एक्सप्लोरर

अमेरिका, कनाडा से भारतीयों को लाने वाले विमानों के टिकट 45 फीसदी सस्ते

इन फ्लाइट्स के लिए कम विमानों की उपलब्धता और यात्रियों की बढ़ती मांग के बावजूद टिकट के दाम कम किए गए हैं.

कोरोना संकट में अमेरिका, कनाडा में फंसे भारतीयों के लिए राहत की खबर है. एयर इंडिया ने वहां से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए शुरू की गई वंदे भारत योजना के तहत फ्लाइट्स के टिकट के दाम 25 से 45 फीसदी कम कर दिए हैं. इस मिशन के तहत न्यूयॉर्क से दिल्ली तक इकनॉमी क्लास के टिकट के दाम 1,07000 रुपये थे लेकिन अब इसे घटा कर 75,321 रुपये कर दिया है. टोरंटो से दिल्ली का टिकट के दाम 1.37 लाख रुपये से घटा कर 75,321 रुपये कर दिए गए हैं. इन फ्लाइट्स के लिए कम विमानों की उपलब्धता और यात्रियों की बढ़ती मांग के बावजूद टिकट के दाम कम किए गए हैं. इसके तहत फेज -3 में 10 जून से लेकर 1 जुलाई तक फ्लाइट्स का संचालन किया गया था. चौथे फेज में 3 से 15 जुलाई तक विमानों का संचालन किया गया था. तीसरे फेज के  तहत भारत और अमेरिका के बीच 90 फ्लाइट्स का संचालन किया गया था. फेज चार में 30 फ्लाइट्स का संचालन किया गया. इंटरनेशनल उड़ानों पर अभी भी रोक, सिर्फ वंदे भारत स्कीम चालू  भारत ने 22 मार्च को सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था. इसके बाद 25 मार्च को घरेलू उड़ानों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया. 25 मई को घरेलू उड़ानें शुरू हो गई थीं. लेकिन विदेशी उड़ानों को अभी इजाजत नहीं दी गई है. सिर्फ वंदे भारत स्कीम के तहत भारतीयों को बाहर से लाने के लिए उड़ानों को इजाजत मिली हुई है. वंदे भारत स्कीम के तहत न्यूयॉर्क-दिल्ली और कनाडा-दिल्ली के बीच की फ्लाइट्स के टिकट ज्यादा महंगे हैं क्योंकि एयर इंडिया को खाड़ी देशों के लिए शुरू की गई फ्लाइट्स के टिकट पर सब्सिडी देनी पड़ती है. सूत्रों का कहना है कि अगर खाड़ी देशों में फंसे यात्रियों के लिए और फ्लाइट्स शुरू गईं तो न्यूयॉर्क-दिल्ली और टोरंटो-दिल्ली के बीच उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स के टिकट और महंगे हो सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना ₹1900 महंगा, चांदी में भी ₹4500 की तेजी, जानें अब कितना हुआ भाव
सोना ₹1900 महंगा, चांदी में भी ₹4500 की तेजी, जानें अब कितना हुआ भाव
आज गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव या राहत? दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट चेक करें
आज गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव या राहत? दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट चेक करें
सस्ता पर्सनल लोन चाहिए? अक्टूबर में देख लें सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरें
सस्ता पर्सनल लोन चाहिए? अक्टूबर में देख लें सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरें
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget