एक्सप्लोरर

Bitcoin Pizza Day: दो पिज्जा के लिए दे दिए 6 हजार करोड़ के बिटकॉइन, फिर बना ये इतिहास

What is Bitcoin Pizza Day?: बिटकॉइन के निवेशक व प्रशंसक हर साल बिटकॉइन पिज्जा डे सेलिब्रेट करते हैं. इसकी कहानी और इसका इतिहास बहुत दिलचस्प है...

सबसे महंगी व सबसे प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के इतिहास में 22 मई का अनोखा स्थान है. बिटकॉइन के निवेशक और प्रशंसक हर साल इस तारीख को बिटकॉइन पिज्जा डे के रूप में सेलिब्रेट करते हैं. इस सेलिब्रेशन की वजह बड़ी दिलचस्प है.

नया रिकॉर्ड बना चुका है बिटकॉइन

बिटकॉइन आज के समय में बेशकीमती बन चुका है. क्रिप्टो ही नहीं बल्कि फाइनेंस और निवेश की दुनिया में इसका अहम स्थान बन चुका है. कॉइन मार्केट कैप के अनुसार, फिलहाल एक बिटकॉइन की कीमत 69,915.86 डॉलर है. इसका मतलब हुआ कि भारतीय करेंसी में अभी एक बिटकॉइन की कीमत 58 लाख 21 हजार 500 रुपये से भी ज्यादा है. इस साल एक समय बिटकॉइन की कीमतें 70 हजार डॉलर के भी पार निकल चुकी हैं और नए ऑलटाइम हाई लेवल का रिकॉर्ड बना चुकी हैं.

2010 में बनी ये अनोखी कहानी

अब बिटकॉइन भले ही लाखों की कीमत में पहुंच गया हो, लेकिन अभी से कुछ साल पहले इसकी वैल्यू बहुत मामूली थी. बिटकॉइन पिज्जा डे की कहानी उसी समय की है. साल 2010 की इस घटना में एक प्रोग्रामर Laszlo Hanyecz ने यह इतिहास बनाया था. उसने बिटकॉइन टॉक नामक फोरम का इस्तेमाल कर खुला ऑफर दिया कि उसके घर में जो भी व्यक्ति 2 पिज्जा की डिलीवरी करेगा, उसे बदले में वह 10 हजार बिटकॉइन देगा.

अभी इतनी हो चुकी है वैल्यू

Jeremy Sturdivant नामक एक ब्रिटिश टीनएजर ने ऑफर को एक्सेप्ट कर लिया. उसने पापा जॉन्स के आउटलेट से 2 पिज्जा लेकर उसे Laszlo Hanyecz के फ्लोरिडा स्थित घर में डिलीवर कर दिया. उसे बदले में 10 हजार बिटकॉइन मिल गए. उस समय 10 हजार बिटकॉइन की कीमत सिर्फ 41 डॉलर यानी 3,300 रुपये थी. आज की कीमत के हिसाब से 10 हजार बिटकॉइन की वैल्यू भारतीय करेंसी में करीब 6 हजार करोड़ रुपये बैठती है.

बिटकॉइन से दुनिया का पहला ट्रांजेक्शन

बिटकॉइन के इतिहास में इसके साथ ही एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई. यह दुनिया का पहला ऐसा ट्रांजेक्शन था, जिसमें पारंपरिक मुद्रा या विनिमय प्रणाली के बजाए एक दम नया तरीका अपनाया गया था और बिटकॉइन का इस्तेमाल किया था. आज के समय में बिटकॉइन की स्वीकार्यता बढ़ चुकी है. कुछ देश बिटकॉइन को आधिकारिक मान्यता दे चुके हैं. इसी साल अमेरिका में पहला बिटकॉइन ईटीएफ लॉन्च हो चुका है, लेकिन इस पूरे सफर की शुरुआत दो पिज्जा की डिलीवरी के लिए हजारों बिटकॉइन में किए गए पेमेंट से होती है. इसी मील के पत्थर की याद में हर साल 22 मईको बिटकॉइन पिज्जा डे मनाया जाता है.

ये भी पढ़ें: आईपीओ से 6 महीने में 475 पर्सेंट रिटर्न, अब नया ऑफर लाने की तैयारी में इरेडा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
E20 और E100 में क्या है अंतर, कौन सा फ्यूल सस्ता- कौन सा महंगा?
E20 और E100 में क्या है अंतर, कौन सा फ्यूल सस्ता- कौन सा महंगा?
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़
कंपनी जरूरी या आप? इस्तीफे के बाद दिल जीत लेगी माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व डायरेक्टर की बात
कंपनी जरूरी या आप? इस्तीफे के बाद दिल जीत लेगी माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व डायरेक्टर की बात

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget