एक्सप्लोरर

Top 10 Fund Managers: जानिए देश के टॉप 10 म्यूचुअल फंड मैनेजर्स के नाम जिनपर करोड़ों निवेशक करते हैं भरोसा

Mutual Fund Managers: म्यूचुअल फंड्स ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है और इसका क्रेडिट फंड मैनेजर्स को जाता है जो अच्छे स्टॉक्स चुनकर बेहतरीन पोर्टफोलियो तैयार करते है.

Top 10 Mutual Fund Managers in India: देश में म्यूचुअल फंड में निवेश के प्रति निवेशकों में क्रेज बढ़ता जा रहा है. सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान (Systematic Investment Plan) के जरिए हर महीने 21000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश म्यूचुअल फंड में आ रहा है. जब भी निवेशक किसी भी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करते हैं तो उनका ध्यान इसपर जरूर जाता है कि फंड मैनेजर कौन है. फंड मैनेजर के नाम सुनते ही निवेशकों का भरोसा बढ़ जाता है और वे आश्वस्त हो जाते हैं कि लंबी अवधि में एक बड़ा कॉरपस बना सकेंगे. आज हम बात करेंगे देश के टॉप 10 म्यूचुअल फंड मैनेजर्स की जिसके भरोसे निवेशक अपनी गाढ़ी कमाई म्यूचुअल फंड की स्कीमों में लगाते हैं. 

1. देश के सबसे जाने-माने और भरोसेमंद म्यूचुअल फंड मैनेजर्स में सबसे बड़ा नाम शंकरन नरेन (Sankaran Naren) का है जो आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी (ICICI Prudential AMC) के चीफ इंवेस्टमेंट ऑफिसर (CIO) हैं. शंकरन नरेन को 34 वर्ष का बाजार का अनुभव है और करीब 19 वर्ष से म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री से जुड़े हैं. शंकरन नरेन करीब 6 लाख करोड़ रुपये एयूएम (Asset Under Management) का देखरेख कर रहे हैं और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी की 25 स्कीमों के वे फंड मैनेजर हैं. उनके द्वारा हैंडल किए जाने वाले फंड में  मिडकैप फंड, वैल्यू डिस्कवरी फंड शामिल है. 

2. म्यूचुअल फंड मैनेजर्स में दूसरा बड़ा नाम है एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI MUtual Fund) के आर श्रीनिवासन (R. Srinivasan) का जो 2009 से ही एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ( SBI Funds Management Limited) के साथ चीफ इंवेस्टमेंट ऑफिसर - इक्विटी के तौर पर जुड़े हैं और उनपर भी एसबीआई म्यूचुअल फंड के कई फंड्स को मैनेज करने की जिम्मेदारी है. आर श्रीनिवासन के पास 26 सालों का अनुभव है और वे करीब 2 लाख करोड़ रुपये का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) देख रहे हैं. एसबीआई म्यूचुअल फंड में वे 17 स्कीमों के फंड मैनेजर्स हैं. 

3. म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में फंड मैनेजर्स के तौर पर तीसरा बड़ा नाम है श्रेयश देवलकर (Shreyash Devalkar) का जो एक्सिस एएमसी (Axis AMC) के साथ 2016 से ही जुड़े हैं. एक्सिस एएमसी ज्वाइन करने से पहले वे बीएनपी परिबा एएमसी  (BNP Paribas AMC) के साथ जुड़े थे. श्रेयश देवलकर करीब 1.30 लाख करोड़ रुपये का एयूएम मैनेज कर रहे हैं और उनपर 26 स्कीमों की जिम्मेदारी है. 

4. हर्षा उपाध्याय (Harsha Upadhyaya) भी म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में बड़ा नाम है जो कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड (Kotak Mahindra Mutual Fund) में फंड मैनेजर हैं. उसपर 85,000 करोड़ रुपये से ज्यादा एयूएम हैंडर करने का भार है और 5 स्कीम उनके अधीन है जिसमें कोटक फ्लेक्सीकैप, कोटक टैक्ससेवर, कोटक मल्टीकैप शामिल है. उन्हें दो दशक का अनुभव है और डीएसपी ब्लैकरॉक के साथ भी काम किया है.  

5. एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund) के राहुल बैजल (Rahul Baijal) भी म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में बड़ा नाम है. राहुल बैजल पर 78,218 करोड़ रुपये एयूएम (AUM) का भार है और उनपर 6 फंड की जिम्मदारी है जिसमें एचडीएफसी टॉप 100 भी शामिल है. एचडीएफसी म्यूचुअल फंड से पहले राहुल बैजल भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस, एचएसबीसी सिक्योरिटीज, क्रेडिट सुइस सिक्योरिटीज और स्टैंडर्ड चार्टड बैंक के साथ जुड़े रहे हैं. 

6. मनीष गुनावन (Manish Gunawan) भी म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में बड़ा नाम है जो अब बंधन एएमसी (Bandhan AMC) के साथ जुड़े हैं. इससे पहले वे निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड (Nippon India Mutual Fund) के साथ बतौर चीफ इंवेस्टमेंट ऑफिसर जुड़े थे जहां वे 30,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का एएयूएम हैंडल कर रहे थे.  

7. अनिरूद्ध नाहा (Aniruddha Naha) भी म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में बड़े फंड मैनेजर्स के तौर पर जाने जाते हैं और फिलहाल वे पीजीआईएम इंडिया म्यूचुअल फंड (PGIM India Mutual Fund) के साथ जुड़े हैं. 18 सालों का उनके पास अनुभव है और करीब 12,503 करोड़ रुपये एयूएम हैंडल कर रहे हैं.  

8. अंकित अग्रवाल (Ankit Agarwal) भी बड़े फंड मैनेजर्स हैं जो यूटीआई म्यूचुअल फंड (UTI Mutual Fund) में बतौर फंड मैनेजर जुड़े हैं. अंकित अग्रवाल 33,224 करोड़ रुपये का एयूएम हैंडल कर रहे हैं और छह स्कीमों की उनपर जिम्मेदारी है. यूटीआई स्मॉल कैप, यूटीआई मिडकैप जैसे फंड को वो मैनेज कर रहे हैं. 

9. सोहिनी अनडानी (Sohini Andani) भी टॉप फंड मैनेजर्स में से एक हैं जो पहले एसबीआई म्यूचुअल फंड के साथ जुड़ी थीं. एसबीआई म्यूचुअल फंड में वे एसबीआई ब्लूचिप फंड (SBI Bluechip Fund) और एसबीआई मैगनम मिडकैप फंड की फंड मैनेजर थीं. महिला फंड मैनेजर्स में सोहिनी अनडानी सबसे ज्यादा एयूएम हैंडल करने वाली फंड मैनेजर्स में शामिल थी. 

10. जीनेश गोपानी (Jinesh Gopani) भी म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में बड़ा नाम है. जीनेश गोपानी पहले एक्सिस म्यूचुअल फंड के साथ 14 साल से जुड़े थे. बीते साल उन्होंने इस्तीफा दे दिया और अपना वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी शुरू कर रहे हैं.  

ये भी पढ़ें 

Mutual Fund: म्यूचुअल फंड में SIP के जरिए निवेश पहुंचा ऑलटाइम हाई पर, 21262 करोड़ रुपये आया जून में इंवेस्टमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SpaceX IPO: दुनिया का सबसे बड़ा IPO ला रहे हैं Elon Musk, क्या भारतीय कर पाएंगे SpaceX में निवेश? जान लें सारे रिस्क
SpaceX IPO: दुनिया का सबसे बड़ा IPO ला रहे हैं Elon Musk, क्या भारतीय कर पाएंगे SpaceX में निवेश? जान लें सारे रिस्क
भारत बनेगा ग्लोबल ऑयल डिमांड ग्रोथ का सबसे बड़ा इंजन, रूसी CEO ने की बड़ी भविष्यवाणी
भारत बनेगा ग्लोबल ऑयल डिमांड ग्रोथ का सबसे बड़ा इंजन, रूसी CEO ने की बड़ी भविष्यवाणी
Crude Oil Crisis: कच्चे तेल से बिगाड़ेगा घर का बजट! 100 डॉलर के पार पहुंचा क्रूड, अर्थशास्त्री ने दी बड़ी चेतावनी
Crude Oil Crisis: कच्चे तेल से बिगाड़ेगा घर का बजट! 100 डॉलर के पार पहुंचा क्रूड, अर्थशास्त्री ने दी बड़ी चेतावनी
LPG Gas Supply: क्या भारत में रुक जाएगी गैस की सप्लाई? होर्मुज में फंसे एलपीजी जहाजों का क्या है सच?
क्या भारत में रुक जाएगी गैस की सप्लाई? होर्मुज में फंसे एलपीजी जहाजों का क्या है सच?

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget