एक्सप्लोरर

Federal Reserve Rate Hike: अमेरिका के फेड रिजर्व ने एक बार फिर बढ़ाई ब्याज दर, GDP कम होने की आशंका! जानें भारतीय बाजारों पर क्या होगा असर

US Fed Rate: बुधवार रात को अमेरिका के फेड रिजर्व ने एक बार फिर अपनी ब्याज दरों में इजाफा करने का फैसला किया है. इस बढ़ोतरी के बाद टार्गेट रेट 4.25 फीसदी से लेकर 4.50 फीसदी के बीच पहुंच गया है.

US Fed Interest Rates Hike: अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) ने आशंका के मुताबिक अपनी ब्याज दरों में एक बार फिर से इजाफा करने का फैसला किया है. इस बार यूएस फेड रिजर्व (US Fed Reserve) ने अपनी ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की है. बता दें कि अमेरिका में महंगाई में कमी (US Inflation) आने के बाद फेड रिजर्व ने इस बार अपनी ब्याज दरों को बढ़ाने के अपने आक्रामक रुख में थोड़ी कमी की है. पिछली बार नवंबर के महीने में बैंक ने 0.75 फीसदी तक ब्याज दर में इजाफा किया था, लेकिन इस बार इस दर में केवल 0.50 फीसदी तक बढ़ोतरी (Federal Reserve Rate Hike) की गई है.

फेड रिजर्व आगे भी बढ़ाता रहेगा ब्याज दर

यूएस फेड रिजर्व ने बुधवार रात को इस बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इस बढ़ोतरी के ऐलान के साथ ही फेड रिजर्व (Fed Reserve Hike) यह भी कहा कि साल 2023 में भी महंगाई को कम करने के लिए फेड रिजर्व आगे भी ब्याज दरों को बढ़ाता रहेगा. साल 2023 के अंत तक फेड रिजर्व ब्याज दरों में 0.75 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज कर सकता है. गौरतलब है कि इससे पहले भी यूएस फेड रिजर्व ने लगातार चार बार अपनी ब्याज दरों में इजाफा किया है. फेड रिजर्व के बाद आज यूरोपियन सेंट्रल बैंक (European Bank) और बैंक ऑफ इंग्लैंड (Bank of England) की भी बैठक होनी है. ऐसे में अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी है कि इन बैठक में यह केंद्रीय बैंक अपनी ब्याज दरों को बढ़ाने का फैसला लेते हैं या नहीं.

15 साल की सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंची ब्याज दर

आपको बता दें कि फेड रिजर्व के 0.50 फीसदी ब्याज दर में बढ़ोतरी के बाद इसकी टार्गेट रेट 4.25 फीसदी से लेकर 4.50 फीसदी के बीच पहुंच गया है. यह ब्याज दर पिछले 15 सालों यानी 2007 के बाद सबसे अधिक है. अगर साल 2023 में 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी फेड रिजर्व द्वारा की जाती है तो यह 5 फीसदी से अधिक हो जाएगा. ज्यादातर एक्सपर्ट्स का यह मानना है कि साल 2023 तक फेड रिजर्व ब्याज दर को कम करने पर विचार नहीं करेगा, लेकिन साल 2024 से ब्याज दरों कम होने की संभावना है. ध्यान देने वाली बात ये है कि अमेरिका में फिलहाल बेरोजगारी दर 3.5 फीसदी तक पहुंच गई है. इसके साथ ही साल 2023 में देश की GDP 0.50 फीसदी रहने की संभावना है, ऐसे में यह सितंबर में लगाए गए अनुमान से बेहद कम है. सितंबर 2022 में यह माना जा रहा था कि देश की जीडीपी 1.2 फीसदी तक रह सकती है.

अमेरिकी बाजार में देखी गई गिरावट

आपको बता दें कि फेड रिजर्व के ब्याज दर में बढ़ोतरी के फैसले का इसर अमेरिकी शेयर बाजार पर साफ देखा जा सकता है. बुधवार के दिन डाउ जॉन्स में करीब 0.42 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है. फेड रिजर्व में बढ़ोतरी (US Fed Hikes Interest Rates Hike) के बाद से गुरुवार के दिन भारतीय शेयर मार्केट में भी गिरावट देखी जा सकती है.

भारतीय बाजार पर भी दिखेगा निगेटिव असर

अमेरिका के फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में बढ़ोतरी का असर अमेरिका सहित पूरी दुनिया पर दिखेगा. भारतीय बाजार पर भी इसका निगेटिव असर दिखने की संभावना है. आज मार्केट गिरावट के साथ खुलने की संभावना है. इसके साथ ही रुपये में भी गिरावट की आशंका है. आज फेड रिजर्व की ब्याज दरों में बढ़ोतरी का असर एशियाई बाजारों पर भी दिखने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: क्रूड ऑयल प्राइस में उठापटक का दौर जारी, क्या गुरुवार को बढ़े पेट्रोल-डीजल प्राइस? यहां चेक करें नए भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

24 कैरेट गोल्ड 144220 पर पहुंचा, चांदी ने थामी रफ्तार, जानें सोने- चांदी का नया भाव
24 कैरेट गोल्ड 144220 पर पहुंचा, चांदी ने थामी रफ्तार, जानें सोने- चांदी का नया भाव
ITR: 31 जुलाई की डेडलाइन खत्म, अब कैसे भरेंगे आईटीआर, क्या हैं विकल्प?
ITR: 31 जुलाई की डेडलाइन खत्म, अब कैसे भरेंगे आईटीआर, क्या हैं विकल्प?
जुलाई में भरी सरकार की तिजोरी, पहली बार 2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा GST कलेक्शन
जुलाई में भरी सरकार की तिजोरी, पहली बार 2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा GST कलेक्शन
LPG Price: घरेलू गैस सिलेंडर सस्ता और कमर्शियल सिलेंडर महंगा क्यों मिलता है?
LPG Price: घरेलू गैस सिलेंडर सस्ता और कमर्शियल सिलेंडर महंगा क्यों मिलता है?

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget