एक्सप्लोरर

Vande Bharat Express: पटना से हावड़ा के लिए चलेगी नई वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन, जानें दूरी से लेकर किराये तक की डिटेल 

Vande Bharat Express Train Update: बिहार के लिए एक और वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन चलने जा रही है. इसे अगस्‍त से ही संचालित करने का प्‍लान है. आइए जानते हैं कितना किराया हो सकता है. 

Vande Bharat Express Train Patna To Howrah: बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी है. सरकार एक और वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन चलाने जा रही है. यह ट्रेन पटना से हावड़ा रूट के लिए चलाई जाएगी. इसी महीने से इस सेमी हाई स्‍पीड वाली ट्रेन को संचालित किया जाएगा. यह वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन को चलाने के लिए रेलवे पूरी तरह से तैयार है. हालांकि ये कब से संचालित होगा, इसे लेकर कोई कंफर्म डेट सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि महीने के दूसरे सप्‍ताह के दौरान इसे शुरू किया जा सकता है. 

पटना से हावड़ा के लिए वंदे भारत ट्रेन 

बिहार के लिए यह दूसरी वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन होगी. पहली वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन को 27 जून को पटना से रांची के लिए शुरू किया गया था. पूर्व मध्‍य रेलवे के अधिकारी ने बताया कि पटना से हावड़ा के लिए वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन को चलाने की योजना चल रही है. इसे लेकर रेलवे अधिकारियों के बीच बैठक हुई है. 

जमीनी स्‍तर पर चल रहा काम 

रेलवे की ओर से इस वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन को चलाने के लिए जमीनी स्‍तर पर काम तेजी से चल रहा है. दानापुर खंड में रेलवे के एक सीन‍ियर अधिकारी के मुताबिक, रेलवे पटना-हावड़ा मार्ग पर यह ट्रेन चलाने के लिए समय और किराये पर काम कर रहा है.  ईसीआर और पूर्वी रेलवे दोनों के बीच रेल पटर‍ियों को मजबूत करने का काम क‍िया जा रहा है. 

कितनी स्‍पीड से तय करेगी कितनी दूरी 

इस रूट पर वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन 90 किलोमीटर प्रति घंटे से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की सामान्य गति से चलाई जा सकती है. यह लगभग सात घंटे में कुल 535 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है. रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वंदे भारत की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे के आस-पास होती है, लेकिन यहां रेक का इंतजार किया जा रहा है. 

कितना रहेगा किराया 

भारतीय रेलवे के अधिकारी ने कहा कि पटना हावड़ा रूट पर वंदे भारत एक्‍सप्रेस के लिए किराया तय नहीं किया गया है. एसी एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए किराया 2,650 रुपये प्रति यात्री और एसी चेयर कार के लिए 1,450 रुपये प्रति यात्री किराया हो सकता है. इसमें खाना, नाश्‍ता भी शामिल है. हालांकि रेलवे ने अभी तक ट्रेन के स्‍टॉपेज पर काम नहीं किया है. 

ये भी पढ़ें

ITR भरने की आखिरी तारीख नहीं बढ़ी, जानिए अब कितनी पेनल्टी देने को मजबूर होंगे आप 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
उत्तर प्रदेश में बढ़े CNG के दाम, 2.25 रुपए महंगी हुई, आज 1 नवंबर से नई दरें लागू
उत्तर प्रदेश में बढ़े CNG के दाम, 2.25 रुपए महंगी हुई, आज 1 नवंबर से नई दरें लागू
बेंगलुरु से प्रयागराज का फ्लाइट किराया 27 हजार, पेरिस का सिर्फ 24 हजार
बेंगलुरु से प्रयागराज का फ्लाइट किराया 27 हजार, पेरिस का सिर्फ 24 हजार
यूनियन बैंक के लॉकर से गायब हुए गहने, अब कौन भरेगा नुकसान?
यूनियन बैंक के लॉकर से गायब हुए गहने, अब कौन भरेगा नुकसान?

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
आज से Fastag के बदल गए नियम, टोल के लिए एनुअल पास की नई कीमतें लागू
आज से Fastag के बदल गए नियम, टोल के लिए एनुअल पास की नई कीमतें लागू
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
 Nidhi Razdan Education: कितनी पढ़ी-लिखी है उमर अब्दुल्ला की नई दुल्हन? देख लें एक-एक डिग्री 
कितनी पढ़ी-लिखी है उमर अब्दुल्ला की नई दुल्हन? देख लें एक-एक डिग्री 
Embed widget