एक्सप्लोरर

Kaam Ki Baat: पहली जनवरी से हो जाएंगे ये बड़े बदलाव, ATM से कैश निकालने से लेकर कपड़े खरीदना होगा महंगा

Changes From 1 January : एक दिन बाद 1 जनवरी है और इसके साथ ही आपके जीवन में बहुत कुछ बदलने वाला है. आपके आर्थिक जीवन के लिए यहां कुछ बदलावों के बारे में बताया जा रहा है जिन्हें जानकर आपको आसानी होगी.

Changes From 1 January : कल 31 दिसंबर को साल 2021 का आखिरी दिन (Last Day of 2021) है और साल के आखिरी दिन आप पार्टी (New Year party) के मूड में भी होंगे. इस मूड को बनाए रखें और नए साल का आगाज खुशी और हंसी के साथ करें ये जरूरी है. हालांकि कोरोनाकाल में सेहत के मोर्चे पर सतर्क रहना होगा लेकिन आपको अपनी सेहत के साथ-साथ आर्थिक मोर्चे (Financial Changes) पर भी कुछ बदलावों के लिए तैयार रहना होगा. 1 जनवरी (1 January) से आपके जीवन में ये खास चेंज आने वाले हैं तो आप इसके लिए तैयार हो जाएं और पहले ही सारी जानकारी ले लें. 

ATM से कैश निकालना महंगा होगा
नए साल की पहली सुबह से प्रभावी होने वाले इस नियम के तहत एटीएम में फ्री लिमिट के ऊपर फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन फीस 21 रुपये होगी इसमें टैक्स शामिल नहीं हैं. 31 दिसंबर की रात 12 बजे तक ये शुल्क 20 रुपये रहेगा और इसके बाद आपको फ्री लिमिट से ऊपर के कैश ट्रांजेक्शन के लिए 20 की जगह 21 रुपये का चार्ज देना होगा. अगर आप फ्री ट्रांजेक्शन से ज्यादा पैसे निकालते हैं तो आपको 20 रुपये की जगह 21 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन खर्च करने होंगे. इसके अलावा ग्राहकों को इस पर जीएसटी भी देना होगा.

इंटरचेंज ट्रांजेक्शन फीस भी बढ़ेगी
एक और बदलाव ये है कि बैंकों में प्रति ट्रांजैक्शन इंटरचेंज फीस को बढ़ाने की भी इजाजत दे दी गई है. फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए इस चार्ज को 15 रुपये से बढ़ाकर 17 रुपये कर दिया गया है. नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए इंटरचेंज फीस को 5 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें- EPFO Update: ईपीएफ खाताधारक अब 31 दिसंबर 2021 के बाद भी जोड़ सकेंगे नॉमिनी का नाम, ईपीएफओ ने ट्वीट कर दी जानकारी

India Post Payment Bank में 10,000 रुपये से ज्यादा जमा करने पर लगेगा चार्ज
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में सेविंग और करंट अकाउंट में बिना चार्ज के महीने में 10,000 रुपये ही जमा कर पाएंगे. IPPB ने जानकारी दी है कि इस 10,000 की लिमिट से ज्यादा रकम डिपॉजिट करने पर ग्राहकों को अतिरिक्त चार्ज देना पड़ेगा. दरअसल इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में तीन तरह के सेविंग अकाउंट खोले जाते हैं जिसमें बेसिक सेविंग अकाउंट, सेविंग अकाउंट के अलग-अलग नियम हैं. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने जानकारी दी है कि नए चार्ज के नियम 1 जनवरी 2022 से लागू हो जाएंगे और इनके ऊपर से जीएसटी/सेस बैंकिंग के अन्य नियमों के मुताबिक लगाए जाएंगे. 

1 जनवरी से बिना KYC कराए डीमैट अकाउंट होंगे डीएक्टिवेट
31 दिसंबर तक अगर आपने अपने डीमैट अकाउंट का केवाईसी (नो योर कस्टमर) पूरा नहीं कराया है तो आपका खाता 1 जनवरी से डीएक्टिवेट हो जाएगा. लिहाजा आपके पास आज का और कल का दिन इस काम के लिए है तो आप इसे तुरंत कर लें. 

1 जनवरी से रेलवे में बिना रिजर्वेशन कर पाएंगे सफर- जानें बड़ा नियम
इंडियन रेलवे 1 जनवरी से बड़ा बदलाव करने जा रहा है. आप बिना रिजर्वेशन भी ट्रेन में यात्रा कर सकेंगे. रेलवे ने 1 जनवरी 2021 से 20 जनरल डिब्बों पर अनारक्षित टिकट के जरिए यात्रा करने का मौका दे रहा है. नए साल में आप अनारक्षित टिकट पर सफर कर सकेंगे.

नए कपड़े और जूते खरीदने लगेगा ज्यादा जीएसटी
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने विभिन्न प्रकार के कपड़ों, परिधानों और जूतों के लिए जीडीपी की दर को बढ़ा दिया है. पहले यह दर 5 फीसदी थी अब 12 फीसदी होगी. नई जीएसटी दर 1 जनवरी 2022 से लागू होगी. कुछ सिंथेटिक फाइबर और यार्न के लिए जीएसटी दरों को 18 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Stock Market Update: 2021 में शेयर बाजार में आई तेजी के चलते निवेशकों की संपत्ति में 72 लाख करोड़ रुपये का हुआ इजाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब-कब कितना बढ़ा DA, शुरुआत से समझें पूरा हिसाब, अब कितनी होगी बढ़ोतरी?
कब-कब कितना बढ़ा DA, शुरुआत से समझें पूरा हिसाब, अब कितनी होगी बढ़ोतरी?
इस फेस्टिव सीजन चेक करें अपना Financial Health Score, ये एप करेगा मदद
इस फेस्टिव सीजन चेक करें अपना Financial Health Score, ये एप करेगा मदद
विधवा के खाते में आए 60 लाख , मिला Tax नोटिस, कोर्ट में कैसे जीती महिला?
विधवा के खाते में आए 60 लाख , मिला Tax नोटिस, कोर्ट में कैसे जीती महिला?
Jio लिस्टिंग पर मुकेश अंबानी की आंखों में आए आंसू, बेटी ईशा ने सुनाया 1977 का किस्सा
Jio लिस्टिंग पर मुकेश अंबानी की आंखों में आए आंसू, बेटी ईशा ने सुनाया 1977 का किस्सा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget