एक्सप्लोरर

Vishnu Prakash R Punglia IPO: खुल गया यह आईपीओ, पैसे लगाने से पहले जानें प्राइस बैंड से लेकर अन्य डिटेल्स

IPO Update: अगर आप विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के आईपीओ में पैसे लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो इससे पहले इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर लें.

Vishnu Prakash R Punglia IPO: अगर आप आईपीओ के जरिए पैसे कमाने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के कंस्ट्रक्शन और डिजाइन का काम करने वाली कंपनी विष्णु प्रकाश आर पंगुलिया का आईपीओ आज रिटेल निवेशकों के लिए खुल गया है. अगर आप भी इसमें निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके पास 28 अगस्त 2023 तक का मौका है. इस आईपीओ के जरिए कंपनी ने 100 फीसदी फ्रेश शेयर जारी किए हैं. हम आपको इसके साइज से लेकर प्राइस बैंड से लेकर बाकी डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया आईपीओ के डिटेल्स के बारे में जानें-

विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया इस आईपीओ के जरिए कुल 308.88 करोड़ रुपये इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है. कंपनी ने आईपीओ के शेयरों का प्राइस बैंड 94 से 99 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया है. इस आईपीओ में पैसे लगाने के लिए निवेशकों के कम से कम 150 शेयरों के लॉट को खरीदना आवश्यक है. कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए प्राइस बैंक में 9 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट रखा है. कंपनी ने इस आईपीओ में 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों, 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (QIB) और 15 फीसदी हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए रिजर्व कर रखा है. कंपनी 31 अगस्त 2023 को शेयरों का अलॉटमेंट करेगी और 5 सितंबर को शेयरों की लिस्टिंग बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर की जाएगी.

एंकर निवेशकों से जुटाए इतनी रकम

गुरुवार को रिटेल निवेशकों के लिए आईपीओ खुलने से पहले कंपनी ने बुधवार को एंकर निवेशकों के जरिए कुल 91.77 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं. इन निवेशकों को 99 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से कुल 92.7 लाख शेयर जारी किए गए हैं.

कंपनी के बारे में जानें-

विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया केंद्र सरकार और राज्य सरकार के लिए कई अलग-अलग इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के कंस्ट्रक्शन और डिजाइन के लिए काम करती है. इसके अलावा यह बाकी कंपनियों के लिए भी डिजाइन बनाती है. ध्यान देने वाली बात ये है कि इस कंपनी का नाम काम देश के 9 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश तक फैला हुआ है. वहीं कंपनी के प्रदर्शन की बात करें तो यह लगातार फायदे में चल रही है.  कंपनी को वित्त वर्ष 2021 में 18.98 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था. वहीं वित्त वर्ष 2022 में यह बढ़कर 44.85 करोड़ रुपये हो गया. वहीं इस साल के मुनाफे की बात करें तो यह 90.64 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. ऐसे में कंपनी का प्रदर्शन पिछले तीन सालों में शानदार रहा है.

ये भी पढ़ें-

ITR Refund: केवल 10 दिन में मिल जाएगा इनकम टैक्स रिफंड, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बनाया यह खास प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
EV Subsidy: सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?
सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?
प्लॉट या फ्लैट: निवेश के लिए क्या है बेहतर? जानें कहां मिलेगा ज्यादा फायदा
प्लॉट या फ्लैट: निवेश के लिए क्या है बेहतर? जानें कहां मिलेगा ज्यादा फायदा

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget