एक्सप्लोरर

ITR Filing: 2.5 लाख रु से कम सैलरी वालों को ITR भरना जरूरी है या नहीं, देखें क्या होगा फायदा

बहुत से लोग कनफ्यूज हैं कि उन्हें ITR भरना जरूरी है भी या नहीं. उनकी सैलरी तो 5 लाख रु से कम है और सरकार ने कहा कि 5 लाख से कम वालों पर जीरो टैक्स लगता है, तो ITR भरना है या नहीं.

ITR Filing Last Date : आयकर रिटर्न फाइल (ITR Filing) करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2022 है, जो अब नजदीक आ रही है. बहुत से लोग कनफ्यूज हैं कि उन्हें ITR भरना जरूरी है भी या नहीं. कुछ लोग ये कहते हैं कि उनकी सैलरी तो 5 लाख रु से कम है, और सरकार ने कहा कि 5 लाख से कम वालों पर जीरो टैक्स लगता है, तो आईटीआर भरना है या नहीं. वहीं दूसरी ओर कुछ लोग मानते हैं कि उनकी सैलरी 2.5 लाख से कम है, इसलिए उन्हें आईटीआर भरने की जरूरत नहीं है. हम आपको बताने जा रहे है कि ITR किसे भरना चाहिए और किसे नहीं. और इसके फायदे क्या हैं.

ITR File करना जरूरी
आपकी ग्रॉस टोटल इनकम (Gross Total Income) 2.5 लाख रु से अधिक है तो आपको ITR फाइल करना जरूरी है. ये सीमा वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3 लाख है और 80 साल से अधिक के लोगों के लिए 5 लाख रु है. अगर आपकी कुल इनकम 2.5 लाख रु से कम है तो आपको ITR भरने की जरूरत नहीं है. हालांकि, अगर आप कम सैलरी के बावजूद ITR भरते हैं तो इससे आपको कई फायदे होते हैं.

क्यों भरना होगा ITR
जब आपकी कुल इनकम 2.5 लाख से कम हो और आपको ITR भरना होता है. अगर आपने किसी चालू खाते में 1 करोड़ रु या उससे अधिक की रकम जमा की है या फिर विदेशी यात्रा पर 2 लाख रु या उससे अधिक खर्च किए हैं. अगर आपने किसी साल में 1 लाख रु या उससे अधिक के बिजली बिल का भुगतान किया है, तो भी आपको ITR देना जरूरी है.

Taxable Income 5 लाख रु हो तो क्या करें
2.5 लाख रु तक की कमाई पर आपको आयकर से छूट मिलेगी. अगर आपकी कुल टैक्सेबल इनकम 5 लाख रु से कम है, तो आपको बाकी के 2.5 लाख रु पर रिबेट यानी छूट मिल जाती है. ऐसी स्थिति में आपकी टैक्स देनदारी तो शून्य होती है. आपकी कुल कमाई 2.5 लाख से काफी अधिक है, इसलिए ITR भरना जरूरी है. अगर ITR नहीं भरेंगे तो छूट तो नहीं ही मिलेगी, उल्टा आप पर पेनाल्टी भी लगेगी.

टैक्स नहीं लगे तो जरूर भरे ITR
आयकर विभाग की तरफ से 2.5 लाख से अधिक की कमाई होने पर टैक्स नहीं लगने पर भी ITR भरने के लिए जरूरी है. अगर आयकर विभाग को आपकी तरफ से बताई कमाई और खर्चों में और वास्तविक खर्चों में कोई अंतर दिखता है तो वह आपसे सवाल पूछ सकता है.

ITR भरने से फायदे
आपका टैक्स कटे या ना, आपकी सैलरी 2.5 लाख से कम ही क्यों ना हो, अगर आप ITR भरते हैं तो आपको सबसे बड़ा फायदा तो यही होता है कि आप पर पेनाल्टी नहीं लगती. इनकम टैक्स रिटर्न भरने से आप अपने कैपिटल गेन के नुकसान को कवर कर सकते हैं. साथ ही आपकी सैलरी कितनी भी हो, तो आपको लोन लेने में काफी आसानी होती है.

Tax Refund Claim करें
आईटीआर रिटर्न की कॉपी आपके किसी भी तरह के लोन के लिए या क्रेडिट कार्ड के आवेदन के लिए एक प्रोसेसिंग डॉक्युमेंट का काम करता है. वीजा के आवेदन के समय बहुत सारे देश ITR की कॉपी मांगते हैं, तो ये वहां भी आपके काम आएगा. सबसे बड़ी बात, ITR की कॉपी आपकी आय के सबूत की तरह काम करती है.

ये भी पढ़ें

Rupee Below @80: कांग्रेस का मोदी सरकार पर तंज, कहा- अब तो मार्गदर्शक मंडल की उम्र भी पार हुई और कितना गिरेगा रुपया!

GST On Hotel Room Update: 18 जुलाई से छुट्टियों में घूमना हुआ महंगा, होटल में ठहरने पर देना होगा GST!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Crude Oil News: सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
Gadgets Price Hike: 'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स
'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स
Microsoft Layoff: टेक जगत में फिर हड़कंप, माइक्रोसॉफ्ट ने की 4800 कर्मचारियों की छंटनी, HR हेड ने बताई वजह
टेक जगत में फिर हड़कंप, माइक्रोसॉफ्ट ने की 4800 कर्मचारियों की छंटनी, HR हेड ने बताई वजह
Currency News: इस देश में 53 हजार रुपए बन जाते हैं 1 करोड़, 10 हजार रुपए लीटर बिकता है पेट्रोल, जानें बाकी चीजों के दाम
इस देश में 53 हजार रुपए बन जाते हैं 1 करोड़, 10 हजार रुपए लीटर बिकता है पेट्रोल, जानें बाकी चीजों के दाम

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget