एक्सप्लोरर

Reliance Jio IPO: रिलायंस जियो का आईपीओ 2025 में! भारत के सबसे बड़े IPO की तारीख पर बड़ी खबर

Reliance Jio IPO: रिलायंस जियो के आईपीओ को लेकर जो लंबा इंतजार था, ऐसा लगता है वो खत्म होने को है. रिलायंस जियो के आईपीओ को लेकर जो जानकारी आई है वो आपको खुश कर सकती है.

Reliance Jio IPO: रिलायंस जियो इंफोकॉम के आईपीओ का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए बड़ी खबर है. रिलायंस जियो इंफोकॉम का आईपीओ साल 2025 में आ सकता है. भारत और एशिया के सबसे धनवान शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी रिलायंस जियो का इनीशियल पब्लिक ऑफर अगले साल यानी 2025 में ला सकते हैं. समाचार एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक ये जानकारी मिली है और इसको लेकर अभी आधिकारिक ऐलान नही किया गया है पर करोड़ों निवेशकों को इस घोषणा का इंतजार है.

रिलायंस जियो की मार्केट वैल्यू 100 बिलियन डॉलर 

रिलायंस जियो की मार्केट वैल्यू 8.4 लाख करोड़ रुपये या 100 बिलियन डॉलर के आसपास हो सकती है. जब इसका आईपीओ आएगा तो ये भारत का सबसे बड़ा आईपीओ होगा. रिलायंस जियो के पास करीब 47.9 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं और ये भारत की सबसे ज्यादा ग्राहकों वाली टेलीकॉम कंपनी है. कंपनी की मुख्य प्रतिस्पर्धा भारती एयरटेल के साथ होती है.

रिलायंस जियो के आईपीओ का 5 साल से इंतजार

भारत में टेलीफोन, ब्रॉडबैंड सर्विसेज और डिजिटल सर्विसेज दिलाने वाली सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस जियो इंफोकॉम के आईपीओ का इंतजार निवेशक 5 सालों से कर रहे हैं. दरअसल मुकेश अंबानी ने साल 2019 में रिलायंस इंडस्ट्रीज की एनुएल जनरल मीटिंग (Reliance AGM) में ऐलान किया था कि अगले 5 साल में वो अपनी टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी और रिटेल कंपनी को शेयर बाजार में लिस्ट कराने का इरादा रखते हैं.

किन तरीकों से आ सकता है रिलायंस जियो का आईपीओ

सीएनबीसी टीवी-18 की रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस जियो का आईपीओ दो तरीकों से आ सकता है. इसमें पहले तरीके के तहत रिलायंस जियो को स्पिन-ऑफ के जरिए रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग किए जाने के बाद प्राइस डिस्कवरी सिस्टम के तहत शेयर बाजार में लिस्ट कराया जा सकता है. वहीं दूसरे तरीके में पूरा आईपीओ ऑफर-फॉर-सेल हो सकता है और इसमें माइनॉरिटी शेयरहोल्डर्स अपना स्टेक यानी हिस्सा रिलायंस जियो से बेच सकते हैं. रिलायंस जियो 47.9 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ आईपीओ रूट पर बढ़ेगी 

रिलायंस रिटेल वेंचर्स के आईपीओ को लेकर क्या है अपडेट

रिलायंस जियो के आईपीओ के साथ ही साथ रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) का आईपीओ भी आएगा-ऐसा इंतजार था. हालांकि रिलायंस रिटेल का आईपीओ रिलायंस जियो के साथ नहीं बल्कि इसके अगले साल आ सकता है. दरअसल रिलायंस रिटेल के कुछ चुनिंदा ऑपरेशनल मुद्दों के निपटने के बाद इसका आईपीओ भारतीय बाजार में दस्तक देगा.

ये भी पढ़ें

Stock Market Closing: बाजार के लिए बेहद खराब दिन, निफ्टी 24 हजार के नीचे-सेंसेक्स 942 अंक गिरकर बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज पर जो गलती पहले हुई, अब नहीं होगी! संकट से निपटने को भारत का प्लान तैयार, तेल-LPG पर भी अपडेट
हॉर्मुज पर जो गलती पहले हुई, अब नहीं होगी! संकट से निपटने को भारत का प्लान तैयार, तेल-LPG पर भी अपडेट
FIFA World Cup 2026: मैदान से नहीं, ऐसे बरसता है फुटबॉलर्स पर अरबों रुपया! ये हैं सबसे अमीर खिलाड़ी, कमाई का राज जानें?
FIFA World Cup 2026: मैदान से नहीं, ऐसे बरसता है फुटबॉलर्स पर अरबों रुपया! ये हैं सबसे अमीर खिलाड़ी, कमाई का राज जानें?
India Russian Oil Import: भारत ने रूस से मंगवा लिया रिकॉर्ड तोड़ कच्चा तेल, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम? समझें इसके मायने
India Russian Oil Import: भारत ने रूस से मंगवा लिया रिकॉर्ड तोड़ कच्चा तेल, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम? समझें इसके मायने
क्रेडिट कार्ड नहीं तो इमरजेंसी में कहां से मिलेगा पैसा? और क्या-क्या विकल्प हैं, जहां सस्ता मिल जाएगा लोन?
क्रेडिट कार्ड नहीं तो इमरजेंसी में कहां से मिलेगा पैसा? और क्या-क्या विकल्प हैं, जहां सस्ता मिल जाएगा लोन?

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!
Jaipur Amayra Case: CCTV ने खोला राज! ऐसे कूदी 9 साल की अमायरा! वीडियो रौंगटे खड़े कर देगी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Embed widget