एक्सप्लोरर

Trade Deficit: जून में व्यापार घाटा रिकॉर्ड 26.18 अरब डॉलर पर आया, निर्यात 23.52 फीसदी बढ़ा

Trade Data: निर्यात के मोर्चे पर पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात जून में दोगुना से अधिक होकर 8.65 अरब डॉलर पर पहुंच गया. रत्न और आभूषण निर्यात 25 फीसदी बढ़कर 3.53 अरब डॉलर रहा.

Trade Data: देश से वस्तुओं का निर्यात इस साल जून में 23.52 फीसदी बढ़कर 40.13 अरब डॉलर पर पहुंच गया. इस दौरान व्यापार घाटा रिकॉर्ड 26.18 अरब डॉलर रहा.
बीते कल जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश का निर्यात मई में 20.55 फीसदी बढ़ा था. जून में वस्तुओं का आयात सालाना आधार पर 57.55 फीसदी उछलकर 66.31 अरब डॉलर पर पहुंच गया. वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वस्तु व्यापार घाटा जून में 172.72 फीसदी बढ़कर 26.18 अरब डॉलर हो गया जो पिछले साल इसी महीने में 9.60 अरब डॉलर रहा था.

कच्चे तेल का आयात दोगुना
कच्चे तेल का आयात जून में लगभग दोगुना होकर 21.3 अरब डॉलर रहा. कोयला और कोक का आयात आलोच्य महीने में दोगुना से अधिक 6.76 अरब डॉलर पर पहुंच गया जो जून 2021 में 1.88 अरब डॉलर था.

सोने का आयात भी 183 फीसदी बढ़ा
सोने का आयात भी लगभग 183 फीसदी बढ़कर 2.74 अरब डॉलर हो गया.

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून में निर्यात 24.51 फीसदी बढ़ा
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून में निर्यात 24.51 फीसदी बढ़कर 118.96 अरब डॉलर पहुंच गया. इस दौरान आयात 49.47 फीसदी बढ़कर 189.76 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में व्यापार घाटा बढ़कर 70.80 अरब डॉलर हो गया, जो 2021-22 की पहली तिमाही में 31.42 अरब डॉलर था.

जून में दोगुना बढ़ा पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात 
निर्यात के मोर्चे पर पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात जून में दोगुना से अधिक होकर 8.65 अरब डॉलर पर पहुंच गया. रत्न और आभूषण निर्यात 25 फीसदी बढ़कर 3.53 अरब डॉलर रहा.

अन्य उत्पादों का कैसा रहा हाल
कपड़ा, चावल, तिलहन, चाय, इंजीनियरिंग, मांस, डेयरी और पोल्ट्री उत्पादों का निर्यात भी पिछले महीने अच्छा रहा. हालांकि लौह अयस्क, हस्तशिल्प, प्लास्टिक और लिनोलियम, सूती धागा/कपड़ा, हथकरघा उत्पाद, कालीन और काजू के निर्यात में आलोच्य महीने में गिरावट आई.

पिछले साल जून में कोविड के कारण कम रहा था व्यापार घाटा
पिछले साल जून में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण आयात कम रहा था. इसके कारण जून, 2021 में व्यापार घाटा 9.6 अरब डॉलर ही रहा था.

इक्रा का क्या है कहना
व्यापार आंकड़ों के बारे में रेटिंग एजेंसी इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि व्यापार घाटा बढ़ने से चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में चालू खाते का घाटा बढ़ने का जोखिम है. हालांकि उन्होंने कहा कि हम 2022-23 के लिये चालू खाते का घाटा 105 अरब डॉलर रहने या सकल घरेलू उत्पाद के तीन फीसदी के अनुमान में मामूली गिरावट आने की उम्मीद कर रहे हैं. 

जून में सर्विस एक्सपोर्ट बढ़ा
मंत्रालय ने कहा कि जून, 2022 में सर्विस एक्सपोर्ट 24.77 अरब डॉलर रहने का अनुमान है. यह पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 22.04 फीसदी अधिक है. सर्विस एक्सपोर्ट जून के महीने में 48.62 फीसदी बढ़कर 16.11 अरब डॉलर रहा. 

अप्रैल-जून तिमाही में एक्सपोर्ट बढ़ा
वित्त वर्ष 2022-23 में अप्रैल-जून तिमाही में निर्यात 26.25 फीसदी बढ़कर 70.97 अरब डॉलर रहा. आयात 49.15 फीसदी बढ़कर 45.35 अरब डॉलर पर पहुंच गया.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price Today: महाराष्ट्र में सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल, जानें आपके शहर में फ्यूल के दाम घटे क्या

EPF Latest News: आपके EPF योगदान पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स तो नहीं बना रहा, ऐसे करें चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget