एक्सप्लोरर

Rupee Against Dollar: रुपये में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, डॉलर के मुकाबले फिसलता ही जा रहा

Rupee Against Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपये ने अब तक का सबसे निचला स्तर छू लिया है. मंगलवार सुबह इसकी कीमत 3 पैसे फिसलकर 83.41 रुपये तक गिर चुकी है. आगे इसके और नीचे जाने की आशंका जताई जा रही है.

Rupee Against Dollar: डॉलर के मुकाबले में रुपये की कीमत में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. मंगलवार सुबह यह अब तक के सबसे निचले स्तर 83.41 रुपये पर पहुंच गया है. इसमें शुरुआती कारोबार के दौरान ही 3 पैसे की गिरावट दर्ज की गई. सोमवार को यह डॉलर के मुकाबले 83.38 रुपये पर बंद हुआ था.

आयातकों की भारी मांग से हुई गिरावट 

आयतकों द्वारा डॉलर की भारी मांग के चलते यह गिरावट दर्ज की गई. भारतीय रिजर्व बैंक बुधवार से मौद्रिक नीति की समीक्षा शुरू कर देगा इसका नतीजा शुक्रवार को घोषित किया जाएगा. इसके चलते भी डॉलर की मांग में इजाफा हो रहा है. बाजार विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि शुक्रवार तक यह गिरावट जारी रह सकती है. डॉलर के मुकाबले रुपया 83.50 के लेवल तक गिर सकता है. 

सोमवार को भी हुई थी गिरावट 

सोमवार को भी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट आई थी. यह सोमवार शाम को 83.38 रुपये पर बंद हुआ था. इस समय अमरीका से भी महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़े जारी होने वाले हैं, जिसका साफ असर रुपये की कीमत पर पड़ रहा है. इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.09 फीसदी नीचे 103.62 के स्तर पर चल रहा है. ग्लोबल आयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फीचर भी 0.05 फीसदी गिरकर 77.99 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,073.21 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

6 दिसंबर से शुरू होगी आरबीआई की बैठक 

भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की बैठक 6 दिसंबर से शुरू होगी. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (ShaktiKant Das) 8 दिसंबर को बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देंगे. सबकी नजर रेपो रेट पर टिकी हुई है. हालांकि, महंगाई दर के 5 फीसदी के नीचे आने की संभावना बहुत कम है. ऐसे में आरबीआई अपने रूख में कोई बदलाव नहीं करेगा. इस वित्त वर्ष में अब तक चार एमपीसी बैठक हो चुकी हैं. इनमें रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 

ये भी पढ़ें 

Cashless Treatment: सड़क दुर्घटना के घायलों को कैशलेस इलाज की सुविधा देगी सरकार, 4 महीने में पूरे देश में लागू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget