एक्सप्लोरर

खाद्य पदार्थ महंगे, मगर विनिर्माण वस्तु-ईंधन की कीमतों में कमी से थोक महंगाई दर अप्रैल में गिरी

सब्जियों के दाम बढ़ने से अप्रैल में खाद्य पदार्थों की मुद्रास्फीति अधिक रही. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में सब्जियों की महंगाई दर 40.65 प्रतिशत पर पहुंच गई. मार्च में यह 28.13 प्रतिशत थी.

  नई दिल्ली: खाद्य पदार्थों के महंगे होने के बावजूद विनिर्माण वस्तुओं और ईंधन की कीमतों में नरमी से अप्रैल महीने में थोक महंगाई दर गिरकर 3.07 प्रतिशत पर आ गई. मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई. सब्जियों के दाम बढ़ने से अप्रैल में खाद्य पदार्थों की मुद्रास्फीति अधिक रही. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में सब्जियों की महंगाई दर 40.65 प्रतिशत पर पहुंच गई. मार्च में यह 28.13 प्रतिशत थी. खाद्य पदार्थों की मुद्रास्फीति मार्च में 5.68 प्रतिशत से बढ़कर अप्रैल 2019 में 7.37 प्रतिशत हो गई. वहीं, दूसरी ओर 'ईंधन एवं बिजली' श्रेणी की महंगाई दर अप्रैल में गिरकर 3.84 प्रतिशत रह गई. मार्च में महंगाई दर 5.41 प्रतिशत थी. इसी प्रकार, विनिर्माण वस्तुओं की महंगाई दर मार्च में 2.16 प्रतिशत से नीचे आकर अप्रैल में 1.72 प्रतिशत पर रही. गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति की समीक्षा के लिए मुख्यत: खुदरा महंगाई दर के आंकड़ों पर गौर करता है. रिजर्व बैंक ने पिछले महीने नीतिगत दर (रेपो) में 0.25 अंक की कटौती की थी. सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, सब्जी, मांस, मछली और अंडे जैसे खाने का सामान महंगा होने से अप्रैल में खुदरा महंगाई दर बढ़कर छह महीने के उच्चतम स्तर 2.92 प्रतिशत पर पहुंच गई. रिजर्व बैंक ने अप्रैल-सितंबर अवधि में खुदरा महंगाई दर के 2.9 से 3 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है. इसकी वजह खाने-पीने का सामान और ईंधन की कीमतों में नरमी है. रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में जून महीने की शुरुआत में मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक होनी है. यह इस वित्त वर्ष की दूसरी मौद्रिक नीति समीक्षा होगी. आपको बता दें कि थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति मार्च, 2019 में 3.18 प्रतिशत थी, जबकि अप्रैल, 2018 में यह 3.62 प्रतिशत पर रही थी.

ये भी पढ़ें: 

झारखंड: देवगढ़ में सूखे की वजह से प्यासे मर रहे लोग, खुदाई में पानी की जगह निकल रहे पत्थर

योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी को बताया 'कसाईयों की दोस्त', कहा- नंदी बाबा सिखा रहे सबक 

दिल्ली पुलिस ने श्रीनगर से जैश आतंकी को गिरफ्तार किया, 2 लाख रुपये का था इनाम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
भयंकर बढ़ गई डीजल की डिमांड, 15 दिनों में खर्च 36.5 लाख टन ईंधन
भयंकर बढ़ गई डीजल की डिमांड, 15 दिनों में खर्च 36.5 लाख टन ईंधन
कल बैंक जाने का है प्लान? पहले जानें क्या सोमवार को खुले रहेंगे ब्रांच
कल बैंक जाने का है प्लान? पहले जानें क्या सोमवार को खुले रहेंगे ब्रांच

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget