कौन देता है सौरव दास और आशुतोष रांका को सैलरी? CJP नेता के पास कहां से आते हैं पैसे
CJP के विरोध-प्रदर्शन में अभिजीत दीपके के साथ आशुतोष रांका और सौरव दास भी इन दिनों खबर में बने हुए हैं. आइये जानते हैं ये दोनों ही शख्स कौन हैं, इनकी पढ़ाई, करियर, नौकरी और कमाई का जरिया क्या है.

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ आशुतोष रांका और सौरव दास भी इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं. दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन से लेकर युवाओं के मुद्दे उठाने तक, इन दोनों की भूमिका पर चर्चा हो रही है. इसके बाद लोगों के मन में सवाल है कि आखिर आशुतोष रांका और सौरव दास कौन हैं और ये पहले क्या काम करते थे. साथ ही साथ इनकी कमाई के जरिया पर भी लोगों ने सवाल उठाए हैं?
आइये जानते हैं कि आशुतोष रांका और सौरव दास क्या काम करते हैं और इनकी नेटवर्थ कितनी है? साथ ही जानेंगे कि इन्होंने अपने आइए, इनके करियर की शुरुआत कहां से की थी और आज की डेट में इन्हें कौन पैसे दे रहा है.
आशुतोष रांका क्या करते थे?
आशुतोष रांका कॉकरोच जनता पार्टी के खास चेहरों में से एक हैं. वो CJP में सह-संयोजक हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आशुतोष रांका ने IIT कानपुर से पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की. वो मैनेजमेंट कंसल्टिंग कंपनी McKinsey & Company में भी काम कर चुके हैं. इसके अलावा, उन्होंने वैक्सीन और स्वास्थ्य से जुड़े अंतरराष्ट्रीय संगठन Gavi में भी काम किया है.
राजनीति और सामाजिक मुद्दों से जुड़ने से पहले रांका को कॉरपोरेट और पब्लिक पॉलिसी से जुड़े काम का अनुभव मिला. साथ ही साथ वो आम आदमी पार्टी के साथ भी जुड़े रहे. बाद में शिक्षा, युवाओं और दूसरे सार्वजनिक मुद्दों को लेकर सक्रिय हुए और CJP के साथ जुड़ गए.
आशुतोष रांका की सैलरी कितनी है?
बात करें कि आशुतोष रांका के पास कितनी संपत्ति है तो फिलहाल, उनकी निजी नेटवर्थ का कोई सार्वजनिक आंकड़ा नहीं है. इसलिए ये बता नहीं सकते कि उनके पास कितने करोड़ या कितने लाख रुपए की संपत्ति है. हां, लेकिन उन्होंने पहले McKinsey जैसी बड़ी कंसल्टिंग कंपनी और Gavi जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठन में किया है.
लेकिन इन संस्थानों में काम करने के बेसिस पर भी उनकी सैलरी या संपत्ति का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है. उनकी पिछली सैलरी, मौजूदा कमाई, निवेश और संपत्तियों का पूरा ब्योरा सार्वजनिक रूप से सामने नहीं है. रांका ने CJP से जुड़ने से पहले वित्त वर्ष 2025-26 में आम आदमी पार्टी को 21,100 रुपए का चंदा दिया था. ये जानकारी AAP की चुनाव आयोग को दी गई योगदान रिपोर्ट में ही दर्ज थी.
सौरव दास क्या करते हैं?
सौरव दास CJP संगठन के मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वो पेशे से स्वतंत्र पत्रकार हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कानूनी, सामाजिक और प्रशासन से जुड़े मुद्दों की पड़ताल पर काम किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौरव दास ने एमिटी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई की है. वो साल 2020 से स्वतंत्र पत्रकारिता कर रहे हैं.
सौरव भले ही पत्रकारिता करते हैं लेकिन वो फिलहाल इससे कितनी कमाई करते हैं ये किसी को पता नहीं है. रिपोर्ट्स के अनुसार, सौरव किसी मीडिया संस्थान से भी जुड़े हुए नहीं हैं तो ऐसे में उनकी आय की पुष्टि करने वाला सार्वजनिक ब्योरा नहीं है.
सौरव दास की नेटवर्थ कितनी है?
सौरव दास की संपत्ति को लेकर भी कोई स्पष्ट आंकड़ा सामने नहीं आया है. इंटरनेट पर किसी व्यक्ति की नेटवर्थ को लेकर कई तरह के अनुमान मिल सकते हैं, लेकिन बिना भरोसेमंद डॉक्यूमेंट या रिपोर्ट के उन्हें सही मानना ठीक नहीं है.
UPI पर चार्ज लगाने का फैसला दिवाली तक टला, सरकार का बड़ा ऐलान






















