एक्सप्लोरर

एयरटेल-वोडाफोन के लिए गुड न्यूज, जियो को झटका, अगले एक साल तक जारी रहेगा ICU चार्ज

ट्राई ने इंटरकनेक्ट यूजेज चार्ज खत्म करने के फैसले को टाल दिया है. ट्राई के इस फैसले से माना जा रहा है कि कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनियों को राहत मिलेगी.

नई दिल्ली: टेलीकॉम नियामक संस्था ट्राई ने इंटरकनेक्ट यूजेज चार्ज (आईयूसी) खत्म करने के फैसले को टाल दिया है. ट्राई ने मंगलवार को कहा कि 31 दिसंबर 2020 तक आईयूसी चार्ज जारी रहेगी. TRAI के इस फैसले का सीधा मतलब ये है कि दूसरे नेटवर्क पर की जाने वाली कॉल्स पर 6 पैसे प्रति मिनट का इंटरकनेक्ट शुल्क (IUC) अगले एक साल के लिए और जारी रहेगा. ट्राई का फैसला वोडाफोन-आइडिया और भारती एयरटेल के लिए गुड न्यूज़ है. इससे उन्हें फायदा होगा.

साल 2020 में आईयूसी चार्ज खत्म करने के लिए ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों की इस साल की सिंतबर महीने में राय ली थी. उस वक्त वोडाफोन-आइडिया और भारती एयरटेल आईयूसी चार्ज खत्म करने के फैसले को आगे बढ़ाने के पक्ष में थे. लेकिन जियो ने फैसले पर आपत्ति जताई.

हालांकि, तह जियो ने अक्टूबर से फ्री कॉलिंग खत्म कर दूसरे नेटवर्क पर आउटगोइंग के लिए 6 पैसे प्रति मिनट आईयूसी चार्ज लेना शुरू किया था.

अब ट्राई के फैसले से कर्ज के बोझ तले दबी दूरसंचार कंपनियों को राहत मिलने की उम्मीद है.

आपको बता दें कि 1 अक्टूबर 2017 से 14 पैसे प्रति मिनट आईयूसी को घटाकर 6 पैसा प्रति मिनट कर दिया गया था. दूरसंचार कंपनियों की संस्था सीओएआई ने बताया कि इंटरकनेक्ट चार्ज जारी रहने से उनके उपभोक्ताओं पर भार नहीं पड़ेगा क्योंकि दूरसंचार कंपनियों ने पहले ही इस चार्ज को मोबाइल कॉल और डाटा की बढ़ी हुई दरों में शामिल कर लिया है. वायरलेस से वायरलेस घरेलू कॉल्स पर छह पैसे प्रति मिनट का टर्मिनेशन शुल्क 31 दिसंबर, 2020 तक जारी रहेगा. माना जाता है कि अगर आईयूसी चार्ज को 1 जनवरी, 2020 से समाप्त किया जाता तो इससे टेलीकॉम क्षेत्र पर 3,672 करोड़ रुपये का प्रभाव और पड़ता.

आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा?

दरअसल, इंटरकनेक्ट यूजेज चार्ज के जारी रहने से कस्टर्स को ज्यादा चार्ज देने होंगे. इसका सीधा मतलब ये है कि अब आपको अगले एक साल तक कुछ ज्यादा चार्ज देने होंगे. इसे जियो के लिए झटका इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इंटरकनेक्ट यूजेज चार्ज की वजह से उसे अपने उपभोक्ताओं पर 6 पैसे प्रति मिनट से चार्ज करना पड़ा है. हालांकि, कंपनी का अभी सारा ध्यान ज्यादा से ज्यादा ग्राहक पाना है.

आईयूसी चार्ज क्या है? 

किसी दूरसंचार कंपनी के ग्राहक अगर किसी अन्य दूरसंचार कंपनी के नेटवर्क पर कॉल करते हैं तो पहली दूरसंचार कंपनी को आईयूसी देना पड़ता है. मान लीजिए आपका नेटवर्क जियो है और आप वोडाफोन या एयरटेल पर आउटगोइंग कॉल करते हैं. ऐसी सूरत में जियो को दूसरे नेटवर्क को चार्ज देना पड़ता है. जिसकी दर ट्राई तय करती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?
सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?
देश में आई 547000 टन गैस, UAE बना भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर
देश में आई 547000 टन गैस, UAE बना भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget