एक्सप्लोरर

E20 और E100 में क्या है अंतर, कौन सा फ्यूल सस्ता- कौन सा महंगा?

E20 और E100 फ्यूल में क्या अंतर है? क्या आप जानते हैं कि आपके लिए कौन सा फ्यूल सस्ता है और किसमें कितना एथेनॉल है? आइये यहां से दोनों के बीच का अंतर जानते हैं और समझते हैं कि आपके लिए कौन सा बेस्ट है.

पेट्रोल पंप पर अब सिर्फ पेट्रोल की कीमत ही नहीं, बल्कि उसमें मिले एथेनॉल की मात्रा को लेकर भी चर्चा हो रही है. भारत में E20 पेट्रोल का इस्तेमाल बढ़ने लगा है, वहीं E85 और E100 जैसे ज्यादा एथेनॉल वाले फ्यूल पर भी अब बात होने लगी हैं. लेकिन अभी भी ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं कि E20 और E100 में आखिर अंतर क्या है? और इन दोनों में से कौन सा सस्ता है? क्या दोनों को ही अपनी बाइक- कार में इस्तेमाल किया जा सकता है?

सबसे पहले बता दें कि E100 पूरी तरह शुद्ध एथेनॉल नहीं है. अब अपने सवालों का जवाब जानने से पहले आपको समझना होगा कि E20 और E100 के नाम में छिपा नंबर क्या बताता है. यहां से आप इन दोनों के बीच का फर्क आसानी से समझ सकते हैं.

E20 और E100 में क्या अंतर है?

अंतर E20 फ्यूल E100 फ्यूल
एथेनॉल की मात्रा कितनी है? 20% 92-95%
पेट्रोल की मात्रा कितनी है? 80% 4-7%
कहां इस्तेमाल होता है? E20-अनुकूल पेट्रोल गाड़ियों में फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों में
माइलेज कितनी देता है? कुछ गाड़ियों में थोड़ी कमी हो सकती है पेट्रोल के मुकाबले काफी कम हो सकता है

कौन- सा फ्यूल सस्ता?
E100 में पेट्रोल की मात्रा कम है, इसलिए ये सस्ता हो सकता है. अब जैसे दिल्ली में E20 की कीमत 102.12 प्रति लीटर है, जो शुद्ध पेट्रोल से सस्ता ही है. लेकिन E100 काफी सस्ता आने वाला है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि E100 फ्यूल 70 से 75 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा.

लेकिन सरकार के मुताबिक, E100 पेट्रोल को सस्ता करने के लिए नहीं, बल्कि कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटाने और देश में बनने वाले एथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए लाया गया है. कुल मिलाकर देखें तो E100 फायदे का सौदा साबित हो सकता है. 

E100 से गाड़ी ज्यादा चलेगी या कम?
अब अगर आप सोच रहे हैं कि E100 में पेट्रोल कम है तो शायद ये ज्यादा माइलेज देगा तो ऐसा नहीं है. एथेनॉल में पेट्रोल के मुकाबले प्रति लीटर कम ऊर्जा होती है इसलिए E100 इस्तेमाल करने वाली गाड़ियों को ज्यादा फ्यूल की जरूरत पड़ सकती है.

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स मेे ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों ने कहा है कि E100 पर चलने वाली गाड़ियों में पेट्रोल के मुकाबले माइलेज करीब 35% तक कम हो सकता है. वहीं E20 के इस्तेमाल से भी कुछ गाड़ियों में माइलेज करीब 3-5% तक घटा है. 

क्या किसी भी गाड़ी में E100 डलवा सकते हैं?
नहीं, E20 की अनुकूल गाड़ियां में E100 नहीं डाला जा सकता है. E100 के लिए फ्लेक्स-फ्यूल इंजन और एथेनॉल के ज्यादा इस्तेमाल को सहने वाले फ्यूल सिस्टम की जरूरत है. इसमें फ्यूल पंप, इंजेक्टर, पाइप को भी उसी हिसाब से डिजाइन किया जाता है.

दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़

About the author सृष्टि

'एबीपी नेटवर्क' में सीनियर कॉपी-एडिटर के तौर पर काम कर रहीं सृष्टि का डिजिटल मीडिया में 4 सालों से अधिक का अनुभव है. बिजनेस सेक्शन में लेखन, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है.सीसीएसयू से मास कम्युनिकेशन में स्नातक कर चुकीं सृष्टि ने अपने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स के साथ की थी, जिसके बाद वो 2.5 साल तक टाइम्स नाउ नवभारत का हिस्सा भी रहीं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़
कंपनी जरूरी या आप? इस्तीफे के बाद दिल जीत लेगी माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व डायरेक्टर की बात
कंपनी जरूरी या आप? इस्तीफे के बाद दिल जीत लेगी माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व डायरेक्टर की बात
10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe
10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget