एक्सप्लोरर

क्या होते हैं ब्लूचिप फंड, क्या इनमें निवेश करना बढ़िया रिटर्न की गारंटी है?

सेबी के मुताबिक ब्लू चिप फंड की कोई अलग कैटेगरी नहीं होती. कई लार्ज कैप फंड को ब्लू चिप फंड का नाम दे दिया जाता है.

ऐसे वक्त, जब आर्थिक गतिविधियां धीमी हो गई हों और निवेश में जोखिम बढ़ गया हो तो लोग सुरक्षित रिटर्न वाले म्यूचुअल फंड की ओर रुख कर रहे हैं. लिहाजा, ब्लू चिप म्यूचु्अल फंडों के बारे में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ गई है.

आखिर ब्लू चिप फंड हैं क्या? क्या ये म्यूचुअल फंड की कैटेगरी है? दअसल ब्लू चिप फंड लार्ज कैप फंड होते हैं. सेबी के मुताबिक ब्लू चिप फंड की कोई अलग कैटेगरी नहीं होती. कई लार्ज कैप फंड को ब्लू चिप फंड का नाम दे दिया जाता है. इससे लगता है कि ब्लू चिप फंड म्यूचुअल फंड की कोई अलग कैटेगरी है. सेबी ने आधिकारिक तौर पर ब्लू चिप फंड की किसी कैटेगरी को मंजूरी नहीं दी है.

कुछ लार्ज कैप फंड्स को ब्लू चिप फंड नाम दे दिया जाता है. जैसे आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल ब्लूचिप फंड, एक्सिस ब्लू चिप फंड आदि. कुछ स्कीमें अपने नाम के बाद इमर्जिंग ब्लूचिप शब्द का इस्तेमाल करती हैं. जैसे मिराय एसेट इमर्जिंग ब्लू चिप फंड.

निवेश करते वक्त इस चीज का ध्यान रखें सिर्फ ब्लूचिप के नाम से कोई फंड न चुनें. यह भी ध्यान रखें कि ब्लूचिप  नाम होने भर से यह जरूरी नहीं कि ये लार्ज कैप फंड ही होंगे.

कितना जोखिम भरा है ब्लू चिप फंड्स में निवेश?

दरअसल ब्लूचिप कंपनी उन कंपनियों को कहते हैं कि जिनका आकार बहुत बड़ा होता है और आर्थिक तौर पर ये बहुत मजबूत होते हैं. माना जाता कि इनके शेयरों में उठापटक बहुत कम होती है. इसलिए इसमें स्थिर और सुरक्षित रिटर्न मिलता है. लार्ज कैप म्यूचुअल फंड स्कीमों के लिए निवेशकों से जुटाई गई रकम का कम से कम 80 फीसदी टॉप 100 कंपनियों में निवेश करना जरूरी है. ये टॉप कंपनियां मुख्य रूप से ब्लूचिप कंपनियों की परिभाषा पर खरी उतरती हैं.

ब्लूचिप या लार्ज कैप म्यूचुअल फंड्स में उन निवेशकों को निवेश करने की सलाह दी जाती है, जो ज्यादा जोखिम नहीं ले सकते. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन स्कीमों में कम से कम पांच से सात साल के टाइम पीरियड को ध्यान में रख कर निवेश करना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dubai Lottery: किस्मत हो तो ऐसी! दुबई में नौकरी करने गए 2 भारतीयों की लगी लॉटरी, जीते 9.5 करोड़ रुपए
किस्मत हो तो ऐसी! दुबई में नौकरी करने गए 2 भारतीयों की लगी लॉटरी, जीते 9.5 करोड़ रुपए
LPG पर बड़ी खबर, गैस संकट से बिगड़ा सप्लाई चेन का गणित, क्यों कम हो रही सिलेंडरों की मांग?
LPG पर बड़ी खबर, गैस संकट से बिगड़ा सप्लाई चेन का गणित, क्यों कम हो रही सिलेंडरों की मांग?
Flight Ticket: एयर इंडिया ने घटाया किराया, फ्यूल सरचार्ज में की कटौती, जानें किन यात्रियों को मिलेगा फायदा
एयर इंडिया ने घटाया किराया, फ्यूल सरचार्ज में की कटौती, जानें किन यात्रियों को मिलेगा फायदा
ऑनलाइन शॉपिंग वाले ध्यान दें! Amazon डकार गया रिफंड, लगा जुर्माना, ग्राहक ने ऐसे जीती कानूनी जंग
ऑनलाइन शॉपिंग वाले ध्यान दें! Amazon डकार गया रिफंड, लगा जुर्माना, ग्राहक ने ऐसे जीती कानूनी जंग

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget