एक्सप्लोरर

IREDA FPO: आईपीओ से 6 महीने में 475 पर्सेंट रिटर्न, अब नया ऑफर लाने की तैयारी में इरेडा

IREDA FPO Alert: अभी इरेडा को बाजार में लिस्ट हुए एक साल भी पूरे नहीं हुए हैं. पिछले साल नवंबर में आईपीओ लाने के बाद अब कंपनी एफपीओ लाने की योजना बना रही है...

मल्टीबैगर पीएसयू शेयर इरेडा में निवेश के मौके तलाश कर रहे निवेशकों को जल्द खुशखबरी मिल सकती है. कंपनी पिछले साल के अंत में लॉन्च सुपरहिट आईपीओ के बाद अब एक और नया ऑफर लाने की तैयारी कर रही है. खबरों के अनुसार, जल्दी ही बाजार में इरेडा का एफपीओ यानी फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर लॉन्च हो सकता है.

कंपनी के चेयरमैन ने दी जानकारी

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने इरेडा के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार दास के हवाले से यह खबर दी है. बकौल इरेडा एमडी, कंपनी भविष्य की पूंजी की जरूरतों को ध्यान में रखकर वित्तपोषण की योजना पर काम कर रही है. पैसे जुटाने के लिए कंपनी जिन योजनाओं के बारे में विचार कर रही है, उनमें फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर भी शामिल है. कंपनी कर्ज के जरिए पैसे जुटाने के बारे में भी सोच रही है.

नवंबर 2023 में आया था आईपीओ

इरेडा का आईपीओ पिछले साल नवंबर महीने में आया था. 2,150 करोड़ रुपये के इरेडा आईपीओ को बाजार में शानदार रिस्पॉन्स मिला था और उसे ओवरऑल 38 गुने से ज्यादा सब्सक्राइब किया गया था. इरेडा ने आईपीओ में 30 से 32 रुपये का प्राइस बैंड तय किया था. उसके बाद इरेडा के शेयर शानदार 56 फीसदी से ज्यादा प्रीमियम के साथ 50 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ था.

इतना मजबूत हो चुका है शेयर

इरेडा का शेयर बाजार में अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा है. मंगलवार को इसका शेयर 4.23 फीसदी की तेजी के साथ 183.75 रुपये पर बंद हुआ था. यह हालांकि उसके 52-वीक के हाई लेवल 214.80 रुपये की तुलना में कुछ नीचे है, लेकिन उसके बाद भी यह शेयर 2024 में ही 75 फीसदी से ज्यादा के फायदे में है. अभी यह शेयर लिस्टिंग प्राइस से 267 फीसदी ऊपर और आईपीओ प्राइस से 475 फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहा है.

कब आएगा इरेडा का एफपीओ?

कंपनी के चेयरमैन का कहना है कि भविष्य में कई अक्षय ऊर्जा परियोजनाएं लगाने की योजना है. उसके अलावा कंपनी को पुराने कर्ज की किस्तों समेत पुनर्भुगतान के लिए भी पूंजी की जरूरत है. इन जरूरतों की पूर्ति के लिए इरेडा फंड जुटाने की योजना पर काम कर रही है. इसके लिए एफपीओ लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि एफपीओ कब तक आ सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: कर्मचारियों की निकली लॉटरी, रिजल्ट से पहले कंपनी ने बांट दिए लाखों शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget