एक्सप्लोरर

Credit Suisse Takeover: 165 साल से ज्यादा के इतिहास पर भारी पड़ा संकट, क्रेडिट सुईस को वैल्यू से इतना कम मिल रहा भाव

Banking Crisis Latest Update: क्रेडिट सुईस के पास 167 साल का बैंकिंग इतिहास है, लेकिन स्विट्जरलैंड का यह प्रतिष्ठित बैंक बुरी तरह से मौजूदा बैंकिंग संकट की चपेट में आ चुका है...

Credit Suisse UBS Deal: क्रेडिट सुईस (Credit Suisse) यूरोप के सबसे पुराने बैंकों में से एक है. हालांकि बैंक का 165 साल से ज्यादा का इतिहास मौजूदा बैंकिंग संकट (Banking Crisis) के सामने हल्का पड़ गया है. अब हाल यह है कि दुनिया के कई देशों में कारोबार रखने वाले इस बैंक के बिकने की नौबत आ गई है. दिलचस्प है कि इसे जो भाव ऑफर हुआ है, वह मौजूदा वैल्यू से कई गुणा कम है.

इतना कम हुआ है ऑफर

क्रेडिट सुईस को खरीदने के लिए स्विट्जरलैंड के ही एक अन्य प्रमुख बैंक यूबीएस (UBS) ने ऑफर दिया है. यूबीएस का ऑफर 01 बिलियन डॉलर तक का है. रविवार की सुबह किए गए इस ऑफर को देखें तो यह क्रेडिट सुईस के हर एक शेयर के लिए 0.27 डॉलर यानी 0.25 स्विस फ्रैंक के आस-पास बैठता है. वहीं दूसरी ओर देखें तो शुक्रवार को क्रेडिट सुईस का शेयर 1.86 स्विस फ्रैंक के भाव पर बंद हुआ था. इसका मतलब हुआ कि क्रेडिट सुईस को मौजूदा शेयर वैल्यू की तुलना में 7.5 गुणा से भी कम भाव ऑफर हुआ है.

कानून में हो रहा बदलाव

फाइनेंशियल टाइम्स की एक ताजी खबर के अनुसार, यूबीएस ने जो ऑफर दिया है, वह स्विट्जरलैंड के दो बड़े बैंकों के बीच ऑल-शेयर डील का है. इस सौदे पर जल्द ही हस्ताक्षर होने की उम्मीद है. अगर इस डील को अमलीजामा पहनाया जाता है, तो यह दोनों बैंकों के लिए कई अहम बदलाव लेकर आएगा. इस डील को जल्दी पूरा करने के लिए स्विट्जरलैंड की सरकार देश के कानून में भी बदलाव करने जा रही है, ताकि इसके लिए शेयरहोल्डर्स के वोट की जरूरी शर्त से बचा जा सके.

जल्दी समाधान का दबाव

आपको बता दें कि क्रेडिट सुईस इन दिनों चुनौतियों से जूझ रहा है. यह बैंक अमेरिका से शुरू हुए बैंकिंग संकट की चपेट में आ गया है, जिसके बाद उसे अस्थिरता और डिपॉजिटर्स के भरोसे में कमी का सामना करना पड़ रहा है. यह बैंक सालों से दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण बैंकों में गिना जाता रहा है. यही कारण है कि बैंक के ऊपर नियामकों और प्राधिकरणों की ओर से जल्द समाधान खोजने का प्रेशर है.

इतना पुराना है इतिहास

क्रेडिट सुईस करीब 167 साल पुराना बैंक है. ऐसा कहा जा रहा है कि अगर यूबीएस और क्रेडिट सुईस की प्रस्तावित डील हो जाती है, तो इससे हजारों लोगों को बेरोजगार भी होना पड़ सकता है. वहीं दूसरी ओर अमेरिका में सिलिकॉन वैली बैंक को बेचे जाने की प्रक्रिया चल रही है, जिसके लिए फर्स्ट सिटिजन्स ने ऑफर दिया है. मौजूदा बैंकिंग संकट की शुरुआत सिलिकॉन वैली बैंक के डूबने से ही हुई है.

ये भी पढ़ें: कभी अरबों में थी दौलत, अब इस भगोड़े बिजनेसमैन के बैंक अकाउंट में महज 236 रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India US Trade Deal: ईरान वॉर के बीच क्या रुक गई है भारत-यूएस ट्रेड डील? जानें दावे की सच्चाई
ईरान वॉर के बीच क्या रुक गई है भारत-यूएस ट्रेड डील? जानें दावे की सच्चाई
ईरान वॉर के बीच स्टॉक मार्केट में हाहाकार, 1471 अंक गिरकर सेंसेक्स बंद, जानें कब-कब बड़ी गिरावट
ईरान वॉर के बीच स्टॉक मार्केट में हाहाकार, 1471 अंक गिरकर सेंसेक्स बंद, जानें कब-कब बड़ी गिरावट
Real Estate Trend: युवाओं ने बदला रियल एस्टेट ट्रेंड, कम उम्र में घर खरीद रहे युवा; जानिए विशेषज्ञों की राय
युवाओं ने बदला रियल एस्टेट ट्रेंड, कम उम्र में घर खरीद रहे युवा; जानिए विशेषज्ञों की राय
पिछले 10 महीने में हाई पर पहुंची महंगाई, 93 के करीब रुपया, जानें ईरान वॉर के बीच आपकी जेब पर कैसा असर
पिछले 10 महीने में हाई पर पहुंची महंगाई, 93 के करीब रुपया, जानें ईरान वॉर के बीच आपकी जेब पर कैसा असर

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget