एक्सप्लोरर

आधार PVC  कार्ड क्या है, इसे कैसे करें ऑर्डर और ये कितना फायदेमंद है ? जानिए सब कुछ यहां

भारत के विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा अक्टूबर 2020 में आधार कार्ड का एक नवीनतम रूप पेश किया गया. जिसके बाद UIDAI अब नया पीवीसी आधार कार्ड बना रही है.नया पीवीसी आधार कार्ड ज्यादा टिकाऊ और कहीं भी ले जाने में आसान है. यह कार्ड एटीएम या डेबिट कार्ड की तरह ही आसान से वॉलेट में आ जाता है.

आज के समय में आधार कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज बन चुका है. पहले आधार कार्ड एक कागज का कार्ड होता था लेकिन भारत के विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा अक्टूबर 2020 में  आधार कार्ड का एक नवीनतम रूप पेश किया गया. जिसके बाद UIDAI अब नया पीवीसी आधार कार्ड बना रही है.

PVC आधार कार्ड कई सुरक्षा सुविधाओं के साथ मिलता है

नया पीवीसी आधार कार्ड ज्यादा टिकाऊ और कहीं भी ले जाने में आसान है. यह कार्ड एटीएम या डेबिट कार्ड की तरह ही आसान से वॉलेट में आ जाता है. पीवीसी-आधारित आधार कार्ड पूरी तरह मौसम प्रूफ है. यह शानदार तरीके से प्रिट किया गया है यह लैमिनेटेड है. पीवीसी-आधारित आधार कार्ड में आपकी तस्वीर और जनसांख्यिकीय विवरण के साथ डिजिटल हस्ताक्षरित क्यूआर कोड है और यह कई सुरक्षा सुविधाओं के साथ आता है.

पीवीसी मूल रूप से एक प्लास्टिक का कार्ड है जिस पर आधार की सारी डिटेल्स प्रिंट हैं. गौरतलब है कि यूआईडीएआई ने समय-समय पर आधार के विभिन्न रूपों को पेश किया है जैसे कि निवासियों की सुविधा के लिए आधार पत्र, आधार और ई-आधार. आधार के सभी रूपों को आईडेंटी प्रूफ के तौर पर मान्यता प्राप्त है. एक भारतीय नागरिक अपनी पसंद के अनुसार आधार का कोई भी रूप चुन सकता है.

UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से किया जा सकता है ऑर्डर

आधार PVC  कार्ड को ऑर्डर करना बेहद आसान है. इसे यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in या resident.uidai.gov.in के माध्यम से अपने आधार नंबर, वर्चुअल आईडी या नामांकन आईडी का यूज करके और 50 रुपये के चार्ज का भुगतान करके किया जा सकता है. एक बार आवेदन करने के बाद,  आधार पीवीसी कार्ड पोस्ट के जरिए रजिस्टर्ड पते पर पहुंचाया जाता है।

आधारा पीवीसी कार्ड ऑर्डर करने के लिए इन Steps को करें फॉलो

सबसे पहले यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर ‘My Aadhaar’सेक्शन पर क्लिक करें. इसके बाद Order Aadhaar PVC Card’ पर क्लिक करें.

इसके बाद आपको आधार का 12 डिजिट का नंबर या 16 डिजिट की वर्चुअल आईडी या फिर 28 डिजिट का आधार एनरोलमेंट आईडी डालना होगा.

अब आपको इसमें सिक्योरिटी कोड या कैप्चा कोड भरना होगा और ओटीपी के लिए Send OTP पर क्लिक करना होगा.

इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को दी गई खाली जगह पर भरें और सबमिट करें.

अब आधार पीवीसी कार्ड का एक प्रीव्यू आपके सामने होगा.

नीचे दिए गए पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें.

इसके बाद पेमेंट पेज पर जाएं, यहां आपको 50 रुपये का चार्ज पे करना होगा.

पेमेंट करते ही आपके आधार पीवीसी कार्ड का ऑर्डर प्रोसेस कंपलीट हो जाएगा.

ये प्रोसेस कंपलीट होने के बाद यूआईडीएआई पांच दिन के अंदर आधार प्रिट करके भारतीय डाक को सौंप देगा. जहां से स्पीड पोस्ट के जरिए ये आधार पीवीसी कार्ड आपके रजिस्टर्ड पते पर पहुंच जाएगा.

ये भी पढ़ें

Budget 2021: बजट से आम लोगों को हैं बड़ी उम्मीदें, कोरोना संकट के कारण सरकार के पास टैक्स कम करने के विकल्प कम

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, केंद्र में कांग्रेस की सत्ता आने पर GST में बदलाव का किया वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget