एक्सप्लोरर

USBRL Project: कश्मीर की वादियों में जल्द दौड़ेगी ट्रेन, अश्विनी वैष्णव बोले- ये है फाइनल डेट

Ashwini Vaishnaw: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस 272 किमी लंबे प्रोजेक्ट के आखिरी 17 किमी पर काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है.

Ashwini Vaishnaw: ट्रेन के जरिए देश को कश्मीर से सीधा लिंक देने के लिए दशकों से चल रहा भारतीय रेलवे (Indian Railways) का उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक प्रोजेक्ट (USBRL Project) अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है. इस प्रोजेक्ट के 272 किमी लंबी रेल लाइन में से 255 किमी का काम पूरा हो चुका है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने शुक्रवार को राज्यसभा में बताया कि जम्मू-कश्मीर में चल रहा यूएसबीआरएल प्रोजेक्ट इसी वित्त वर्ष में पूरा हो जाएगा.

17 किमी लंबे आखिरी कटरा-रियासी सेक्शन पर काम जारी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भाजपा सांसद अशोक चव्हाण के सवालों के लिखित जवाब में कहा कि यूएसबीआरएल की प्रगति अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. अशोक चव्हाण ने पूछा था कि क्या रेलवे ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक पर चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर इलेक्ट्रिक इंजन का कोई परीक्षण किया है. इस पर अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के 17 किमी लंबे कटरा-रियासी सेक्शन पर काम जारी है. इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 41,000 करोड़ रुपये है. मार्च, 2024 तक 38,931 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं. 

दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज चिनाब पर हुआ तैयार

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यूएसबीआरएल आजादी के बाद देश में शुरू किया गया सबसे कठिन नया रेलवे प्रोजेक्ट था. यह रेल रूट हिमालय से होकर गुजरता है. यहां हमें रोजाना नई-नई चुनौतियों का सामना करना पड़ा. रेल मंत्री के अनुसार, इस सेक्शन में हमें कई टनल बनानी पड़ीं. कटरा से बनिहाल सेक्शन के 111 किमी में से 97.42 किमी (87 फीसदी) टनल में है. इनमें से एक टी-49 12.77 किमी लंबी टनल है. यह देश की सबसे लंबी रेलवे टनल है. रेलवे ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल बनाया है. चिनाब ब्रिज 1,315 मीटर लंबा है. इसका आर्च 467 मीटर और नदी तल से ऊंचाई 359 मीटर है.

भारतीय रेलवे के पहले केबल ब्रिज अंजी खाड पर काम जारी 

उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे का पहला केबल ब्रिज अंजी खाड (Anji Khad Bridge) में बनाया गया है. इसका पुल डेक नदी के लेवल से 331 मीटर ऊपर है. इसके मुख्य पायलन की ऊंचाई 193 मीटर है. चिनाब ब्रिज पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का परीक्षण किया जा चुका है. रियासी से संगलदान तक 46 किमी का एक सेक्शन भी चालू किया गया है. चिनाब ब्रिज रियासी-संगलदान खंड पर बक्कल और दुग्गा स्टेशनों के बीच स्थित है.

ये भी पढ़ें 

Vistara Airline: आराम से कटेगा सफर, फ्लाइट में यह स्पेशल सुविधा देने वाली पहली एयरलाइन बनी विस्तारा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget