एक्सप्लोरर

क्यों फ्रीज हो जाता है बैंक अकाउंट, जानिए क्या है अनफ्रीज करने का तरीका

बैंक खाता कई वजहों से फ्रीज हो सकता है. कभी किसी विधायी कार्य की वजह से, कभी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट तो कभी अदालती आदेश से भी बैंक खाते फ्रीज होते हैं.

बैंक अकाउंट अगर एक बार फ्रीज हो जाता है तो खाताधारक उस अकाउंट से कोई लेन-देन नहीं कर सकता है. हालांकि कई मामलों में जब तक खाता अनफ्रीज नहीं हो जाता है तब तक उसमें पैसे जमा करवाए जा सकते हैं. खाता फ्रीज होने के बाद उससे सभी तरह के भुगतान भी अपने आप रुक जाते हैं.

बैंक खाता कई वजहों से फ्रीज हो सकता है. कभी किसी विधायी कार्य की वजह से, कभी इनटम टैक्स डिपार्टमेंट तो कभी अदालती आदेश से भी बैंक खाते फ्रीज होते हैं. भारत में, भारतीय रिजर्व बैंक, आयकर विभाग, न्यायालयों और भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास बैंक खातों को फ्रीज करने का प्राधिकार है.

बैंक भेजता है पहले नोटिस
आमतौर पर किसी ग्राहक का खाता फ्रीज करने से पहले बैंक की तरफ से उसे नोटिस भेजा जाता है. अगर खाते को वैध कारणों के लिए लंबे समय तक फ्रीज किया गया है तो इसे फिर से खुलवाना एक लंबा काम है.

इन कारणों से भी खाता होता है फ्रीज

  • अगर आपके खाते में संदिग्ध किस्म के ट्रांजेक्शन होने लगे- जैसे अचानक ऑनलाइन शॉपिंग की संख्या बढ़ जाना या विदेश में डेबिट कार्ड से खरीदारी होने लगना- तो  बैंक खुद अपनी तरफ से आपका अकाउंट फ्रीज कर देता है. बैंक समझता है कि संबंधित ग्राहक का अकाउंट या तो हैक कर लिया गया है या डेबिट कार्ड चोरी हो गया है.
  • रिजर्व बैंक का प्रावधान है कि खाताधारक को तीन साल में एक बार, केवाईसी अपडेट करना होगा. अगर कोई ग्राहक ऐसा नहीं करता है तो उसका अकाउंट फ्रिज कर दिया जाता है. अगर आपके खाते में 6 महीने तक कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ तो आपका खाता फ्रीज हो सकता है.
  • आयकर विभाग के निर्देश पर भी किसी व्यक्ति का खाता फ्रीज किया जाता है. इसी तरह से सेबी के आदेश का भी पालन होता है. वित्तीय धोखाधड़ी या कुछ अन्य किस्म के मामलों में अदालतें भी बैंक को आरोपी का बैंक अकाउंट फ्रिज करने का आदेश देती हैं.

क्या करें जब अकाउंट फ्रीज हो जाए

  • सबसे पहले अपने बैंक ब्रांच में संपर्क करना चाहिए. अकाउंट फ्रिज होने की वजह पूछें?
  • अगर खाता संदिग्ध लेन देन या केवाईसी पूरा नहीं होने की वजह से फ्रीज हुआ है तो अकाउंट शीघ्र चालू हो जाएगा.
  • अगर खाता आयकर विभाग, सेबी या फिर किसी अदालत के आदेश पर फ्रीज हुआ है तो फिर वहां से आदेश आने से पहले बैंक प्रबंधन कुछ नहीं कर सकता.

यह भी पढ़ें:

इस बैंक के ग्राहक ध्यान दें, 1 जुलाई से इनवैलिड हो जाएंगे पुराने IFSC कोड और पुरानी चेकबुक

Income Tax: अगर आप भरते हैं इनकम टैक्स, तो जून के महीने की ये 6 तारीखें आपके लिए हैं अहम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भर जाएंगी आंखें! अनंत अंबानी ने गिफ्ट किया स्कूटर, फूट-फूटकर रो पड़ा Blinkit एजेंट
भर जाएंगी आंखें! अनंत अंबानी ने गिफ्ट किया स्कूटर, फूट-फूटकर रो पड़ा Blinkit एजेंट
Britannia का 100% आटे वाला ब्रेड खाते हैं? कंपनी पर लगा 1 लाख का जुर्माना
Britannia का 100% आटे वाला ब्रेड खाते हैं? कंपनी पर लगा 1 लाख का जुर्माना
दिल्ली के 5 स्टार होटल पर 1 लाख का जुर्माना, बिल में जोड़ दिया सर्विस चार्ज
दिल्ली के 5 स्टार होटल पर 1 लाख का जुर्माना, बिल में जोड़ दिया सर्विस चार्ज
फीचर्स एक से बढ़कर एक, फिर भी नहीं चला बिजनेस, रिटायर हुआ दुनिया का सबसे लंबा विमान
फीचर्स एक से बढ़कर एक, फिर भी नहीं चला बिजनेस, रिटायर हुआ दुनिया का सबसे लंबा विमान

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget