एक्सप्लोरर

US Fed Reserve: अभी और महंगा होगा ब्याज? अमेरिकी सेंट्रल बैंक ने किया साफ इशारा- नहीं मिल पाई है अब तक राहत

US Fed Rate Hike: अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने अब साफ-साफ बता दिया है कि उसे महंगाई को पूरी तरह से नियंत्रित करने के लिए ब्याज दरों को अभी और बढ़ाने की जरूरत है...

भारत में भले ही महंगाई के मोर्चे पर राहत मिलने लगी है, लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका के सामने इसकी चुनौतियां अभी कम नहीं हुई हैं. अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व का मानना है कि अभी भी महंगाई बहुत ज्यादा बनी हुई है. ऐसे में फेडरल रिजर्व का मानना है कि ब्याज दरों को कुछ और बढ़ाने की जरूरत पड़ सकती है.

इस कारण ब्याज बढ़ने की आशंका

अमेरिकी सेंट्रल बैंक के चेयरमैन जेरोम पॉवेल गुरुवार को न्यूयॉर्क में एक कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने अपने संबोधन में साफ-साफ कहा कि अमेरिकी में महंगाई अभी भी बहुत ज्यादा है और उसे काबू करने के लिए ब्याज दरों को बढ़ाने की गुंजाइश बची हुई है. उन्होंने कहा कि अगर नई नौकरियों में कमी आती है या वेतन के बढ़ने की रफ्तार कम होती है, तो ऐसे में फेडरल रिजर्व को ब्याज दरें स्थिर रखने की मौजूदा रणनीति पर विचार करना पड़ सकता है.

22 साल में सबसे महंगा है ब्याज

अमेरिका की बात करें तो महंगाई के बेकाबू होने के बाद फेडरल रिजर्व ने आक्रामक तरीके से ब्याज दरें बढ़ाई है. अभी अमेरिका में ब्याज दरें 22 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं. दशकों की सबसे ज्यादा ब्याज दर का असर अर्थव्यवस्था की वृद्धि पर हो रहा है. महंगे ब्याज दर से इस बात का भी खतरा बढ़ा है कि कहीं दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में न चली जाए. उसके बाद फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को स्थिर रखने की रणनीति अपनाई है.

लॉन्ग-टर्म गोल से कोसों दूर महंगाई

फेडरल रिजर्व ने खुदरा महंगाई को 2 फीसदी के दायरे में लाने का लक्ष्य तय किया है. अभी अमेरिका में महंगाई की दर 4 फीसदी के आस-पास है. पिछले साल महंगाई की दर 4 दशकों से भी ज्यादा समय के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी. जून 2022 में अमेरिकी महंगाई की दर 9.1 फीसदी हो गई थी, जो 42 साल में सबसे ज्यादा थी. इस तरह देखें तो महंगाई को रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे लाने में सफलता तो हाथ लगी है, लेकिन अभी भी वह 2 फीसदी के लॉन्ग-टर्म गोल से लगभग डबल है.

अभी और आंकड़ों का इंतजार

यही कारण है कि फेड रिजर्व चेयरमैन आगे की रणनीति को लेकर स्पष्ट हैं. उनका मानना है कि कुछ महीने के सकारात्मक आंकड़ों के आधार पर रणनीति में बदलाव नहीं किया जा सकता है. मतलब फिलहाल ब्याज दरों को कम करने की कोई गुंजाइश नहीं है. पॉवेल ने कहा कि अभी कुछ और आंकड़ों का इंतजार करना होगा, तभी भरोसे के साथ ये बात मानी जा सकती है कि महंगाई नियंत्रण में आ चुकी है. अत: फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों को लेकर सतर्क बना रहेगा.

ये भी पढ़ें: भारत में कम होने लगी महंगाई, आरबीआई को यकीन- सुधरने लगे वृहद आर्थिक हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
Online Delivery: 10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार
10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार
UPI Payment: गलत नंबर पर UPI पेमेंट कर दिया, ट्रांजैक्शन रिवर्स करने का तरीका क्या है?
गलत नंबर पर UPI पेमेंट कर दिया, ट्रांजैक्शन रिवर्स करने का तरीका क्या है?
Air India: हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट
हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget