एक्सप्लोरर

Reliance Capital Auction: रिलायंस कैपिटल के दूसरे दौर की नीलामी में टोरेंट इंवेस्टमेंट नहीं होगा शामिल, हिंदुजा एकमात्र बोलीदाता!

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल के दूसरे दौर की नीलामी से टोरेंट इंवेस्टमेंट भाग लेना नहीं चाहता है. अब हिंदुजा ग्रुप ही एकमात्र बोलीदाता बचा हुआ है. 

Anil Amabni Company Reliance Capital: भारी कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल कंपनी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अनिल अंबानी की कंपनी के दूसरे राउंड की बोली से बड़ी कंपनी ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं. टोरेंट इंवेस्टमेंट ने कर्जदाता बैंकों को जानकारी दी है कि वह रिलायंस कैपिटल के दूसरे राउंड की बोली के लिए तैयार नहीं है और रिलायंस कैपिटल की दूसरे दौर की नीलामी में शामिल नहीं होगा. 

टोरेंट इंवेस्टमेंट के पीछे हटने से एकमात्र बोलीदाता हिंदुजा ही बचा है, जिस कारण रिलायंस कैपिटल की बिक्री को लेकर कर्जदाता बैंकों को बड़ा वित्तीय नुकसान हो सकता है. दूसरे दौर की नीलामी ज्यादा फंड प्राप्त करने के उद्देश्य से लाया गया था. ऐसे में कर्जदाताओं का ये प्लान फेल हो सकता है. 

टोरेंट इंवेस्टमेंट ने किया था विरोध 

टोरेंट इंवेस्टमेंट की ओर से रिलायंस कैपिटल के दूसरे दौर की नीलामी को लेकर विरोध किया गया था, जिसे लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया और हाल ही के सप्ताह में सुप्रीम कोर्ट ने दूसरे दौर की नीलामी की अनुमति दे दी थी. 

पुराने ऑफर पर बन सकती है बात 

ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, टोरेंट इंवेस्टमेंट दूसरे राउंड की नीलामी से बाहर होना चाहता है, जिस कारण वे इसमें शामिल नहीं होगा. रिलायंस कैपिटल के लेनदारों की समिति को कंपनी ने जानकारी दी है कि अभी भी वे आॅक्शन में आ सकते हैं, लेकिन इसके लिए पुराने बोली पर ही सहमति देनी होगी. टोरेंट इंवेस्टमेंट ने पहले नीलामी के दौरान 8,640 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी. 

लेनदार क्या कर रहे विचार 

टोरेंट इंवेस्टमेंट के इस ऑफर पर लेनदारों की समिति की सहमति नहीं बन सकती है. रिपोर्ट में कहा गया है कि ये सर्वोच्च अदालत के फैसले के भी खिलाफ होगा और पुराने ऑफर को एक्सेप्ट करने पर ज्यादा फंड मिलने की उम्मीद नहीं रहेगी. 

पहले दौर की नीलामी के दौरान टोरेंट ने 8,640 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान करने की पेशकश की थी, जबकि हिंदुजा ने 8,950 करोड़ रुपये की पेशकश की है, जिसमें 8,110 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान शामिल है. 

ये भी पढ़ें

Indian Railways: कश्मीर और भारत के अन्य शहरों के बीच कब शुरू होगी ट्रेनें? रेलमंत्री ने किया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 653 अंक और निफ्टी 161 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 653 अंक और निफ्टी 161 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget