एक्सप्लोरर

Top IT Firms: आईटी सेक्टर का डराने वाला ट्रेंड, टॉप-4 कंपनियों में कम हुई नौकरियां, साल भर में हेडकाउंट 50 हजार डाउन

IT Sector Jobs: आईटी सेक्टर का यह ट्रेंड परेशानी बढ़ाने वाला है. टॉप भारतीय आईटी कंपनियों में नौकरियां तेजी से कम हो रही हैं...

आईटी सेक्टर सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले क्षेत्रों में एक है. देश की टॉप आईटी कंपनियां मिलकर दसियों लाख लोगों को नौकरी दे रही हैं. हालांकि अब यह सेक्टर डराने वाले आंकड़े दे रहा है. पिछले कुछ सालों के ट्रेंड से पता चलता है कि देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में नौकरियां तेजी से कम हो रही हैं.

टॉप कंपनियों ने जारी किए परिणाम

देश की टॉप-4 आईटी कंपनियों - टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो और एचसीएल टेक ने हाल ही में दिसंबर तिमाही का वित्तीय परिणाम जारी किया है. चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही आईटी कंपनियों के लिए खास नहीं रहा है. सबसे बड़ी आईटी कंपनी का मुनाफा जहां मामूली बढ़ा है, वहीं इंफोसिस के मुनाफे में कमी आई है. टॉप आईटी कंपनियों ने तीसरी तिमाही के वित्तीय प्रदर्शन के साथ रोजगार से जुड़ी जानकारियां भी दी हैं.

सिर्फ एक कंपनी में बढ़े कर्मचारी

कंपनियों के द्वारा किए गए खुलासे के अनुसार, टॉप-4 आईटी कंपनियों में नौकरियों में 50 हजार से ज्यादा की बडी गिरावट आई है. सबसे ज्यादा चिंता की बात ये है कि सबसे बड़ी आईटी कंपनियों के हेडकाउंट में इतनी बड़ी गिरावट महज एक साल के अंतराल में दिखी है. टॉप-4 कंपनियों में अलग-अलग देखें तो पिछले साल भर के दौरान 3 कंपनियों का हेडकाउंट कम हुआ है और सिर्फ एक के हेडकाउंट में मामूली तेजी आई है.

साल भर में आई इतनी गिरावट

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक साल में सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस के हेडकाउंट में 10,669 की कमी आई है. इसी तरह इंफोसिस में नौकरी करने वालों की संख्या इस दौरान सबसे ज्यादा 24,182 नीचे आई है. विप्रो के कुल कर्मचारियों की संख्या में 18,510 की कमी आई है. दूसरी ओर एचसीएल टेक के हेडकाउंट में 2,486 की वृद्धि हुई है. इस तरह देखें तो बीते एक साल के दौरान टॉप-4 आईटी कंपनियों के हेडकाउंट में मिलाकर 50,875 की गिरावट आई है.

तीसरी तिमाही में भी कम हुई नौकरियां

आने वाले दिनों में हायरिंग को लेकर बात करें तो अभी नरमी की ही गुंजाइश दिख रही है. टीसीएस ने कहा है कि उसने कैंपस प्लेसमेंट की शुरुआत कर दी है, लेकिन दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस का कहना है कि उसे फिलहाल हायरिंग करने की जरूरत नहीं लग रही है. इससे पहले तीसरी तिमाही के दौरान जगभग सभी आईटी कंपनियों में लोग कम हुए. तीसरी तिमाही में सिर्फ एचसीएल टेक ने करीब 4000 फ्रेशर्स को हायर किया.

ये भी पढ़ें: सस्ते आटे की देश में बढ़ेगी उपलब्धता, भारत आटा स्कीम के लिए केंद्रीय एजेंसियों को 3 लाख टन गेहूं देगी एफसीआई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपको सोन पापड़ी मिली? दिल्ली की कंपनी ने कर्मचारियों को बांटे लाखों के iPhone
आपको सोन पापड़ी मिली? दिल्ली की कंपनी ने कर्मचारियों को बांटे लाखों के iPhone
धनतेरस-दिवाली पर खरीद रहे हैं सोना? जानें घर में कितना गोल्ड रख सकते हैं
धनतेरस-दिवाली पर खरीद रहे हैं सोना? जानें घर में कितना गोल्ड रख सकते हैं
दिवाली से पहले राज्य सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता
दिवाली से पहले राज्य सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता
OpenAI के CEO सैम ने बदला अपना नाम, रखा 'RAM' ऑल्टमैन
OpenAI के CEO सैम ने बदला अपना नाम, रखा 'RAM' ऑल्टमैन

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget