकी एक किस्त भी चूक जाए तो बैंक आपका जीना हराम कर देते हैं. आपका क्रेडिट स्कोर खराब करके आगे के लिए मुसीबतें खड़ी कर देते हैं. मगर, इस देश में ऐसे 2623 ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने विभिन्न बैंकों का 1.96 लाख करोड़ रुपये हजम कर लिया है और डकार भी नहीं ली. इन विलफुल डिफॉल्टर (Wilful Defaulter) से पैसा निकालने में बैंक अभी तक सफल नहीं हो पाए हैं.  

इनके पास 5 करोड़ या उससे ज्यादा फंसे हैं

केंद्र सरकार ने सोमवार को बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार मार्च, 2023 तक देश में 2623 विलफुल डिफॉल्टर हैं. ये वो लोग हैं, जिनके पास 5 करोड़ या उससे ज्यादा रुपये फंसे हैं. इनके पास बैंकों का 1,96,049 करोड़ रुपये फंसा हुआ है. ये जानबूझकर उस पैसे को वापस नहीं कर रहे हैं. तमाम कोशिशों के बावजूद बैंक इनसे पैसा निकलने में सफल नहीं हो पाए हैं.

बट्टे खाते में गए कुल पैसों का आधा बड़ी कंपनियां हजम कर गईं 

वित्तराज्य मंत्री भागवत कराड ने लोकसभा में बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 में बैंकों ने जितने भी लोन बट्टे खाते में डाले, उनमें से आधे से ज्यादा बड़ी कंपनियों एवं सर्विसेज के थे. पिछले वित्त वर्ष में कुल 2.09 लाख करोड़ रुपये के लोन माफ (राइट ऑफ) किए गए. इनमें से 1.09 लाख करोड़ रुपये के कर्ज बड़ी कंपनियों के थे. यह आंकड़ा 52.3 फीसदी होता है.  

4 साल में 10.57 लाख करोड़ रुपये के लोन माफ

कराड ने बताया कि बैंकों ने वित्त वर्ष 2018-19 से 2022-23 के बीच चार साल में 10.57 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए. इनमें से बड़े कारोबारियों का हिस्सा 5.55 लाख करोड़ रुपये था. यह बट्टे खाते में डाले गए कुल कर्ज का 52.5 फीसद हिस्सा है. 

बैंकों ने 5,309.80 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

पिछले फाइनेंशियल इयर में बैंकों ने 5,309.80 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला है. वित्त राज्यमंत्री कराड ने बताया कि इसमें लोन भुगतान में देरी का जुर्माना भी शामिल है. सेंट्रल रिपोजिटरी ऑफ इनफॉर्मेशन ऑन लार्ज क्रेडिट्स (CRILC) के अनुसार, इस साल 31 मार्च तक 2,623 लोग विलफुल डिफॉल्टर घोषित किए जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें 

Rupee Against Dollar: रुपये में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, डॉलर के मुकाबले फिसलता ही जा रहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इनकट टैक्स भरने वाले ध्यान दें, TRACES 2.0 पोर्टल लॉन्च, अब चुटकियों में होगा आपका काम
इनकट टैक्स भरने वाले ध्यान दें, TRACES 2.0 पोर्टल लॉन्च, अब चुटकियों में होगा आपका काम
TCS कर्मचारियों की चांदी, इस साल मिल सकता है 'Double-Digit' सैलरी इंक्रीमेंट
TCS कर्मचारियों की चांदी, इस साल मिल सकता है 'Double-Digit' सैलरी इंक्रीमेंट
UPI के 10 साल: सब्जी वाले से शोरूम तक, ऐसे बदला भारत का पेमेंट अंदाज, विदेश में भी बजा डंका
UPI के 10 साल: सब्जी वाले से शोरूम तक, ऐसे बदला भारत का पेमेंट अंदाज, विदेश में भी बजा डंका
Tax on Diesel: सरकार ने डीजल पर दोगुना किया टैक्स, हवाई ईंधन भी शामिल, जानें इससे आप पर क्या फर्क पड़ेगा?
सरकार ने डीजल पर दोगुना किया टैक्स, हवाई ईंधन भी शामिल, जानें इससे आप पर क्या फर्क पड़ेगा?

वीडियोज

165 मासूमों की आखिरी निशानी !
Sansani: ईरान के जख्मों की दर्दनाक उड़ान ! | ABP News | War
Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
Ayush Mhatre Retired Out: बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
US Iran Peace Talks In Islamabad: ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
US Iran Peace Talks: अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान, वीडियो वायरल
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान
Embed widget