एक्सप्लोरर

कौन हैं पार्थ सारथी बिस्वाल? अनिल अंबानी लोन फ्रॉड केस से कैसे जुड़ा नाम? अब ED ने किया गिरफ्तार

Anil Ambani Loan Fraud Case: अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से जुड़े 3,000 करोड़ रुपये के लोन फ्रॉड मामले में ईडी ने पहली गिरफ्तारी करते हुए बिस्वाल ट्रेडलिंक के मैनेजिंग डायरेक्टर को हिरासत में लिया.

Anil Ambani Loan Fraud Case: अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से जुड़े 3,000 करोड़ रुपये के लोन फ्रॉड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पहली गिरफ्तरी की है. बिस्वाल ट्रेडलिंक प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर पार्थ सारथी बिस्वाल को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया. उन पर सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) को 68.2 करोड़ रुपये की जाली बैंक गारंटी जमा करने का आरोप है, जो कथित तौर पर रिलायंस पावर की ओर से दी गई थी. 

अब बुधवार तक ईडी करेगी पूछताछ

बिस्वॉल को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत गिरफ्तर किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद स्पेशल कोर्ट में उनकी पेशी हुई, जिसके बाद उन्हें बुधवार तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया.

सूत्रों की दी गई जानकारी के मुताबिक, 2019 में स्थापित बिस्वाल ट्रेडलिंक ने जाली दस्तावेजों और नकली ईमेल कंफर्मेशन के जरिए फर्जी गारंटी जमा की थी. जांच के दौरान पाया गया कि ये ईमेल एक नकली डोमेन 's-bi.co.in' से भेजे गए थे, जो भारतीय स्टेट बैंक के ऑफिशियल डोमेन 'sbi.co.in' से काफी मिलता-जुलता है. 

रिलायंस पावर से कंपनी को मिले इतने करोड़ रुपये 

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने पहले इन निष्कर्षों के आधार पर एक मामला दर्ज किया और फिर आगे की जांच की गई, तो पता चला कि इस फर्जी बैंक गारंटी के बदले बिस्वाल ट्रेडलिंक प्राइवेट लिमिटेड को रिलायंस पावर लिमिटेड से 5.40 करोड़ रुपए मिले थे. ईडी ने फर्म से जुड़े कम से कम सात अघोषित बैंक खातों का भी खुलासा किया, साथ ही फर्जी निदेशकों के इस्तेमाल और अनिवार्य रिकॉर्ड-कीपिंग मानदंडों का पालन न करने का भी खुलासा किया. 

फर्जी बैंक गारंटी के बदले 8 परसेंट कमीशन

पार्थ सारथी बिस्वाल की यह गिरफ्तारी 2017 और 2019 के बीच रिलायंस ग्रुप की कंपनियों को यस बैंक की तरफ से लोन के रूप में दिए गए 3000 करोड़ के संदिग्ध हेराफेरी के मामले की गहरी जांच के बाद की गई. ईडी ने शुक्रवार को बिस्वाल ट्रेडलिंक प्राइवेट लिमिटेड के भुवनेश्वर स्थित तीन परिसरों और कोलकाता में एक सहयोगी कंपनी की तलाशी ली थी. जांच एजेंसी के सूत्रों का आरोप है कि यह कंपनी 8 परसेंट कमीशन के बदले फर्जी बैंक गारंटी जमा कराती थी. 

ये भी पढ़ें:

फ्रॉड लोन केस: लगातार तीसरे दिन एक्शन में ED, अनिल अंबानी की कंपनियों पर छापेमारी, डॉक्यूमेंट्स-डिवाइसेज जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pure Petrol Rate: 168 रुपए प्रति लीटर होगा प्योर पेट्रोल का रेट, एथेनॉल विवाद के बीच खुद नितिन गडकरी ने बताया
Pure Petrol Rate: 168 रुपए प्रति लीटर होगा प्योर पेट्रोल का रेट, एथेनॉल विवाद के बीच खुद नितिन गडकरी ने बताया
Gold- Silver Price Today: आज सोना- चांदी खरीदें या करना होगा इंतजार, जानें 18 जुलाई को भाव सस्ता हुआ कि महंगा
Gold- Silver Price Today: आज सोना- चांदी खरीदें या करना होगा इंतजार, जानें 18 जुलाई को भाव सस्ता हुआ कि महंगा
LPG Rate Today: आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में एलपीजी का क्या है रेट
LPG Rate Today: आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में एलपीजी का क्या है रेट
Petrol- Diesel Price Today: 18 जुलाई को कितना महंगा हुआ पेट्रोल- डीजल, जानें आपके शहर का ताजा रेट
Petrol- Diesel Price Today: 18 जुलाई को कितना महंगा हुआ पेट्रोल- डीजल, जानें आपके शहर का ताजा रेट

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget