एक्सप्लोरर

ट्रंप का जापान से लेकर दक्षिण कोरिया तक 14 देशों को बड़ा झटका, 25% से 40% तक नए टैरिफ का ऐलान

Trump Tariffs: राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को पुष्टि करते हुए कहा कि कई देशों को पत्र भेज दिए गए हैं और चेतावनी दी गई है कि अगर 1 अगस्त तक व्यापारिक समझौते नहीं हुए तो बढ़ी सीमा शुल्क की नई दरें लागू कर दी जाएंगी.

Trump New Tarfiis: एक बार फिर से ट्रेड वॉर शुरू हो चुका है. दबाव बनाने की अपनी रणीनीति के तहत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका निर्यात करने वाले जापान से लेकर दक्षिण कोरिया तक व्यापारिक साझीदार देशों के ऊपर नए टैरिफ का ऐलान किया है. ये टैरिफ की दरें 25 प्रतिशत से लेकर 40 प्रतिशत तक रखी गई हैं, जिसे अगले महीने यानी 1 अगस्त से लागू कर दिया जाएगा. 

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कई देशों को पत्र भेज दिए गए हैं और चेतावनी दी गई है कि अगर 1 अगस्त तक व्यापारिक समझौते नहीं हुए तो फिर बढ़ी हुई सीमा शुल्क की नई दरें लागू कर दी जाएंगी.

व्यापारिक देशों पर नया दबाव

सबसे पहले पत्र जापान और दक्षिण कोरिया को भेजा गया. उसके बाद उसी तरह का नोटिस अन्य 12 देशों को भेजा गया है, जिनमें- दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, थाईलैंड, कंबोडिया, मलेशिया, लाओस, बांग्लादेश, म्यांमार, बोस्निया, सर्बिया, कजाकिस्तान और ट्यूनिशिया शामिल है.

बाद में व्हाइट हाउट में बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ट्रंप की नई दरों का ऐलान कर दिया गया है, हालांकि बातचीत अभी कुछ देशों के साथ जारी रहेगी.
उन्होंने कहा कि ब्रिटेन, चीन और वियतनाम के साथ पहले ही डील पर मुहर लग चुकी है और भारत के साथ अंतिम समझौते के करीब हैं. ट्रंप ने कहा कि कुछ अन्य देशों ने इस ट्रेड डील में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई है, इसलिए उन्हें बिना किसी बातचीत के ही नोटिस भेज दिया गया है.


ट्रंप का जापान से लेकर दक्षिण कोरिया तक 14 देशों को बड़ा झटका, 25% से 40% तक नए टैरिफ का ऐलान

किन देशों पर कितना टैरिफ

ट्रंप ने जिन 14 देशों के ऊपर नए टैरिफ का एलान किया है, उनमें जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, कजाकिस्तान और ट्यूनिशिया पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया जा सकता है. दक्षिण अफ्रीका 30 प्रतिशत, लाओस और म्यांमार 40 प्रतिशत, इंडोनेशिया 32 प्रतिशत, बांग्लादेश 35 प्रतिशत, थाईलैंड और कंबोडिया 36 प्रतिशत, बोस्निया और Herzegovina पर 30 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा.

ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर इन देशों ने जवाबी शुल्क लगाया तो अमेरिका की तरफ से फिर उसी हिसाब से और बढ़ाकर टैरिफ लगाया जाएगा. ट्रंप के इस कदम ने एक बार फिर से बाजार, नीति निर्धारकों और व्यवसायियों के सामने नई अनिश्चितताएं पैदा कर दीं है. ये सब ऐसे समय में हो रहा है जब पहले से ही महंगाई, वैश्विक धीमी आर्थिक रफ्तार और सप्लाई चेन की चुनौतियों से वे जूझ रहे हैं.

गौरतलब है कि इस साल 2 अप्रैल को राष्ट्रपति ट्रंप ने पहली बार दुनियाभर के देशों के ऊपर टैरिफ भारी भरकम टैरिफ का ऐलान किया था. लेकिन बाद में उसके ऊपर ब्रेक लगाते हुए तीन महीने की मोहलत दी थी और 10 प्रतिशत टैरिफ का बेस रेट रखा था. ये 9 जुलाई को लागू होना था, लेकिन अब इसे 1अगस्त से लागू करने का ट्रंप ने ऐलान किया है.

ये भी पढ़ें: जापान-साउथ कोरिया पर 25% टैरिफ, ट्रंप के नए ऐलान से सहमा अमेरिकी बाजार, टूटे नैस्डेक-डाउ जोन्स के शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
August 2026 Deadline: अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
जुकरबर्ग बने किले के मालिक, आयरलैंड में खरीदा 200 साल पुराना आलीशान महल
जुकरबर्ग बने किले के मालिक, आयरलैंड में खरीदा 200 साल पुराना आलीशान महल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget