एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, केंद्र में कांग्रेस की सत्ता आने पर GST में बदलाव का किया वादा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तमिलनाडु में चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करते हुए आरोप लगाया कि राज्य की अन्नाद्रमुक सरकार ने केंद्र सरकार के साथ समझौता कर लिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो चाहते हैं वो करवाने के लिए सीबीआई और दूसरी एजेंसियों का इस्तेमाल करते हैं.

कोयंबटूर: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तमिलनाडु दौरे पर हैं. वहीं तिरुपुर में राहुल गांधी ने वादा किया है कि अगर वो सरकार में आते हैं तो जीएसटी में बदलाव करेंगे. राहुल गांधी ने कहा है कि केंद्र में उनकी पार्टी की सरकार बनने पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को फिर से नया स्वरूप दिया जाएगा.

राहुल गांधी ने कहा, 'कांग्रेस और UPA बहुत स्पष्ट है कि अगर हम सरकार में आए तो हम GST में बदलाव करेंगे. हम आपको ऐसा GST देंगे जिसमें सिर्फ एक टैक्स होगा और वो कम से कम होगा.' राहुल गांधी ने लघु और मझोले उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद में यह भी भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार में ‘एक कर, न्यूनतम’ के सिद्धांत पर अमल किया जाएगा. राहुल गांधी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार आती है तो जीएसटी की व्यवस्था को नया स्वरूप दिया जाएगा. उन्होंने कहा, 'जीएसटी की मौजूदा व्यवस्था नहीं चल सकती. इससे एमएसएमई पर बड़ा भार पड़ेगा और हमारा आर्थिक तंत्र ध्वस्त हो जाएगा.'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, 'मेरी सोच है कि अगर भविष्य में हम चीन, बांग्लादेश या अन्य देशों के साथ स्पर्धा में आगे निकलना चाहते हैं तो यह एमएसएमई के माध्यम से ही हो सकता है.' उनके मुताबिक, लघु और मझोले उद्योग देश में रोजगार सृजन की रीढ़ की हड्डी हैं. उन्होंने दावा किया कि देश इस वक्त रोजगार देने में असमर्थ है और अर्थव्यवस्था तबाह हो गई है. इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी खेती की व्यवस्था को भारत के 5-6  बड़े कारोबारियों को दे रहे हैं. वे छोटे और मध्यम व्यवसायों को भी इन्हीं बड़े कारोबारियों को दे रहे हैं.

इस साल होंगे तमिलनाडु में चुनाव

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तमिलनाडु में चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करते हुए आरोप लगाया कि राज्य की अन्नाद्रमुक सरकार ने केंद्र सरकार के साथ समझौता कर लिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो चाहते हैं वो करवाने के लिए सीबीआई और दूसरी एजेंसियों का इस्तेमाल करते हैं. उन्होंने तमिलनाडु के अपने तीन दिनों के दौरे का कोयंबटूर से आगाज किया. राहुल गांधी एक खुले वाहन में सवार होकर जनता से रुबरू हुए और कई जगहों पर लोगों को संबोधित किया. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव इस साल अप्रैल-मई में प्रस्तावित है.

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु: राहुल गांधी ने लिया जल्लीकट्टू कार्यक्रम में हिस्सा, कहा- तमिल कल्चर को देखना प्यारा अनुभव क्या राहुल गांधी फिर से कांग्रेस अध्यक्ष होंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI Action: दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी पर FSSAI का एक्शन, वोदका और व्हिस्की का स्टॉक जब्त
दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी पर FSSAI का एक्शन, वोदका और व्हिस्की का स्टॉक जब्त
UPI Charge: 'आप पूरी तरह से कायर हैं', UPI चार्ज को लेकर किस पर भड़की निर्मला सीतारमण?
'आप पूरी तरह से कायर हैं', UPI चार्ज को लेकर किस पर भड़की निर्मला सीतारमण?
गॉसिप बेचकर कमाए लाखों, 67 साल की महिला ने खरीदे दो घर
गॉसिप बेचकर कमाए लाखों, 67 साल की महिला ने खरीदे दो घर
ऑनलाइन ठगी में पैसा गया तो क्या बैंक करेगा भरपाई? समझ लें कोर्ट ने इस पर क्या कहा है
ऑनलाइन ठगी में पैसा गया तो क्या बैंक करेगा भरपाई? समझ लें कोर्ट ने इस पर क्या कहा है

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget