एक्सप्लोरर

Vistara Airline: आराम से कटेगा सफर, फ्लाइट में यह स्पेशल सुविधा देने वाली पहली एयरलाइन बनी विस्तारा 

Tata Group Airline: विस्तारा एयरलाइन ने फिलहाल यह सुविधा इंटरनेशनल फ्लाइट्स में शुरू की है. एयरलाइन का दावा है कि इस सुविधा से हमारे कस्टमर को यात्रा के दौरान बोरियत नहीं होगी.

Tata Group Airline: टाटा ग्रुप (Tata Group) और सिंगापुर एयरलाइन्स (Singapore Airlines) के स्वामित्व वाली विस्तारा एयरलाइन ने फ्लाइट में कस्टमर को वाईफाई की सुविधा दे दी है. अब आप आराम से अपनों से चैट करते हुए और सारी दुनिया की जानकारी लेते हुए घंटों तक सफर कर पाएंगे. फिलहाल यह सुविधा इंटरनेशनल फ्लाइट्स में दी जाएगी. इसके साथ ही फ्लाइट में वाईफाई शुरू करने वाली भारत की पहली एयरलाइन विस्तारा बन गई है. 

20 मिनट तक यह सेवा मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी

विस्तारा एयरलाइन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इंटरनेशनल फ्लाइट पर 20 मिनट तक यह सेवा मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी. यह सेवा एयरलाइन के सभी बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर और एयरबस A321 नियो एयरक्राफ्ट में मिलेगी. कंपनी ने बताया कि इस 20 मिनट की समाप्ति के बाद भी अगर आप और इंटरनेट इस्तेमाल करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको पैसे खर्च करने पड़ेंगे. यात्री अपने भारतीय डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए वाईफाई टाइम खरीद सकेंगे. इसके लिए उन्हें एक वन टाइम पासवर्ड ईमेल पर भेजा जाएगा. 

क्लब विस्तारा मेंबर्स को चैट करने की फ्री सेवा मिलेगी

एयरलाइन के अनुसार, फ्लाइट में फ्री वाईफाई सभी यात्रियों को दिया जाएगा. इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा. यह मुफ्त दिया जा रहा है. बिजनेस क्लास और प्लेटिनम क्लब मेंबर्स को 50 एमबी डेटा अतिरिक्त दिया जाएगा. इसके अलावा क्लब विस्तारा मेंबर्स को चैट करने की सुविधा मुफ्त मिलेगी. भले ही वह किसी इकोनॉमी टिकट पर ही यात्रा क्यों न कर रहे हों. 

विस्तारा एयरलाइन ने लॉन्च किए तीन प्लान 

विस्तारा एयरलाइन के चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर दीपक राजावत ने बताया कि 372.74 रुपये का भुगतान कर आप चैट करने के लिए पेड प्लान का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर पर चैट की जा सकेगी. सर्फिंग प्लान 1,577.54 रुपये का है. इसमें ऑडियो और वीडियो देखे जा सकेंगे. तीसरा प्लान 2,707.04 रुपये का होगा, जिसमें अनलिमिटेड डेटा मिलेगी. इन सभी प्लान में जीएसटी भी लगेगा. उन्होंने कहा कि इस सुविधा से हमारे कस्टमर का अनुभव शानदार होगा.

ये भी पढ़ें 

Niti Aayog: 30 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी और 18000 डॉलर प्रति व्यक्ति आय, ऐसे बनेगा विकसित भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम लागत में शुरू करें ये फूड बिजनेस, डिमांड ऐसी कि रोज होगी अच्छी कमाई
कम लागत में शुरू करें ये फूड बिजनेस, डिमांड ऐसी कि रोज होगी अच्छी कमाई
Sugar Import: महंगी चीनी पर बड़़ी खबर, सरकार का ये फैसला लगाएगा कीमतों पर लगाम
महंगी चीनी पर बड़़ी खबर, सरकार का ये फैसला लगाएगा कीमतों पर लगाम
Petrol Price: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पड़ोसी देश की जनता पर पड़ी महंगाई की मार
फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पड़ोसी देश की जनता पर पड़ी महंगाई की मार
TATA Sons AGM: स्थगित हुई टाटा संस की एजीएम, 100 सालों में पहली बार हुआ ऐसा
TATA Sons AGM: स्थगित हुई टाटा संस की एजीएम, 100 सालों में पहली बार हुआ ऐसा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget