एक्सप्लोरर

Vistara Crisis: हमारा बुरा समय गुजर गया, विस्तारा सीईओ ने कर्मचारियों को लिखा पत्र

Vistara Airline CEO: विस्तारा एयरलाइन के सीईओ विनोद कन्नन ने सभी कर्मचारियों का धन्यवाद दिया और कहा कि परेशानियां एवं चुनौतियां आती रहती हैं. मगर, हम मजबूती के साथ वापसी करेंगे.

Vistara Airline CEO: संकट में फंसी विस्तारा एयरलाइन (Vistara Airline) के सीईओ विनोद कन्नन (Vinod Kannan) ने कर्मचारियों को एक पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने सभी कर्मचारियों, पायलट, अन्य स्टाफ और कस्टमर्स के गुस्से का सामना करने वाले एम्प्लॉयीज को मुसीबत के दौरान धैर्य बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा बुरा वक्त अब गुजर गया है. अब हम जल्द ही अपने ऑपरेशंस दोबारा से सामान्य कर सकेंगे. 

एक साथ सिक लीव पर चले गए थे कई पायलट

टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली विस्तारा एयरलाइन पिछले कुछ समय से पायलट विवाद में फंसी हुई है. नई सैलरी पॉलिसी और एयर इंडिया (Air India) के साथ प्रस्तावित मर्जर के विरोध में उसके कई पायलट एक साथ सिक लीव पर चले गए थे. इसके चलते एयरलाइन को 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी थीं. छुट्टियों के सीजन के दौरान हुए इस विवाद के चलते कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ा है. फिलहाल विस्तारा एयरलाइन सिर्फ 10 फीसदी क्षमता के साथ ही काम कर रही है. 

विनोद कन्नन ने कहा- सुधर रहा हमारा प्रदर्शन  

सीएनबीसी टीवी 18 की रिपोर्ट के अनुसार, सीईओ विनोद कन्नन ने गुरुवार को पत्र लिखकर सभी कर्मचारियों को सूचित किया कि 9 अप्रैल को हमारा ऑन टाइम परफॉर्मेंस 89 फीसदी पर आ गया है. हमारा खराब वक्त गुजर गया है और प्रदर्शन में सुधार है. हमें 31 मार्च से 2 अप्रैल के बीच काफी दिक्क्तें हुई थीं. इनसे निपटने में हमारी टीम ने धैर्य के साथ शानदार प्रदर्शन किया. कस्टमर्स को हुई दिक्कतों के चलते हमारे ब्रांड को निगेटिव पब्लिसिटी झेलनी पड़ी थी. हम अपने पायलटों का रोस्टर बेहतर तरीके से कर सकते थे. इस समस्या से हमें काफी कुछ सीखने को मिला है. यह सबक आगे काम आएंगे.  

विस्तारा एयरलाइन मजबूती के साथ वापसी करेगी

उन्होंने कहा कि फिलहाल हम रोजाना 25 से 30 फ्लाइट उड़ा रहे हैं. हमें ज्यादातर नुकसान घरेलू रूट्स पर हुआ है. फिलहाल हम 24 मई और उसके बाद के प्लान बनाने में जुटे हुए हैं. विनोद कन्नन ने कहा कि परेशानियां और चुनौतियां आती रहती हैं. मगर, हम मजबूती के साथ वापसी करेंगे. 

ये भी पढ़ें

Mukesh Ambani: बेटे आकाश के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे मुकेश अंबानी, अगले हफ्ते है जन्मदिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget