एक्सप्लोरर

करेंसी नोटों से Coronavirus फैलने का है डर? RBI ने क्यों दी डिजिटल पेमेंट को अपनाने की सलाह

क्या करेंसी नोटों से भी कोरोना फैल सकता है? ये सवाल इसलिए पूछा जा रहा है क्योंकि आरबीआई ने एक सलाह दी है जो इस सवाल को पैदा कर रही है.

नई दिल्लीः क्या कोरोना वायरस करेंसी नोटों से भी फैल सकता है? हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि कल ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोगों से कैश की बजाए डिजिटल पेमेंट को अपनाने और इसके इस्तेमाल को बढ़ाने की सलाह दी है. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांता दास ने कल एक पीसी में कहा कि आरबीआई सलाह देता है कि लोग भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और कैश की बजाए डिजिटल या ऑनलाइन पेमेंट को अपनाएं. इसके अलावा बाहर जाकर कैश इस्तेमाल करने से बेहतर है कि घर से ही मोबाइल, इंटरनेट बैंकिंग या कार्ड्स के जरिए पेमेट कर सकते हैं.

इतना ही नहीं आरबीआई ने इसके लिए एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है और इसे आरबीआई की वेबसाइट पर देखा जा सकता है. आरबीआई ने अपने नोटिफिकेशन में साफ लिखा है कि आरबीआई सामान्य जनता को ये बताना चाहता है कि नॉन-कैश डिजिटल पेमेंट्स ऑप्शंस (जैसे कि एनईएफटी, आईएमपीएस, यूपीआई और बीबीपीएस) के जरिए आप सामान की खरीदारी कर सकते हैं और सेवाओं, बिलों का भुगतान कर सकते हैं.

इसके अलावा आरबीआई ने ये भी लिखा कि कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिये सामाजिक संपर्क कम किए जाने और सार्वजनिक जगहों पर कम जाने की जरूरत है लिहाजा जनता घर से ही मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, कार्ड्स आदि के जरिए अपने पेमेंट कर सकती है.

करेंसी नोटों से Coronavirus फैलने का है डर? RBI ने क्यों दी डिजिटल पेमेंट को अपनाने की सलाह (RBI नोटिफिकेशन, सोर्स RBI वेबसाइट)

इस नोटिफिकेशन से ये तो साफ है कि आरबीआई चाहता है कि सार्वजनिक जगहों पर लोग कम से कम जाएं और कैश की बजाए डिजिटल पेमेंट को अपनाएं. हालांकि ऐसा कहीं भी सिद्ध नही हुआ है कि कैश करेंसी के नोटों के जरिए कोरोना वायरस फैल सकता है लेकिन कहते हैं न दुर्घटना से सावधानी भली तो इसी क्रम में आरबीआई ने ये ऑनलाइन पेमेंट के विकल्प को अपनाने के लिए कहा है.

इसका मकसद कतई लोगों को डराना नहीं है लेकिन ये सामान्य सी बात है कि जब हम बाहरी संपर्क से बचने के लिए तमाम तरह के उपाय अपना रहे हैं तो नोटों के संपर्क को कम करने में कैसा हर्ज. लिहाजा डिजिटल या ऑनलाइन पेमेंट के जरिए आप अपने खर्चों का प्रबंधन करें तो इसमें कोई बुराई नहीं है.

ये भी पढ़ें कोरोना वायरस के चलते देश की इन इंडस्ट्री पर पड़ रहा है बुरा असर, हो रहा है करोड़ों का घाटा Coronavirus: कई देशों ने किया राहत पैकेज का एलान, जानिए कौन-कौन से देश महामारी से लड़ने के लिए आगे आए गिरते बाजार में भी इस सेक्टर के शेयरों में इंवेस्टर्स कमा रहे हैं मुनाफा, जानिए कौनसा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएल टाटा की विदाई, 29 साल बाद 11 नवंबर को छोड़ेंगे पद, कौन होगा नया चेयरमैन?
नोएल टाटा की विदाई, 29 साल बाद 11 नवंबर को छोड़ेंगे पद, कौन होगा नया चेयरमैन?
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?
जाना था बेंगलुरु, पहुंचा दिया लंदन, British Airways ने लड़की के साथ किया खेला
जाना था बेंगलुरु, पहुंचा दिया लंदन, British Airways ने लड़की के साथ किया खेला
कोहली की कंपनी कर रही धमाल, One8 का Agilitas में मर्जर, बने बड़े मालिक
कोहली की कंपनी कर रही धमाल, One8 का Agilitas में मर्जर, बने बड़े मालिक

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget