एक्सप्लोरर

Budget 2025: भारत सरकार इन्फ्रास्ट्रक्चर में लगाएगी 10 लाख करोड़, सरकारी संपत्तियों से कैसे जुटाएगी इतनी बड़ी राशि

Nirmala Sitharaman Announcement: भारत सरकार इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने के लिए 10 लाख करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है. इसके लिए सरकारी एसेट का मोनेटाइजेशन भी करेगी.

Budget 2025: भारत सरकार इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने के लिए 10 लाख करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है. यह राशि नई परियोजनाओं की शुरूआत के लिए अथवा पुरानी परियोजनाओं को विस्तार देने के लिए होंगी. आखिर भारत सरकार इसके लिए इतनी बड़ी धनराशि कहां से लाएगी?  इसका जवाब देने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में ही घोषणा की है.

वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान कहा कि सरकार इसके लिए सरकारी एसेट का मोनेटाइजेशन करेगी. इसका अर्थ यह है कि सरकार चुनी गई सरकारी संपत्तियों को या तो पूरी तरह से बेचकर पैसा कमाएगी या उनमें अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचकर पैसा निकालेगी. संपत्ति को भाड़े पर देकर पैसा जुटाना या किसी सरकारी कंपनी का विनिवेश भी मोनेटाइजेशन के तहत ही आता है. इसके लिए आम तौर पर अपेक्षा से कम फायदा देने वाली या बिल्कुल बेकार पड़ी सरकारी संपत्तियों को चुना जाता है.

दूसरी बार होगी एसेट मोनेटाजेशन की बड़ी पहल 

भारत सरकार 2021 के बाद एसेट मोनेटाइजेशन की यह दूसरी बड़ी पहल करने जा रही है. 2021 में भी भारत सरकार की ओर से एसेट मोनेटाइजेशन की पहल काफी सफल रही थी. इससे सरकार के खजाने में काफी राशि जमा हो गई थी और बेकार पड़ी सरकारी संपत्तियों का सही तरीके से उपयोग किया गया था. इनसे लगभग छह लाख करोड़ की आमदनी भारत सरकार को हुई थी. उससे इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं के लिए अच्छी खासी राशि भारत सरकार के खजाने में आ गई थी.

पांच साल तक चलेगा एसेट मोनेटाइजेशन

भारत सरकार ने एसेट मोनेटाइजेशन के लिए 2025-2030 तक पांच साल की अवधि तय की है. इस प्रक्रिया में अगर कोई कानून या रेगुलेशन बाधा बनते हैं तो एसेट मोनेटाइजेशन के लिए सरकार इनमें भी सुधार करेगी. सबसे पहले चरण में मोनेटाइजेशन के लिए एसेट को पहचानने का क्रम चलेगा. फिर इनकी सूची तैयार कर मोनटाइजेशन के लिए नीलामी या दूसरी प्रक्रियाओं का सहारा लेगी.

ये भी पढ़ें:

Union Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यों की भर दी तिजोरी, बांट दिए 14 लाख 22 हजार करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget