एक्सप्लोरर

Rupee Below @80: कांग्रेस का मोदी सरकार पर तंज, कहा- अब तो मार्गदर्शक मंडल की उम्र भी पार हुई और कितना गिरेगा रुपया!

Rupee At All Time Low: कांग्रेस ने रुपये में गिरावट को लेकर मोदी सरकार - बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा, अब तो मार्गदर्शक मंडल की उम्र भी पार हुई और कितना गिरेगा रुपया.

Rupee Below @80: रुपये में गिरावट का सिलसिला जारी है. शुक्रवार को करेंसी मार्केट में एक डॉलर के मुकाबले रुपया 79.96 के लेवल तक जा गिरा है. एक डॉलर के मुकाबले रुपये का ये स्तर अब तक का ऐतिहासिक निचला स्तर है. अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की संभावनाओं के चलते विदेशी निवेशकों की तेज बिकवाली के मद्देनजर रुपये में गिरावट देखी जा रही है. और माना जा रहा है कि एक डॉलर के मुकाबले रुपये के 80 के नीचे जाना महज औपचारिकता मात्र रह गया है. कुछ जानकार तो एक डॉलर के मुकाबले रुपये के 82 के लेवल तक गिरने की भविष्यवाणी कर रहे हैं. 

वायदा बाजार में 80 के नीचे फिसला रुपया
हालांकि बाजार के जानकारों का कहना है कि ओवर दि काउंटर और वायदा बाजार में रुपया पहली बार एक डॉलर के मुकाबले 80 के लेवल के नीचे गिर चुका है. विदेशी निवेशकों की तेजी बिकवाली की आशंकाओं के मद्देनजर एक डॉलर के मुकाबले 80.05 रुपये के लेवल के नीचे जा गिरा था. हालांकि स्पॉट मार्केट में रुपया एक डॉलर के मुकाबले फिलहाल 79.89 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. 

कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला 
रुपया 80 के लेवल को छूने के कगार पर है तो कांग्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर हमला बोलने का मौका मिल गया है. कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने अपने प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान 2014 से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए नरेंद्र मोदी के पुराने वीडियो बाइट्स दिखाये. इन वीडियो में नरेंद्र मोदी रुपये में गिरावट के चलते यूपीए सरकार पर हमला बोलते नजर आ रहे हैं.

प्रेस कॉंफ्रेस के दौरान बीजपी की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज के भी वीडियो बाइट्स सुनाये जो उन्होंने नेता विपक्ष होने के नाते लोकसभा में रुपये में गिरावट के चलते यूपीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की पुरानी वीडियो भी सुनाई गई. तब बीजेपी प्रवक्ता होने के नाते रुपये में गिरावट को लेकर उन्होंने यूपीए सरकार पर हमला बोला था. 

कांग्रेस के सरकार से सवाल
कांग्रेस ने सरकार से सवाल पूछा है कि किया पेट्रोल की तरह रुपया भी एक डॉलर के मुकाबले 100 के पार जाएगा?  सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इतिहास में रुपये को ज्यादा कमजोर करने का काम मोदी सरकार ने किया है. उन्होंने कहा कि जब यूपीए सरकार सत्ता छोड़ कर 2014 में गई थी तब एक डॉलर के मुकाबले रुपया 58 के लेवल पर था. लेकिन आज 80 के पार है. उन्होंने कहा कि रुपया में गिरावट महंगाई बढ़ाने का काम करेगी. 

अपनों ने भी कसा तंज
बीजेपी नेता और सांसद वरुण गांधी ने भी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट को लेकर अपनी ही सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, रुपये में गिरावट से हर भारतीय का जीवन प्रभावित हो रहा है. उन्होंने आरबीआई से राष्ट्र रक्षा करने वाले सैनिकों की तरह रुपये को रसातल में गिरने से बचाने की अपील की है. 

 

आरबीआई पर नजर
बहरहाल रुपये को और गिरने से बचाने के लिए आरबीआई पर नजर है. लेकिन आरबीआई के भी हाथ बंधे नजर आ रहे हैं. क्योंकि अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की संभावना के मद्देनजर ना केवल बल्कि निवेशक पूरी दुनिया में बिकवाली कर पैसा निकाल रहे हैं. 

ये भी पढ़ें

GST On Hotel Room Update: 18 जुलाई से छुट्टियों में घूमना हुआ महंगा, होटल में ठहरने पर देना होगा GST!

Gems Export: जेम्स और ज्वैलरी का एक्सपोर्ट जून में 21 फीसदी बढ़ा, जानें GJEPC ने क्या बताया कारण

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!
Pakistan News: पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!
स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
SpiceJet Insolvency Case: स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
Gold- Silver Rate: एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget