एक्सप्लोरर

गिरते बाजार में भी इस सेक्टर के शेयरों में इंवेस्टर्स कमा रहे हैं मुनाफा, जानिए कौनसा है

कोरोना वायरस के संकट के कारण शेयर बाजार में यूं तो लगभग सभी सेक्टर्स बुरी तरह गिरावट के दौर में हैं लेकिन एक सेक्टर है जो अभी भी निवेशकों को कमाई करा रहा है.

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के संकट के कारण ग्लोबल शेयर बाजारों की खराब स्थिति किसी से छुपी नहीं है. दुनियाभर के स्टॉक मार्केट बुरी तरह टूट रहे हैं. भारतीय शेयर बाजार भी दिनोंदिन गिरावट के ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाता जा रहा है. ऐसे हालात में निवेशक भारी चिंता में हैं क्योंकि उनकी पूंजी में लगातार कमी होती जा रही है.

भारत के शेयर बाजार में यूं तो लगभग सारे सेक्टर्स हैं जो बुरी तरह गिरावट के दौर में हैं लेकिन एक सेक्टर ऐसा है जो इस समय भी निवेशकों को कमाई करा रहा है. यहां पर हम उसी सेक्टर के बारे में जानेंगे और ये पता लगाएंगे कि क्यों इस जबरदस्त गिरावट के दौर में ये सेक्टर निवेशकों के लिए फायदे का सौदा बना हुआ है.

FMCG सेक्टर बना हुआ है फायदे का सौदा देश में इस समय चल रहे चिंता के माहौल में भी शेयर बाजार में एफएमसीजी सेक्टर के शेयर या तो बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं या उतनी गिरावट नहीं दिखा रहे हैं जो दूसरे सभी शेयरों में देखी जा रही है. नेस्ले, एचयूएल, आईटीसी जैसे शेयरों में इस समय तेजी बनी हुई है और ये शेयर बढ़त के साथ ट्रेडिंग करते दिख रहे हैं.

  • नेस्ले के शेयर में आज 100 रुपये या 0.75 फीसदी से ज्यादा की बढ़त बनी हुई है और ये 14,504 से ऊपर के लेवल पर कारोबार कर रहा है.
  • एचयूएल के शेयर में भी आज 100 रुपये से ज्यादा की बढ़त है और ये 5.47 फीसदी की उछाल के साथ 2048.10 रुपये पर कारोबार कर रहा ह
  • आईटीसी का शेयर भी आज 5.33 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है.
  • कोलगेट पामोलिव इंडिया लिमिटेड का शेयर भी 2.33 फीसदी की मजबूती के साथ 1182 रुपये से ऊपर कारोबार कर रहा है.

FMCG शेयरों में तेजी की ये है वजह एफएमसीजी कंपनियां यानी फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स के तहत रोजमर्रा के सामान की बिक्री करती है और इसमें घरों की रसोई से लेकर हर सेक्शन में काम आने वाली वस्तुएं बिकती हैं. कोरोना वायरस संकट के बाद लोग आटा, दालें, मसाले सहित घरों में काम आने वाली अन्य चीजों को इकट्ठा कर रहे हैं जिसके चलते इन कंपनियों की बिक्री बढ़ रही है. इसी का असर एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों पर भी पड़ रहा है और लगातार ऐसे शेयरों में हरे निशान में कारोबार हो रहा है.

FMCG कंपनियां में रहेगी तेजी-जानकार शेयर बाजार के जानकार मानते हैं कि एफएमसीजी कंपनियों में भी जो अच्छी कंपनियां हैं अगर उनमें निवेश किया जाए तो इसमें घाटा उठाने की संभावना कम होती है और मुनाफा कमाना आसान होता है. इस समय जब कोरोना वायरस के संकट के कारण सभी कंपनियों के शेयर गिर रहे हैं, ऐसे में भी एफएमसीजी कंपनियां तेजी दिखा रही हैं तो ये इनकी मजबूती दिखाता है.

हालांकि आज के कारोबार में थोड़ी तेजी देखी जा रही है और शेयर बाजार में कई दिनों के बाद हरे निशान में कारोबार हो रहा है लेकिन जानकारों का मानना है कि ये तेजी अभी ज्यादा टिकाऊ नहीं है. ऐसे में निवेशकों को सोच-समझकर ही और एक्सपर्ट की सलाह पर ही शेयरों में पैसा लगाना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget