एक्सप्लोरर

Inflation in India: भारत में कम होने लगी महंगाई, आरबीआई को यकीन- सुधरने लगे वृहद आर्थिक हालात

RBI Article: रिजर्व बैंक ने ताजे आर्टिकल में कहा है कि देश में महंगाई की स्थिति में सुधार आने से वृहद आर्थिक हालात पहले से बेहतर होने लग गए हैं...

भारत में महंगाई के मोर्चे पर राहत मिलने लग गई है. सितंबर महीने में खुदरा महंगाई एक बार फिर से रिजर्व बैंक के दायरे में आ गई, जबकि थोक महंगाई की दर शून्य से कम बनी रही. इस बीच अब रिजर्व बैंक ने भी माना है कि महंगाई के मोर्चे पर राहत मिलने लगी है और इससे अब देश के वृहद आर्थिक हालात बेहतर हो रहे हैं.

रिजर्व बैंक ने कही ये बड़ी बातें

रिजर्व बैंक ने गुरुवार को एक ताजे आर्टिकल में महंगाई और आर्थिक हालात जैसे मुद्दों पर बातें की. सेंट्रल बैंक ने आर्टिकल में साफ कहा है कि भले ही तीसरी तिमाही यानी सितंबर तिमाही से ग्लोबल ग्रोथ की रफ्तार सुस्त पड़ने लगी हो, भारत में वृहद आर्थिक परिस्थितियों में सुधार हुआ है और इसका सबसे बड़ा कारण महंगाई के मोर्चे पर देश में मिल रही राहत है.

इतनी कम हुई खुदरा महंगाई

आपको बता दें कि सितंबर महीने में खुदरा महंगाई की दर कम होकर 5.02 फीसदी पर आ गई. खुदरा महंगाई के मामले में मुश्किलें उस समय बढ़ गई थीं, जब अप्रैल के बाद फिर से तेजी का ट्रेंड लौट आया था और जुलाई में खुदरा महंगाई नए शिखर पर पहुंच गई थी. हालांकि उसके बाद तेजी से सुधार आया और अब खुदरा महंगाई फिर से रिजर्व बैंक के दायरे में है. रिजर्व बैंक ने खुदरा महंगाई के लिए 6 फीसदी की ऊपरी लिमिट और 2 फीसदी की निचली लिमिट तय की है.

ऐसी हो गई थी महंगाई की स्थिति

इससे पहले जुलाई 2023 में खुदरा महंगाई की दर 7.44 फीसदी पर पहुंच गई थी. खुदरा मूल्य सूचकांक यानी सीपीआई आधारित महंगाई अगस्त 2023 में 6.83 फीसदी रही थी, जबकि साल भर पहले सानी सितंबर 2022 में खुदरा महंगाई की दर 7.41 फीसदी रही थी. रिजर्व बैंक रेपो रेट तय करते समय खुदरा महंगाई को ही ध्यान में रखता है. अभी खाद्य महंगाई कम होने से ओवरऑल खुदरा महंगाई कम हुई है.

ताजे बुलेटिन में आया है आर्टिकल

आरबीआई के ताजे बुलेटिन में प्रकाशित स्टेट ऑफ दी इकोनॉमी आर्टिकल के अनुसार, हाई फ्रीक्वेंसी इंडिकेटर बता रहे हैं कि भारत में व्यापक स्तर पर मोमेंटम बनने लगा है. क्षमता का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने और कर्ज के स्तर को कम करने से पूंजी पर निर्भर उद्योगों को गति मिलने लगी है. भारतीय रुपये में उथल-पुथल कम है. महंगाई जुलाई के शिखर स्तर की तुलना में सुधरी है. कुल मिलाकर वृहद आर्थिक परिस्थितियों में सुधार हो रहा है.

ये भी पढ़ें: वंदे भारत का असर, इन रूट पर कम हो गया फ्लाइट का किराया, हवाई यात्रियों की संख्या भी हुई कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget