एक्सप्लोरर

Vistara Update: टाटा समूह की विस्तारा को सबसे बड़ा झटका, 15 पायलट्स ने दिया इस्तीफा

Vistara News Update: बीते कई दिनों में विस्तारा को पायलट्स के विरोध का सामना करना पड़ रहा है. इसके ए320 फ्लीट के कई फर्स्ट ऑफिसर बीमारी का हवाला देकर छुट्टी पर चले गए हैं. 

Vistara Pilots: टाटा समूह की एयरलाइंस विस्तारा की मुसीबतें खत्म का नाम नहीं ले रही हैं. वेतन समीक्षा के विरोध में विस्तारा के 15 पायलट्स ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है. विस्तारा के पायलट्स पिछले कई दिनों से वेतन समीक्षा का विरोध कर रहे हैं. हालत ये है कि पायलट्स के ड्यूटी पर नहीं आने के चलते विस्तारा को अपनी कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा है तो कई फ्लाइट्स घंटों देरी के साथ उड़ानें भर रही हैं. 

पीटीआई की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि विस्तारा के 15 सीनियर फर्स्ट ऑफिसर ने इस्तीफा देकर घरेलू बजट एयरलाइन कंपनी ज्वाइन कर लिया है. विस्तारा के प्रवक्ता ने इस मसले पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है. 

विस्तारा रोजाना 300 के करीब फ्लाइट्स के ऑपरेट करती है. एयरलाइंस के फ्लीट में 70 एयरक्रॉफ्ट है जिसमें A320 फैमिली एयरक्रॉफ्ट के अलावा बोइंग 787s शामिल है. बीते कई दिनों में विस्तारा को पायलट्स के विरोध का सामना करना पड़ रहा है. इसके ए320 फ्लीट के कई फर्स्ट ऑफिसर बीमारी का हवाला देकर छुट्टी पर चले गए हैं. 

विस्तारा में 800 के करीब पायलट्स है और जिन सीनियर फर्स्ट ऑफिसर्स ने इस्तीफा दिया है उन्होंने कवर्जन ट्रेनिंग को पूरा कर लिया है जिसके बाद वे वाइड बॉडी बोइंग 787 एयरक्रॉफ्ट उड़ाने के काबिल हो गए हैं. हालांकि उन्हें 787 एयरक्रॉफ्ट उड़ान भरने की ड्यूटी नहीं मिली है.  

टाटा समूह विस्तारा का एयर इंडिया के साथ विलय करने जा रही है. विस्तारा अपने पायलट्स के लिए नए कॉंट्रैक्ट को अमल में लाने जा रही है जिसमें वेतन को एयर इंडिया के पायलट्स के समान लागू किए जाने का प्रस्ताव है. विस्तारा के पायलट्स इस प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि वेतन घटाकर ऑफर किया जा रहा है. 

क्रू पायलट्स के कमी के चलते विस्तारा के उड़ानों को रद्द करना पड़ा है. मंगलवार 2 अप्रैल 2024 को सिविल एविएशन सेक्टर की रेग्यूलेटर डीजीसीए ने एयरलाइंस को रोजाना बेसिस पर फ्लाइट रद्द होने से लेकर विलंब की पूरी रिपोर्ट देने को कहा है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय भी हालात पर नजर बनाए हुए है. 

ये भी पढ़ें 

Vistara Airlines: क्रू मेंबर्स और पायलट्स के अभाव में विस्तारा की 70 और उड़ानें हो सकती है रद्द, DGCA ने एयरलाइंस से मांगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gadgets Price Hike: 'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स
'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स
Microsoft Layoff: टेक जगत में फिर हड़कंप, माइक्रोसॉफ्ट ने की 4800 कर्मचारियों की छंटनी, HR हेड ने बताई वजह
टेक जगत में फिर हड़कंप, माइक्रोसॉफ्ट ने की 4800 कर्मचारियों की छंटनी, HR हेड ने बताई वजह
Currency News: इस देश में 53 हजार रुपए बन जाते हैं 1 करोड़, 10 हजार रुपए लीटर बिकता है पेट्रोल, जानें बाकी चीजों के दाम
इस देश में 53 हजार रुपए बन जाते हैं 1 करोड़, 10 हजार रुपए लीटर बिकता है पेट्रोल, जानें बाकी चीजों के दाम
Ethanol: पेट्रोल में एथेनॉल मिलाकर किसानों को मिले 1.60 लाख करोड़, विदेशी मुद्रा खर्च में हुई ऐतिहासिक बचत
पेट्रोल में एथेनॉल मिलाकर किसानों को मिले 1.60 लाख करोड़, विदेशी मुद्रा खर्च में हुई ऐतिहासिक बचत

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget