एक्सप्लोरर

Bharat Atta: सस्ते आटे की देश में बढ़ेगी उपलब्धता, भारत आटा स्कीम के लिए केंद्रीय एजेंसियों को 3 लाख टन गेहूं देगी एफसीआई

Subsidises Atta Scheme: केंद्र सरकार देश में महंगाई को काबू करने के लिए सस्ते भाव पर भारत आटा मुहैया करा रही है. अब इसकी उपलब्धता बढ़ाने का विचार है...

केंद्र सरकार की रियायती योजना के तहत आटे की उपलब्धता आने वाले दिनों में तेज होने वाली है. इसके लिए केंद्रीय एजेंसियों को जल्द ही 3 लाख टन गेहूं का आवंटन होने वाला है. भारत आटे के लिए गेहूं एफसीआई के द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा.

सस्ते आटे के लिए गेहूं का आवंटन

केंद्र सरकार ने आसमान छूती महंगाई के कारण लोगों को राहत देने के लिए भारत आटा स्कीम की शुरुआत की थी. भारत आटा ब्रांड के तहत सरकारी एजेंसियां आम लोगों को रियायती भाव पर आटा उपलब्ध कराती हैं. केंद्रीय खाद्य सचिव ने बताया कि योजना के तहत उपलब्धता बढ़ाने के लिए भारतीय खाद्य निगम तीन सरकारी एजेंसियों को 3 लाख टन गेहूं आवंटित करेगी, जो उससे आटा बनाएंगी.

देश में आटे की औसत खुदरा कीमत

भारत आटे की उपलब्धता बढ़ाने के लिए इस कदम को ऐसे समय उठाया जा रहा है, जब देश भर में अभी भी आटे की कीमतें टाइट चल रही हैं. सरकार के हस्तक्षेप के बाद भी आटे की कीमतों में तेजी बनी हुई है. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के हिसाब से देखें तो आटे की अखिल-भारतीय औसत खुदरा कीमत बढ़कर अभी 36.5 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं.

इतनी हो गई खुदरा महंगाई

खुदरा महंगाई में एक बार फिर आई तेजी भी सस्ते आटे की उपलब्धता बढ़ाने के लिए उठाए गए कदम को प्रासंगिक बनाती है. खुदरा महंगाई की दर में पिछले महीने फिर से तेजी देखी गई है. दिसंबर महीने के दौरान खुदरा महंगाई की दर बढ़कर 5.69 फीसदी पर पहुंच गई. यह खुदरा महंगाई का बीते 4 महीने में सबसे ऊंचा स्तर है. खुदरा महंगाई के आधिकारिक आंकड़े जारी करते हुए बताया गया था कि इसका मुख्य कारण खाने-पीने की चीजों के भाव में तेजी है.

मार्च तक होती रहेगी बिक्री

केंद्र सरकार का प्रयास है कि खुदरा महंगाई को जल्द से जल्द काबू किया जाए. इसके लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है. बीते कुछ महीनों के दौरान सरकार प्याज से लेकर टमाटर तक की बिक्री कर चुकी है. आम लोगों को महंगाई की मार से बचाने के लिए सस्ते आटे से लेकर दाल तक की बिक्री की जा रही है. सरकार की योजना है कि रियायती भाव पर मिलने वाले भारत आटे को उन सभी क्षेत्रों में उपलब्ध कराया जाए, जहां आटे की बाजार दर औसत कीमत से ज्यादा है. सरकार कम से कम मार्च तक रियायती भारत आटे की बिक्री करने वाली है.

ये भी पढ़ें: आम लोगों के हाथों में आएगा ज्यादा पैसा, बजट में आपके लिए ये ऐलान कर सकती हैं वित्त मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget