एक्सप्लोरर

New Bank Note: क्या प्लास्टिक नोट जारी करेगी सरकार? संसद में पूछे गए सवाल पर वित्त मंत्रालय ने दी ये जानकारी

Plastic Currency Notes: आरबीआई के 2015-16 के सालाना रिपोर्ट के मुताबिक 10 रुपये के अरबों नोट्स प्लास्टिक नोट्स जारी करने की योजना बनाई गई थी जिसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था.

New Bank Note: क्या सरकार मौजूदा कागज के नोटों को बदलने की तैयारी कर रही है? क्या पेपर नोटों की जगह प्लास्टिक करेंसी जारी होने वाला है? ये सवाल संसद में सरकार से पूछा गया है. इस प्रश्न का जवाब देते हुए वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सरकार ने प्लास्टिक नोट जारी करने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है. 

राज्यसभा में प्रश्नकाल में राज्यसभा सासंद अनिल देसाई ने प्रश्नकाल में वित्त मंत्री से सवाल किया कि क्या सरकार दूसरे देशों में चलन में मौजूद नोटों के साथ मौजूदा पेपर करेंसी को बदलने पर विचार कर रही है. उन्होंने सवाल किया कि कई देशों में प्लास्टिक नोट्स  बेहद टिकाऊ साबित हुआ है साथ ही प्लास्टिक नोटों का फेक करेंसी तैयार करना भी बेहद कठिन है. ऐसा में क्या सरकार अपने देश में भी प्लास्टिक करेंसी जारी करने पर क्या विचार करेगी? 

इस प्रश्न का लिखित में जवाब देते हुए वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा, सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के एक्ट 1934 के सेक्शन 25 के तहत प्लास्टिक नोट्स जारी करने को लेकर कोई फैसला नहीं किया है. उन्होंने कहा कि भारतीय नोटों का टिकाऊपन और उसके जालीकरण को रोकना लगातार जारी रहने वाली प्रक्रिया है.

अनिल देसाई ने वित्त मंत्री से पेपर करेंसी नोट्स और प्लास्टिक नोटों के प्रिंटिंग कॉस्ट को लेकर सवाल पूछा तो वित्त राज्यमंत्री ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के 2022-23 के रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान नोटों की छपाई पर कुल 4682.80 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. उन्होंने बताया कि प्लास्टिक करेंसी की छपाई पर कोई खर्च नहीं किया गया है. 

आरबीआई के 2015-16 के सालाना रिपोर्ट के मुताबिक 10 रुपये के अरबों नोट्स प्लास्टिक नोट्स जारी करने की योजना बनाई गई थी. पायलट बेसिस पर पांच शहरों कोच्चि, मैसूर, शिमला, जयपुर और भुवनेश्वर में ट्रायल बेसिस पर इन प्लास्टिक नोटों को जारी किया जाना था. भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुंद्रण प्राइवेट लिमिटेड और सिक्योरिटीज प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने इस प्रोजेक्ट को अपने हाथों में लिया था. लेकिन उच्च तापमान में प्लास्टिक नोट्स में आग लगने के खतरे से चलते इस प्रोजेक्ट को आरबीआई ने टाल दिया था.  

ये भी पढ़ें 

One Nation One Income Tax: क्या GST के बाद देश में लागू होगा वन नेशन वन इनकम टैक्स? वित्त मंत्री सीतारमण ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget