एक्सप्लोरर

पब्लिक से कहा खरीदो और खुद बेच दिया स्टॉक! कौन है संजीव भसीन जिनपर SEBI ने लगाया बैन

SEBI की जांच में सामने आया कि संजीव भसीन अपने पब्लिक रेकमेंडेशन से ठीक पहले खुद के अकाउंट्स में बाय ऑर्डर लगाते थे और जैसे ही BUY कॉल से कीमत चढ़ती वो शेयर बेचकर प्रॉफिट बना लेते थे.

संजीव भसीन (Sanjiv Bhasin) देश के सबसे चर्चित और अनुभवी स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट्स में से एक रहे हैं. IIFL Securities के पूर्व डायरेक्टर रह चुके भसीन टीवी चैनलों, टेलीग्राम और सोशल मीडिया पर अपने शेयर रेकमेंडेशन के लिए खासे मशहूर थे. उन्होंने Deutsche Bank और HB Group जैसे बड़े संस्थानों में भी अहम भूमिका निभाई है. साथ ही, उन्होंने स्मॉलकैस जैसे प्लेटफॉर्म पर रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए मॉडल पोर्टफोलियो भी बनाए थे.

SEBI का बैन क्यों लगा?

SEBI की जांच में सामने आया कि संजीव भसीन अपने पब्लिक रेकमेंडेशन से ठीक पहले खुद के अकाउंट्स, Gemini Portfolios, Venus Portfolios और HB Stock Holdings में बाय ऑर्डर लगाते थे. फिर जब उनके 'BUY' कॉल से शेयर की कीमतें चढ़ती थीं, तो वे उसी शेयर को बेचकर मुनाफा कमा लेते थे. मतलब साफ है, जो पब्लिक को खरीदने के लिए कहा, खुद चुपचाप बेच दिया. SEBI ने इस “धोखाधड़ी” के चलते उन पर बैन लगा दिया और करीब 11.37 करोड़ रुपये की अवैध कमाई वापस लौटाने का आदेश दिया है.

शिक्षा और करियर की शुरुआत

दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) से पढ़ाई करने वाले संजीव भसीन ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी पास की और LLB भी दो साल तक की, हालांकि उसे पूरा नहीं किया. 1985 में उन्होंने स्टॉक मार्केट की दुनिया में कदम रखा और उसके बाद 33 साल तक इस फील्ड में टिके रहे.

उनकी निवेश रणनीति क्या थी?

भसीन की स्ट्रैटेजी में हमेशा 50-55 फीसदी पैसा बड़े और भरोसेमंद शेयरों में रहता था और वे 30 फीसदी पैसा कैश में रखते थे, ताकि मौके मिलने पर तेजी से ट्रेड कर सकें. शुरुआती दिनों में उन्होंने ग्लैक्सो जैसी मल्टीनेशनल कंपनियों में निवेश करके अच्छा मुनाफा कमाया था.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 10,20,30 नहीं...34 फीसदी तक रिटर्न दे सकते हैं ये 3 दमदार स्टॉक्स, बड़े ब्रोकरेज फर्म ने दी है BUY रेटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द
शौक पूरे करने के लिए धड़ाधड़ लोन, 'उधार की अमीरी' में जी रहे Gen Z
Buy Now-Pay Later: शौक पूरे करने के लिए धड़ाधड़ लोन, 'उधार की अमीरी' में जी रहे Gen Z

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget