एक्सप्लोरर

वाहनों की बिक्री पर कोरोना की दूसरी लहर की मार, अप्रैल में गाड़ियों की बिक्री 30 फीसदी घटी

इस साल मार्च की तुलना में गाड़ियों की बिक्री 30.18 फीसदी घटकर 12,70,45 यूनिट्स रह गई है. ऑटोमोबाइल कंपनियों के संगठन सियाम के  आंकड़ों के मुताबिक, सभी कैटेगरी की गाड़ियों की बिक्री में गिरावट देखी गई.

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने वाहन उद्योग की रफ्तार काफी धीमी कर दी है. लॉकडाउन और अलग-अलग राज्यों में लगाई जाने वाली कोरोना पाबंदियों की वजह से कई कार और टू-व्हीलर्स कंपनियों एक से दो सप्ताह के लिए अपने प्लांट्स में प्रोडक्शन बंद रखने का ऐलान किया है. कुछ कंपनियों ने पहले से ऐलान शटडाउन में इजाफा भी किया है. अब इन कंपनियों की मुसीबत और बढ़ गई है क्योंकि अप्रैल में इनकी बिक्री में काफी गिरावट आई है. 

मार्च की तुलना में काफी घट गई गाड़ियों की बिक्री 

इस साल मार्च की तुलना में गाड़ियों की बिक्री 30.18 फीसदी घटकर 12,70,45 यूनिट्स रह गई है. ऑटोमोबाइल कंपनियों के संगठन सियाम के  आंकड़ों के मुताबिक, सभी कैटेगरी की गाड़ियों की बिक्री में गिरावट देखी गई. यात्री गाड़ियों की बिक्री 10.07 फीसदी कम होकर 2,61,633 यूनिट्स रह गई. कारों की बिक्री 10.06 फीसद घटकर 1,41,194 पर, यूटिलिटी व्हेकिल की 11.02 फीसदी घटकर 1,08,871 पर और वैन की 0.31 फीसदी घटकर 11,568 यूनिट्स पर आई.  पिछले साल देश भर में लगे लॉकडाउन की वजह से सिर्फ 23 थ्री-व्हीलर्स की बिक्री हुई थी, जबकि अन्य दूसरी कैटेगिरी में बिक्री का आंकड़ा शून्य था. इसलिए सियाम ने अप्रैल 2021 के आंकड़ों की तुलना इस साल मार्च के आंकड़ों से की है.

टू-व्हीलर्स की बिक्री में भी काफी गिरावट 

टू-व्हीलर्स की बिक्री में भी भारी गिरावट आई है. अप्रैल में इसकी 9,95,097 यूनिट्स बिकी, जो मार्च के मुकाबले 33.52 फीसदी कम है. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री जहां 83.60 फीसदी बढ़कर 817 पर पहुंच गई, वहीं ट्रेडिशनल टू-व्हीलर्स की सभी कैटेगरी की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई.  इसके अलावा स्कूटरों की बिक्री 34.35 फीसदी कम होकर 3,00,462 यूनिट्स  पर आ गई. मोटरसाइकिलों की 32.81 फीसदी  कम होकर 6,67,841 यूनिट्स पर आ गई. 

लौह अयस्क के दाम एक ही महीने में तीन गुना बढ़े, स्टील और महंगा होने के आसार

मूडीज ने घटाया भारत का ग्रोथ रेट अनुमान, 4 फीसदी से ज्यादा की कटौती की 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 942 रुपए, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? देखें रेट लिस्ट
LPG Rate Today: दिल्ली में 942 रुपए, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? देखें रेट लिस्ट
आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
Petrol- Diesel Price Today: आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget