एक्सप्लोरर

Wedding: दिवाली के बाद वेडिंग सीजन पर नजरें, 48 लाख शादियों से 6 लाख करोड़ रुपये के व्यापार की उम्मीद

Wedding Season: नवंबर-दिसंबर 2024 में अकेले देश की राजधानी दिल्ली में ही 4.5 लाख शादियां होने का अनुमान है जिससे 1.5 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने वाला है.

Wedding Season Shopping: दिवाली के त्यौहारों में अच्छा व्यापार करने के बाद अब देश भर के व्यापारी शादियों के आगामी सीजन में बड़े व्यापार की उम्मीद के साथ तैयारियों में जुट गये हैं. शादियों का सीजन देवउठनी एकादशी 12 नवंबर से शुरू हो रहा है जो 16 दिसंबर तक चलेगा. इस शादी के सीजन में 48 लाख शादियां होने का अनुमान है जिसमें लगभग 6 लाख करोड़ रुपये का व्यापार करने की उम्मीद है. 

CAIT की ओर से की गई स्टडी में 48 लाख शादियों का अनुमान

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की ओर से किए गए एक अध्ययन के मुताबिक रिटेल क्षेत्र, जिसमें सामान और सेवाएं दोनों शामिल हैं अनुमानित तौर पर खर्च में बड़ा योगदान देंगे. पिछले साल इस सीजन में 35 लाख शादियों से कुल 4.25 लाख करोड़ रुपये का व्यापार हुआ था. इस साल शुभ विवाह मुहूर्त की तिथियों में बढ़ोतरी के कारण व्यापार में खासी बढ़ोतरी का अनुमान है. साल 2023 में 11 शुभ मुहूर्त थे, जबकि इस साल 18 मुहूर्त होने से व्यापार को और अधिक बढ़ावा मिलने की संभावना है. दिल्ली में ही अनुमानित 4.5 लाख शादियों से इस सीजन में 1.5 लाख करोड़ रुपये के व्यापार की उम्मीद है.

वेडिंग सीजन में शादी की ढेरों शुभ तिथियां

कैट की वेद एवं अध्यात्म समिति के संयोजक आचार्य दुर्गेश तारे के मुताबिक, इस साल के शादी के सीजन में नवंबर में शुभ तिथियां 12, 13, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28 और 29 हैं, जबकि दिसंबर में ये तिथियां 4, 5, 9, 10, 11, 14, 15 और 16 हैं. इसके बाद लगभग एक महीने तक शादियों के सीजन में विराम होगा और 2025 के मध्य जनवरी से मार्च तक फिर से शुरू होंगी. देश भर के 75 प्रमुख शहरों में शादी से संबंधित वस्तुओं और सेवाओं में व्यापार करने वाले प्रमुख व्यापारी संगठनों से चर्चा के आधार पर प्राप्त आंकड़ों से कैट ने यह अनुमान लगाया है.

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि इस अध्ययन से यह भी पता चला है कि उपभोक्ता के ख़रीदी व्यवहार में बड़ा परिवर्तन आया है और वो अब विदेशी सामान के मुक़ाबले भारतीय उत्पादों को खरीदने में ज्यादा तरजीह दे रहे हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' और 'आत्मनिर्भर भारत' विजन की बड़ी सफलता है.

देश भर में शादियों पर लाखों करोड़ का खर्च 

कैट  के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया ने शादी के खर्चों का ब्योरा देते हुए कहा की इस सीजन में अनुमान के मुताबिक़ देश भर में 10 लाख शादियां, 3 लाख रुपये के खर्च, 10 लाख शादियां,  6 लाख रुपये के खर्च, 10 लाख शादियां, 10 लाख रुपये , 10 लाख शादियां, 15 लाख रुपये, 7 लाख शादियां, 25 लाख रुपये, 50,000 शादियां 50 लाख रुपये, 50,000 शादियां, 1 करोड़ या उससे अधिक के खर्च पर होंगी. 

शादी में अलग-अलग मद पर हो रहा विशाल खर्चा

शादी के खर्च को सामान और सेवाओं के बीच विभाजित किया जाता है जिसमें मुख्य रूप से कपड़े, साड़ियां, लहंगे, और अन्य परिधान पर 10 फीसदी, आभूषण 15 फीसदी, इलेक्ट्रॉनिक्स, बिजली उपकरण, और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 5 फीसदी, सूखे मेवे, मिठाइयाँ, और स्नैक्स 5 फीसदी,  किराना और सब्जियाँ 5 फीसदी, उपहार आइटम्स 4 फीसदी तथा अन्य वस्तुओं पर 6 फीसदी का अमूमन खर्च होता है. 

उन्होंने कहा कि दूसरी ओर शादियां सेवा क्षेत्र में बैंक्वेट हॉल, होटल, और शादी की जगहों पर 5 फीसदी, इवेंट मैनेजमेंट पर 3 फीसदी, टेंट सजावट 10 फीसदी,  केटरिंग और सर्विसेज 10 फीसदी, फूल सजावट 4 फीसदी, परिवहन और कैब सेवाएं 3 फीसदी, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी 2 फीसदी, ऑर्केस्ट्रा, संगीत आदि 3 फीसदी, लाइट और साउंड 3 फीसदी तथा अन्य सेवाएं 7 फीसदी के खर्च के अंदाज से होती हैं .उन्होंने यह भी की पिछले साल से एक नया रुझान शादियों के लिए सोशल मीडिया सेवाओं पर बढ़ते खर्च का है 

ये भी पढ़ें

Reliance Jio IPO: रिलायंस जियो का आईपीओ 2025 में! भारत के सबसे बड़े IPO की तारीख पर बड़ी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget