एक्सप्लोरर

Nirav Modi Assets: कभी अरबों में थी दौलत, अब इस भगोड़े बिजनेसमैन के बैंक अकाउंट में महज 236 रुपये

Nirav Modi Latest News: नीरव मोदी भारत में बैंक धोखाधड़ी के मामलों में वांछित है. वह अभी ब्रिटेन की जेल में कैद है और उसे भारत लाने का प्रयास किया जा रहा है...

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी (Nirav Modi) का नाम कौन नहीं जानता... नीरव मोदी की गिनती कभी भारत के सबसे अमीर कारोबारियों में होती थी और बॉलीवुड के तमाम नामी एक्टर्स उसके ज्वेलरी ब्रांड के साथ जुड़े हुए थे. हालांकि अब उसकी हालत कुछ खास ठीक नहीं है. एक तरफ उसे जेल में जीवन बिताना पड़ रहा है, दूसरी ओर उसके बैंक खाते खाली होते जा रहे हैं.

यहां ट्रांसफर हुए करोड़ों रुपये

खबरों के अनुसार, जो नीरव मोदी कभी अरबों की दौलत का मालिक था, अब उसके बैंक खाते में महज 236 रुपये बचे हैं. खबरों के अनुसार, यह रकम नीरव मोदी की एक कंपनी फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड (Firestar Diamond International Pvt Ltd) के बैंक खाते में है. यह रकम कोटक महिंद्रा बैंक के द्वारा इनकम टैक्स बकाये को लेकर एसबीआई के बैंक खते में 2.46 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने के बाद बची है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने कुल बकाये का महज एक हिस्सा ही ट्रांसफर किया है.

कोर्ट ने दिया था ये आदेश

नीरव मोदी के द्वारा की गई धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट ने भगोड़े आर्थिक अपराधी अधिनियम के तहत फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के लिए लिक्विडेटर को नियुक्त किया है. पंजाब नेशनल बैंक ने कंपनी के बैंक खाते में पड़ी रकम को ट्रांसफर करने का रिक्वेस्ट लिक्विडेटर के माध्यम से किया था. कोर्ट ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र को पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा था. हालांकि दोनों बैंकों ने कोर्ट के ऑर्डर का पालन नहीं किया था.

उधार पर चल रहा है काम

वहीं कुछ अन्य खबरों में हाल ही में बताया गया था कि नीरव मोदी उधारी लेने पर मजबूर है. कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान नीरव मोदी से पूछा गया था कि वह अदालती कार्यवाही के खर्चे कैसे जुटाएगा, जिसके जवाब में उसने कहा था कि वह लोगों से उधार लेकर काम चला रहा है, क्योंकि प्रत्यर्पण की प्रक्रियाओं के तहत उसकी संपत्तियां सीज हो गई हैं. इस कारण उसके पास सीमित संसाधन बचे हैं.

नीरव मोदी पर ये तीन मामले

नीरव मोदी भारत में तीन आपराधिक मामलों का सामना कर रहा है. पहला मामला पंजाब नेशन बैंक के साथ धोखाधड़ी से जुड़ा है. इसमें सरकारी बैंक को हजारों करोड़ रुपये की चपत लगी थी. दूसरा मामला पंजाब नेशनल बैंक के साथ धोखाधड़ी कर हासिल रकम की मनी लॉन्ड्रिंग का है. एक अन्य तीसरा मामला सीबीआई की कार्यवाही से संबंधित सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने और गवाहों को प्रभावित करने का है.

ये भी पढ़ें: आईपीओ लाने वाली कंपनियों पर सख्त हुआ सेबी, लौटाए गए इतनों के ड्राफ्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज पर जो गलती पहले हुई, अब नहीं होगी! संकट से निपटने को भारत का प्लान तैयार, तेल-LPG पर भी अपडेट
हॉर्मुज पर जो गलती पहले हुई, अब नहीं होगी! संकट से निपटने को भारत का प्लान तैयार, तेल-LPG पर भी अपडेट
FIFA World Cup 2026: मैदान से नहीं, ऐसे बरसता है फुटबॉलर्स पर अरबों रुपया! ये हैं सबसे अमीर खिलाड़ी, कमाई का राज जानें?
FIFA World Cup 2026: मैदान से नहीं, ऐसे बरसता है फुटबॉलर्स पर अरबों रुपया! ये हैं सबसे अमीर खिलाड़ी, कमाई का राज जानें?
India Russian Oil Import: भारत ने रूस से मंगवा लिया रिकॉर्ड तोड़ कच्चा तेल, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम? समझें इसके मायने
India Russian Oil Import: भारत ने रूस से मंगवा लिया रिकॉर्ड तोड़ कच्चा तेल, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम? समझें इसके मायने
क्रेडिट कार्ड नहीं तो इमरजेंसी में कहां से मिलेगा पैसा? और क्या-क्या विकल्प हैं, जहां सस्ता मिल जाएगा लोन?
क्रेडिट कार्ड नहीं तो इमरजेंसी में कहां से मिलेगा पैसा? और क्या-क्या विकल्प हैं, जहां सस्ता मिल जाएगा लोन?

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget