एक्सप्लोरर

UK Food Crisis: कभी नहीं डूबता था जिस देश का सूरज, आज लोगों के सामने खाने के लाले

UK Food Crisis 2023: कभी आधी दुनिया पर राज करने वाले ब्रिटेन में इन दिनों खाने और पीने की जरूरी चीजों की कमी हो गई है. लोग पैसे होने के बाद भी फल व सब्जी नहीं खरीद पा रहे हैं.

UK Fruit & Vegetables Rationing: एक समय कहावत चलती थी कि ब्रितानी राज में कभी सूरज अस्त नहीं होता है, और अभी ऐसा हाल हो चला है कि उसी ब्रिटेन को अप्रत्याशित खाद्य संकट से जूझना पड़ रहा है. हाल ऐसा हो गया है कि ब्रिटेन के सुपरमार्केट्स में सब्जियों और फलों की कमी हो गई है. इसके चलते लोगों के खरीदने की सीमा तय कर दी गई है.

कई देशों में आया ऐसा संकट

खाने-पीने की चीजों की कमी के संकट से गरीब देश आमतौर पर जूझते हैं. जैसे कुछ दिनों पहले श्रीलंका में ऐसा संकट उत्पन्न हुआ था और अभी पड़ोसी देश पाकिस्तान इससे जूझ रहा है. समय-समय पर कई अन्य देश भी ऐसी समस्याओं से परेशान होते रहे हैं. पिछले साल रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद कई देशों के सामने खाने-पीने की चीजों की कमी का संकट उत्पन्न हुई थी. हालांकि अगर ब्रिटेन जैसे विकसित देशों में ऐसी स्थिति देखने को मिले, तो इसे सामान्य नहीं ही कहा जा सकता है.

फलों व सब्जियों की कमी

संकट के कारणों को जानने से पहले यह जान लेते हैं कि हाल वाकई में किस कदर गंभीर है. आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में ब्रिटेन में ग्रॉसरी की महंगाई दर 15.9 फीसदी रही. वहीं जरूरी चीजों की कीमतों में जनवरी में 21.6 फीसदी की तेजी देखने को मिली. ब्रांडेड सामान जनवरी में ससाल भर पहले की तुलना में 13 से 20 फीसदी तक महंगे बिके. टमाटर, खीरा, ब्रोकली, लेट्यूस, मिर्च, फुलगोभी, रैस्पबेरी आदि लोगों को मिल नहीं पा रहे हैं. इसके चलते टेस्को (Tesco), अस्दा (Asda), अल्दी (Aldi) और मॉरिसंस ( Morrisons) जैसे सुपरमार्केट्स ने सामानों की राशनिंग कर दी है. इसका मतलब हुआ कि हर इंसान के लिए खरीदने की एक अधिकतम सीमा तय कर दी गई है. कोई भी व्यक्ति तय समय में उस मात्रा से ज्यादा खरीदारी नहीं कर सकता है.

ये फैक्टर्स बताए जा रहे जिम्मेदार

ब्रिटेन के सामने आई इस स्थिति के लिए कई फैक्टर जिम्मेदार हैं. इनमें जलवायु परिवर्तन, ईंधन व बिजली की कीमतें, सप्लाईचेन की दिक्कतें, ब्रेक्जिट और राजनीतिक अस्थिरता शामिल हैं. ब्रिटिश रिटेल कंसोर्टियम के अनुसार, ब्रिटेन ठंड के महीनों में 90 फीसदी लेट्यूस और 95 फीसदी टमाटर का आयात करता है. इन्हें स्पेन और मोरक्को जैसे देशों से मंगाया जाता है. स्पेन में इस बार असामान्य ठंडी पढ़ी, जबकि मोरक्को में बाढ़ के चलते फसल बर्बाद हो गई. अन्य जगहों पर किसानों ने बिजली की अधिक कीमतों के चलते कम खेती की.

ब्रेक्जिट का मजाक बना रहे लोग

वहीं कई सारे लोग इसके लिए राजनीतिक अस्थिरता और ब्रेक्जिट को जिम्मेदार मानते हैं. ब्रेक्जिट के बाद से अब तक ब्रिटेन में कई प्रधानमंत्री बदल चुके हैं. वहीं ब्रिटेन में फलों व सब्जियों की कमी के मद्देनजर कई यूजर्स अन्य यूरोपीय देशों के सुपरमार्केट्स की तस्वीरें साझा कर रहे हैं, जिनमें रैक फलों व सब्जियों से भरे हुए हैं. इन लोगों का तर्क है कि ब्रिटेन ने यूरोपीय यूनियन से बाहर होकर गलत फैसला लिया. इससे वह एकल यूरोपीय बाजार से कट गया और व्यापार की कई बाधाएं सामने आ गईं. इनके चलते अंतत: सप्लाई चेन में रुकावटें आईं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Luxury Life: भारत में आखिर कितनी नेटवर्थ पर मिलती है लग्जरी लाइफ? जानें 50 करोड़ का भी है बड़ा रोल
भारत में आखिर कितनी नेटवर्थ पर मिलती है लग्जरी लाइफ? जानें 50 करोड़ का भी है बड़ा रोल
Share Market Crash: सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,200 के नीचे फिसला, जानें बाजार में क्यों मची बिकवाली
Share Market Crash: सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,200 के नीचे फिसला, जानें बाजार में क्यों मची बिकवाली
Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव
Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव
LPG Price Today: 14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?
14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget