एक्सप्लोरर

New IPO Today: Venus Pipes का सबस्क्रिप्शन आज से शुरू, अप्लाई करने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर

New IPO Today: वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स नाम की कंपनी 165 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई है. आज से इसकी पब्लिक सबस्क्रिप्शन की शुरुआत होगी और यह शुक्रवार 13 मई को समाप्त होगी.

New IPO Today: शेयर बाजार भले ही आजकल अस्थिर हो लेकिन IPOs का आना लगातार जारी है. हाल ही में LIC का आईपीओ बंद हुआ है और आज वीनस पाइप्स का का आईपीओ आने वाला है. वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स 165 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई है. आज से इसके पब्लिक सबस्क्रिप्शन की शुरुआत होगी और यह शुक्रवार 13 मई को समाप्त होगी.

एंकर निवेशकों के लिए बोली हालांकि कल ही खुल गई थी. कंपनी ने ने अपने तीन दिन के इश्यू के लिए ₹310-326 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. कंपनी पब्लिश इश्यू के जरिए 50.74 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर बेचेगी. प्राइस बैंड के ऊपरी आंकड़े के लिहास से देखा जाए तो कंपनी बाजार से आईपीओ के जरिए लगभग 165 करोड़ रुपये जुटाने वाली है.

ग्रे मार्केट में का प्रीमियम

अनलिस्टेड मार्केट में नजर रखने वाले जानकारों का कहना है कि वीनस पाइप्स के शेयर ग्रे मार्केट में करीब 360 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे, जो इसके ऊपरी प्राइस बैंड से 34 रुपये या करीब 5 पर्सेंट अधिक है. वीनस पाइप्स के शेयरों का अलॉटमेंट 19 मई को तय किया जा सकता है और इसकी लिस्टिंग 24 मई को संभव है.

विशेषज्ञों की राय

जानकारों की राय में वीनस ने वित्त वर्ष 2019-21 के दौरान अपनी क्षमता में बढ़ोतरी की. इसका रेवेन्यू इस दौरान 60 फीसदी CAGR की दर से बढ़ा है. मजबूत एसेट यूटिलाइजेशन और बेहतर मुनाफे के साथ रिटर्न के अनुपात में भी अच्छा सुधार हुआ है.

कंपनी बढ़ती हुई मांग को पूरा करने के लिए अपनी क्षमता को दोगुना करने, प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाने और बैकवर्ड इंटीग्रेशन के जरिए ऑपरेशनल दक्षता में इजाफा करने की कोशिश कर रही है. यही वजह है कि कंपनी आईपीओ के जरिए पैसा जुटाने के लिए बाजार में आई है.

काम की जानकारी

वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स का मुख्यालय गुजरात में स्थित है और ये स्टेनलेस स्टील पाइप और ट्यूब बनाती. कंपनी अपने उत्पादों का निर्यात भी करती है. कंपनी वीनस ब्रांड नाम से केमिकल, इंजीनियरिंग, खाद, फार्मा, पॉवर, फूड प्रोसेसिंग, पेपर और तेल व गैस सेक्टर को अपने प्रोडक्ट्स की सप्लाई भी करती है. उत्पादों का निर्यात ब्राजील, ब्रिटेन और इजराइल समेत 18 देशों में होता है.

जानकारी के मुताबिक कंपनी के मुनाफे में लगातार वृद्धि हो रही है. वित्त वर्ष 2022 के शुरुआती 9 महीने यानि अप्रैल से दिसंबर 2021 के बीच कंपनी की आमदनी 276 करोड़ रुपये और मुनाफा 23 करोड़ रहा है. वहीं वित्त वर्ष 2021 में कंपनी की आमदनी 309 करोड़ रुपये रही थी, जिससे उसे 23.6 करोड़ का मुनाफा हुआ था.

ये भी पढ़ें

पाकिस्तानी करेंसी अब तक के सबसे निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले 188 रुपये से ज्यादा का हुआ पाकिस्तानी रुपया

Penalty on Banks: RBI ने इन दो बैंकों पर की बड़ी कार्रवाई, लगाया 59 लाख का जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?
सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?
देश में आई 547000 टन गैस, UAE बना भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर
देश में आई 547000 टन गैस, UAE बना भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget