एक्सप्लोरर

Budget 2024: अंतरिम बजट में वित्त मंत्री पेश कर सकती हैं NPS पर स्टेटस रिपोर्ट, वित्त सचिव की अध्यक्षता वाली कमिटी जल्द सौंपेगी अपनी सिफारिशें

India Budget 2024: वित्त वर्ष 2023-24 के बजट पारित होने के दौरान वित्त मंत्री ने एनपीएस में सुधार को लेकर कमिटी के गठन करने का एलान किया था.

Budget 2024: एक फरवरी 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जब अंतरिम बजट पेश करेंगी तो इस बात के आसार हैं कि वे उसी दिन नेशनल पेंशन स्कीम को लेकर स्टेटस रिपोर्ट भी संसद में पेश करें. वित्त मंत्री के संसद में अंतरिम बजट पेश करने से पहले जनवरी महीने के आखिरी हफ्ते में एनपीएस में सुधार को लेकर वित्त सचिव की अध्यक्षता में बनी कमिटी सरकार को रिपोर्ट भी सौंप सकती है. 

वित्त मंत्री के एनपीएस के समीक्षा करने के ऐलान के बाद केंद्र सरकार ने अप्रैल 2023 में वित्त सचिव टीवी सोमानाथन की अध्यक्षता वाली कमिटी का गठन किया गया था. इस बीच कमिटी ने सरकारी कर्मचारियों के अलावा अलग अलग स्टेकहोल्डर्स के साथ एनपीएस (NPS) को लेकर चर्चा की है. कर्मचारियों के नेशनल काउंसिल ( National Council) ने सरकारी कर्मचारियों के पेंशन से जुड़े मुद्दे को लेकर कमिटी के सामने अपना पक्ष भी रखा था. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कमिटी ने नेशनल पेंशन स्कीम में कुछ बदलावों के साथ न्यूनतम पेंशन देने पर चर्चा की है. हालांकि कमिटी पुराने पेंशन स्कीम को अपनाये जाने के खिलाफ है. साथ ही कमिटी ये भी नहीं चाहती है कि इन बदलावों के चलते सरकार के खजाने पर कोई बोझ पड़े. कमिटी के रिपोर्ट सौंपने के बाद सरकार आम लोगों से भी सुझावें मांग सकती है.  

पिछले दिनों ये खबर भी सामने आई थी कि ओल्ड पेंशन स्कीम की बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार अपने कर्मचारियों को न्यूनतम पेंशन देने का फैसला ले सकती है. केंद्र सरकार कर्मचारियों के रिटायरमेंट से पहले आखिरी सैलेरी का 40 से 45 फीसदी राशि के तौर पर न्यूनतम पेंशन देने का भरोसा दे सकती है. मौजूदा मार्केट लिंक्ड पेंशन स्कीम में बदलाव किया जा सकता है जिससे एनपीएस को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों में नाराजगी को कम किया जा सके. तब वित्त मंत्रालय ने इस खबर का खंडन किया था. 

एक जनवरी 2004 के बाद केंद्र सरकार की नौकरी ज्वाइन करने वालों के लिए नेशनल पेंशन स्कीम को लागू किया गया था.  मौजूदा एनपीएस में कर्मचारियों को बेसिक सैलेरी का 10 फीसदी योगदान करना होता है और 14 फीसदी योगदान सरकार देती है. और एनपीएस में निवेश पर कमर्चारियों को मिलने वाला रिटर्न कुल कॉरपस पर मिलने वाले रिटर्न्स पर निर्भर करता है. सरकारी कर्मचारियों का एनपीएस में किया गया निवेश सरकार के डेट में निवेश किया जाता है. ओल्ड पेंशन स्कीम में कर्मचारी के रिटॉयरमेंट से पहले मिलने वाली आखिरी सैलेरी का 50 फीसदी राशि रिटायरमेंट के बाद फिक्स्ड पेंशन के तौर पर दिया जाता है. 

दरअसल राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड जैसे राज्य फिर ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू कर चुके हैं. कई राज्यों में सरकारी कर्मचारी पुराने पेंशन स्कीम बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन करते रहे हैं जिससे सरकार दबाव में है. ऐसे में लोकसभा चुनाव के पहले ये माना जा रहा है कि नेशनल पेंशन स्कीम को आकर्षक बनाने के लिए केंद्र सरकार ठोस फैसले ले सकती है. 

ये भी पढ़ें 

Home Loan EMI: मुंबई के घर खरीदार आय का 51% होम लोन के ईएमआई भुगतान पर कर रहे खर्च, कर्ज सस्ता होने पर भार होगा कम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
Pension Benefits: इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा
इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा
आप भी भेजते हैं विदेश पैसा? समझ लें इनकम टैक्स की रडार पर क्यों हैं लोग
आप भी भेजते हैं विदेश पैसा? समझ लें इनकम टैक्स की रडार पर क्यों हैं लोग
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें

वीडियोज

Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget