एक्सप्लोरर

खुद को ही ठगने आ गया ठग', Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा के साथ हुई 'WhatsApp Scam' की कोशिश

विजय शेखर शर्मा ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया और लिखा, “Impersonating myself to me.” साथ ही उन्होंने उस व्हाट्सएप मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया.

अब तक आपने सुना होगा कि ऑनलाइन ठग दूसरों की पहचान चुराकर स्कैम करते हैं. लेकिन जब ठगी का निशाना खुद ठगने वाले का ही नाम बन जाए, तो मामला मज़ेदार भी है और चौंकाने वाला भी.

ऐसा ही कुछ हुआ Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा के साथ. उन्हें WhatsApp पर एक मैसेज आया, जिसमें सामने वाले ने खुद को ‘विजय शेखर शर्मा’ बताकर पहचान दी. यानी स्कैमर ने विजय की ही पहचान लेकर उन्हीं को मैसेज कर डाला.

एक्स पर वायरल

विजय शेखर शर्मा ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया और लिखा, “Impersonating myself to me.” साथ ही उन्होंने उस व्हाट्सएप मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया जिसमें स्कैमर उनसे पूछ रहा है, “Are you in the office?” और खुद को ‘Vijay Shekhar Sharma’ बता रहा है.

सोशल मीडिया पर आई मज़ेदार प्रतिक्रियाएं

इस पोस्ट के बाद इंटरनेट पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई. एक यूज़र ने मज़ाकिया अंदाज़ में लिखा, “Impersonating ka tarika thoda kesual hai.” दूसरे ने गंभीर लहज़े में कहा, “मज़ाक अपनी जगह, लेकिन ये एक सीरियस मुद्दा है. बहुत से लोग ऐसे झांसे में आ जाते हैं.” एक तीसरे यूज़र ने चुटकी ली, “बस इतना कॉन्फिडेंस चाहिए.” तो वहीं चौथे ने Paytm का ज़िक्र करते हुए कहा, “उससे पूछिए, Paytm UPI पर कितना कैशबैक मिलेगा?” और एक और यूज़र ने फिल्मी अंदाज़ में कहा, “Vijay calling Vijay — जैसे ‘Karthik Calling Karthik’ फिल्म में था.”

व्हाट्सएप स्कैम से कैसे बचें?

व्हाट्सएप ने एक ब्लॉग में बताया है कि ऐसे स्कैम से कैसे बचा जा सकता है. पहला स्टेप रुको और सोचो. अगर कोई आपको जल्दी-जल्दी जवाब देने को कहे, ट्रस्ट करने को बोले या आपके पिन और पर्सनल डिटेल मांगे, तो सतर्क हो जाएं.

दूसरा स्टेप, बातचीत तुरंत बंद करें. अगर किसी का व्यवहार संदिग्ध लगे तो बात करना बंद करें. WhatsApp खुद कहता है, “अगर आप सामने वाले की पहचान नहीं कर पा रहे, तो कोई भी निजी या फाइनेंशियल जानकारी शेयर न करें.”

तीसरा स्टेप ब्लॉक करो और रिपोर्ट करो. ऐसे स्कैमर्स को तुरंत ब्लॉक करें और WhatsApp को रिपोर्ट करें. साथ ही, अपनी प्राइवेसी और सिक्योरिटी सेटिंग्स हमेशा अपडेट रखें.

स्कैम अब मज़ाक में भी आता है, लेकिन असर असली होता है

विजय शेखर शर्मा वाला ये मामला सोशल मीडिया पर भले ही फनी लग रहा हो, लेकिन यह दिखाता है कि स्कैमर्स अब किसी भी हद तक जा सकते हैं. ज़रूरत है सतर्क रहने की और तकनीक के साथ-साथ समझदारी से चलने की.

ये भी पढ़ें: विदेशी ताकतों के नियंत्रण से बाहर होगा भारत का पेट्रोलियम उत्पाद, 10 अरब डॉलर लगाकर सरकार खरीदेगी 112 नए टैंकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget