Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
Microsoft ने भारत समेत चार देशों के कर्मचारियों को स्वैच्छिक निकास प्रस्ताव पेश किया है. हालांकि, फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि आखिर भारत में कितने कर्मचारी नौकरी छोड़ेंगे.

नौकरी करने वाला हर कर्मचारी बेहतर सैलरी और सुविधाओं के लिए अपनी मौजूदा कंपनी से नौकरी छोड़कर दूसरी जगह जॉइन करता है. ऐसे में अगर किसी कंपनी में सैलरी भी अच्छी और सारी सुविधाएं भी दी जा रही हो, तो ऐसी स्थिति में नौकरी छोड़ना आसान नहीं होगा. इस बीच माइक्रोसॉफ्ट ने अपने कुछ कर्मचारियों को एक विकल्प दे रही है.
दरअसल, कंपनी ने भारत समेत चार देशों में अपने योग्य कर्मचारियों के लिए Voluntary Exit Offer पेश किया है. बड़ी बात ये है कि भारत में माइक्रोसॉफ्ट के हजारों कर्मचारी हैं. ऐसे में अब जरूरी सवाल ये उठ रहा है कि कंपनी के कितने कर्मचारी अब इस ऑफर को स्वीकार करेंगे और कंपनी नौकरी छोड़ने पर आखिर कर्मचारियों को कौन-कौन सी सुविधाएं देने वाली है.
कंपनी ने क्या ऑफर दिया है?
सबसे पहले तो जानते हैं कि Voluntary Exit Offer क्या है. कंपनी के ऑफर के तहत कर्मचारियों को आर्थिक मदद और करियर से जुड़ी सुविधाओं के साथ अपनी खुद की मर्जी से कंपनी छोड़ने का विकल्प दिया है.
दिसंबर तक लेना होगा फैसला
जानकारी के मुताबिक, भारत में पात्र कर्मचारियों को इस ऑफर का जवाब देने के लिए समय दिया गया है. यानी कर्मचारियों को कंपनी के इस ऑफर को स्वीकार करना है या फिर नहीं करना, इसका फैसला उन्हें 1 दिसंबर तक लेना होगा. ऐसे में सवाल ये है कि आखिर कितने कर्मचारी छोड़ेंगे नौकरी?
भारत में कितने कर्मचारी हैं?
बता दें कि भारत में Microsoft के 23 हजार कर्मचारी हैं. ऐसे में जानने वाली बात ये है कि भारत समेत कंपनी का ये ऑफर और कौन-कौन से देश के लिए है तो इनमें शामिल है...
- भारत
- ब्रिटेन
- अमेरिका
- कनाडा
कितने छोड़ेंगे नौकरी?
बड़ा सवाल यही है कि आखिर कंपनी का ऑफर स्वीकार करके कितने कर्मचारी नौकरी छोड़ेंगे? फिलहाल, ये साफ नहीं है कि भारत के 23000 कर्मचारियों में से कितने लोग इसके लिए पात्र होंगे और कितने नौकरी छोड़ने का विकल्प स्वीकार करेंगे.
नौकरी छोड़ने पर क्या मिलेगा?
जानकारी के मुताबिक, जो कर्मचारी कंपनी के इस ऑफर को स्वीकार करेंगे, उन्हें कंपनी की तरफ से आर्थिक सहायता दी जाएगी. इनमें शामिल है...
- कंपनी में जितने साल काम किया है, हर पूरे साल के बदले में एक महीने की बेसिक सैलरी के बराबर पैसे मिल सकते हैं.
- इसके अलावा नौकरी छोड़ने के बाद दूसरी नौकरी तलाशने और करियर में बदलाव करने के लिए भी मदद दी जा सकती है.
- वहीं पात्र कर्मचारियों को हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा भी दी जा सकती है.
- हालांकि, ध्यान देने वाली बात ये है कि कितने पैसे मिलेंगे,क्या सुविधाएं दी जाएंगी, ये बात कर्मचारियों को दिए गए ऑफर की शर्तों पर निर्भर करेगा.
ऑफर किन विभागों को मिलेगा?
कंपनी अपने कामकाज और अपने बिजनेस की जरूरतों को देखते हुए ये तय करेगी कि किन विभागों के कर्मचारियों को ये ऑफर दिया जाएगा. पात्र कर्मचारियों को ई-मेल के जरिए जानकारी दी जाएगी.
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़






















