एक्सप्लोरर

Uber Advance Tip Controversy: फास्ट कैब चाहिए तो पहले टिप दीजिए! Uber को केंद्र सरकार ने भेजा नोटिस

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने इस पूरे मामले को CCPA के संज्ञान में लाया था, जिसके बाद Uber को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है.

ऑनलाइन कैब बुकिंग प्लेटफॉर्म Uber को सरकार की तरफ से एक बड़ा झटका लगा है. केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के तहत काम करने वाली Central Consumer Protection Authority (CCPA) ने Uber को नोटिस भेजा है. वजह, Uber का वो फीचर है, जिसमें यूज़र से ‘Advance Tip’ देने के लिए कहा जाता है, ताकि उन्हें तेज़ी से राइड मिले.

‘Advance Tip’ सिस्टम को बताया गया गलत

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे "अनैतिक" और "एक्सप्लॉइटेटिव" बताया. उन्होंने कहा कि टिप एक ऐसा टोकन होता है जो सेवा से संतुष्ट होने के बाद दिया जाता है, ना कि सेवा शुरू होने से पहले जबरन मांगा जाए. उन्होंने इसे एक तरह की "Unfair Trade Practice" कहा.

Uber का यह फीचर क्या कहता है?

जब कोई यूजर Uber ऐप पर राइड बुक करता है, तो उसे एक विकल्प दिया जाता है जिसमें वह 50 रुपये, 75 रुपये या 100 रुपये की एडवांस टिप देकर फास्ट पिकअप पा सकता है. ऐप पर लिखा आता है, “Add a tip for faster pickup. A driver may be more likely to accept this ride if you add a tip.” इसके साथ ही यह भी साफ किया जाता है कि ड्राइवर को टिप की पूरी रकम दी जाएगी, लेकिन एक बार दी गई टिप को बाद में बदला नहीं जा सकता.

सरकार ने मांगा जवाब

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने इस पूरे मामले को CCPA के संज्ञान में लाया था, जिसके बाद Uber को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है. उन्होंने लिखा, "ग्राहकों के साथ व्यवहार में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही होनी चाहिए." Uber की ओर से इस नोटिस पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

पहले भी घेरे में आ चुके हैं Uber और Ola

यह पहला मौका नहीं है जब Uber को सरकार की तरफ से नोटिस मिला हो. जनवरी 2024 में भी Uber और Ola दोनों को नोटिस जारी किया गया था. तब उन पर आरोप लगे थे कि एक जैसी राइड के लिए यूजर्स के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम (Android या iOS) के आधार पर अलग-अलग किराया लिया जा रहा है. सरकार ने तब भी इसे “Differential Pricing” कहकर चिंता जताई थी. हालांकि दोनों कंपनियों ने ऐसे किसी भी आरोप से इनकार किया था.

ये भी पढ़ें: खुद को ही ठगने आ गया ठग', Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा के साथ हुई 'WhatsApp Scam' की कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pure Petrol Rate: 168 रुपए प्रति लीटर होगा प्योर पेट्रोल का रेट, एथेनॉल विवाद के बीच खुद नितिन गडकरी ने बताया
Pure Petrol Rate: 168 रुपए प्रति लीटर होगा प्योर पेट्रोल का रेट, एथेनॉल विवाद के बीच खुद नितिन गडकरी ने बताया
Gold- Silver Price Today: आज सोना- चांदी खरीदें या करना होगा इंतजार, जानें 18 जुलाई को भाव सस्ता हुआ कि महंगा
Gold- Silver Price Today: आज सोना- चांदी खरीदें या करना होगा इंतजार, जानें 18 जुलाई को भाव सस्ता हुआ कि महंगा
LPG Rate Today: आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में एलपीजी का क्या है रेट
LPG Rate Today: आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में एलपीजी का क्या है रेट
Petrol- Diesel Price Today: 18 जुलाई को कितना महंगा हुआ पेट्रोल- डीजल, जानें आपके शहर का ताजा रेट
Petrol- Diesel Price Today: 18 जुलाई को कितना महंगा हुआ पेट्रोल- डीजल, जानें आपके शहर का ताजा रेट

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget