एक्सप्लोरर

Warren Buffett: सफल निवेशक बनने के लिए रट लीजिए वारेन बफेट के ये 15 मंत्र, भर जाएगी तिजोरी

Investment Tips: वारेन बफेट के निवेश मंत्र दुनियाभर में पसंद किए जाते हैं. निवेशकों ने उनकी रणनीति की मदद से काफी पैसा भी बनाया है. आइए आपको उनके इन 15 सिद्धांतों के बारे में बताते हैं.

Investment Tips: दिग्गज निवेशक वारेन बफेट (Warren Buffett) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने अपने कई निवेश को कई गुना रिटर्न में तब्दील करके दिखाया है. निवेशक अपने निवेश निर्णय लेने से पहले कई बार उनकी ओर देखते हैं. वारेन बफेट ने बर्कशायर हैथवे को साल 2023 में एक लेटर लिखा था. इसमें उन्होंने निवेश के कई सिद्धांत बताए थे. आइए एक नजर इस पर डाल लेते हैं. हो सकता है आप को भी उनकी निवेश रणनीति से कुछ लाभ हो जाए.   

इन 15 रूल को पसंद करते हैं दुनियाभर के निवेशक 

पूरी दुनिया के निवेशकों के लिए वारेन बफेट के निवेश सिद्धांत पसंद आते हैं. उन्हें दशकों का निवेश अनुभव है. इसकी मदद से और काफी दौलत भी बनाई है. उन्होंने इनवेस्टमेंट के 15 सिद्धांत बताए हैं. यह आज भी आपको मार्केट का बादशाह बना सकते हैं. 

  • लॉन्ग टर्म सोच: उन्होंने कहा है कि हमारा पसंदीदा होल्डिंग पीरियड हमेशा के लिए होना चाहिए.
  • क्वांटिटी की बजाय क्वालिटी: एक अच्छी कंपनी में उचित कीमत पर निवेश करना बेहतर होता है. हमें ज्यादा शेयर खरीदने की बजाय अच्छी कंपनी पर निवेश करना चाहिए.  
  • अपने निवेश को समझें: निवेश में रिस्क तभी होती है, जब आप नहीं समझ पाते कि क्या करना चाहिए. इसलिए निवेश सोच समझकर करें.   
  • कारोबार में निवेश करें: वारेन बफेट कहते हैं कि आपको कारोबार में निवेश करना चाहिए. अच्छी कंपनी और अच्छा मैनेजमेंट ही आपको अपने साथ आगे ले जाएगा. 
  • धैर्य काम आएगा: स्टॉक मार्केट में सबसे ज्यादा जरूरी चीज आपका धैर्य है. अगर आपमें यह गुण है तो स्टॉक मार्केट से अच्छे रिटर्न मिलना तय है. 
  • अपनी क्षमता पहचानें: बफेट के अनुसार आपको हर कंपनी और बिजनेस का एक्सपर्ट होना जरूरी नहीं है. आप अपनी क्षमताएं पहचानें और निवेश करें.  
  • कर्ज से बचें: क्रेडिट को ऑक्सीजन की तरह इस्तेमाल न करें. बहुत जरूरत होने पर ही कर्ज का इस्तेमाल करें. कर्ज का दबाव धीरे-धीरे आपको गलत निर्णय लेने पर मजबूर कर देता है.   
  • डायवर्सिफिकेशन बहुत जरूरी नहीं: निवेशक को बहुत ज्यादा डायवर्सिफिकेशन के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए. इसकी जरूरत तभी होती है जब निवेशक को यह नहीं पता होता कि वो क्या कर रहे हैं.  
  • जब सब लालची हों तो डरो, जब सब डरें तो लालची हो जाएं: वारेन बफे ने कहा है कि जब सब कुछ अच्छा नजर आ रहा हो तो आपको डरना चाहिए. फिर जब लोग निवेश करने से डर रहे हो तो आप अपना पैसा मार्केट में लगाओ.
  • निवेश का मूल्य समझें: उन्होंने कहा है कि आपको समझना होगा कि आप पैसा लगाकर वैल्यू खरीदते हैं. इसलिए कीमत की बजाय कंपनी की मजबूती पर ध्यान दें.  
  • उतार चढ़ाव से न डरें: दिग्गज निवेशक ने कहा है कि मार्केट भगवान की तरह है. यह उन लोगों की मदद करता है जो खुद की मदद करना चाहते हैं. मगर, मार्केट उन लोगों के लिए दयालु नहीं है, जिन्हें नहीं पता कि वो क्या कर रहे हैं. 
  • मार्केट पर ज्यादा समय नहीं लगाएं: वारेन बफेट कहते हैं कि हम सबसे ज्यादा पैसा तब बनाते हैं, जब हम सो रहे होते हैं.  
  • तर्क लगाएं: आपको तर्क लगाते रहने चाहिए. कम कीमत के चलते ही हमेशा आपको निर्णय नहीं लेने चाहिए. 
  • अपने नियमों पर टिके रहें: पहला नियम, कभी भी पैसा न खोएं और दूसरा नियम यह होना चाहिए कि कभी भी पहला रूल न भूलें. 
  • विनम्र रहें और सीखते रहें: बिजनेस की दुनिया में विंडशील्ड की बजाय रियर व्यू मिरर ज्यादा साफ होता है. इसलिए आपको विनम्र रहकर लगातार सीखना चाहिए.

ये भी पढ़ें 

NITI Aayog: गरीबी हुई कम और समृद्धि बढ़ी, नीति आयोग के अध्यक्ष ने कहा 'देश तरक्की कर रहा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या मतलब! 23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?
23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?
Blinkit से लेकर Zepto तक, आपको 10 मिनट में डिलीवरी करने वालों की खुल रही पोल
Blinkit से लेकर Zepto तक, आपको 10 मिनट में डिलीवरी करने वालों की खुल रही पोल
नोएल टाटा से मतभेद और बोर्ड में असहमति, क्यों चंद्रशेखरन को छोड़ना पड़ा पद?
नोएल टाटा से मतभेद और बोर्ड में असहमति, क्यों चंद्रशेखरन को छोड़ना पड़ा पद?
100 नए शहर, स्कूल, अस्पताल और हजारों हाईवे, 10 परिवारों की दौलत मिलाकर देश में क्या-क्या बन सकता है?
100 नए शहर, स्कूल, अस्पताल और हजारों हाईवे, 10 परिवारों की दौलत मिलाकर देश में क्या-क्या बन सकता है?

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget