एक्सप्लोरर

Tomato Price: टमाटर की औसत कीमत जून की तुलना में 29 फीसदी घटी, आगे प्याज सस्ती रखने के लिए ये हैं सरकार की कोशिश

Tomato Price: जून की तुलना में अब तक जुलाई में टमाटर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है और ये करीब 30 फीसदी तक सस्ते हुए हैं. कंज्यूमर अफेयर्स मंत्रालय ने इसकी बड़ी वजह को बताया है.

Tomato Price: टमाटर के अखिल भारतीय औसत खुदरा मूल्य में पिछले महीने की तुलना में 29 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, क्योंकि बाजार में इसकी आवक में सुधार हुआ है. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि मानसून की बारिश के कारण मंडियों में आवक बढ़ी है. बयान में कहा गया है कि प्याज की खुदरा कीमत भी पिछले साल के मुकाबले नौ फीसदी कम यानी काफी हद तक नियंत्रण में है.

टमाटर और प्याज का औसत मूल्य घटा
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, टमाटर का अखिल भारतीय औसत खुदरा मूल्य मंगलवार को 37.35 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रहा था, जबकि एक महीने पहले की समान अवधि में यह 52.5 रुपये प्रति किलोग्राम था. आंकड़ों के अनुसार, प्याज की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत मंगलवार को 25.78 रुपये प्रति किलोग्राम थी.

प्याज का भंडार और बफर स्टॉक किया गया
मंत्रालय के अनुसार, सरकार ने चालू वर्ष में 2.50 लाख टन प्याज का भंडार तैयार किया है, जो अबतक का सबसे अधिक खरीदा गया प्याज का बफर स्टॉक है. इसमें कहा गया है कि बफर की खरीद ने कृषि मंत्रालय द्वारा 317.03 लाख टन के रिकॉर्ड उत्पादन के बावजूद इस साल प्याज की मंडी कीमत को टूटने से बचाने में मदद की है. मंत्रालय ने कहा, ‘‘प्याज का बफर स्टॉक, अगस्त-दिसंबर के दौरान कीमतों की तेजी को कम करने के लिए सुनियोजित और लक्षित तरीके से जारी किया जाएगा.’’

अब प्याज की कीमतें कंट्रोल में रखने के लिए सरकारी प्रयास जारी
स्टॉक को लक्षित खुले बाजार में बिक्री के माध्यम से जारी किया जाएगा और इसे खुदरा दुकानों के माध्यम से आपूर्ति के लिए राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों और सरकारी एजेंसियों को दिया जाएगा. इसमें कहा गया है कि खुले बाजार में जारी करने के लिए उन राज्यों / शहरों को लक्षित किया जाएगा जहां कीमतें पिछले महीने की तुलना में बढ़ रही हैं और इसे उन प्रमुख मंडियों में भी प्याज की उपलब्धता बढ़ाने के लिए जारी किया जायेगा.

ये भी पढ़ें

Railway Update: यात्री कृपया ध्यान दें! आज रेलवे ने किया कुल 123 ट्रेनों को रद्द और 3 डायवर्ट, जानें अपनी ट्रेन का स्टेटस

Petrol Diesel Price: क्रूड में गिरावट जारी, क्या देश में सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
सपनों का शहर या खर्चों की भट्टी? दिल्ली के PG-फ्लैट में रहने वाले युवाओं की हर महीने कितनी ढीली होती है जेब?
सपनों का शहर या खर्चों की भट्टी? दिल्ली के PG-फ्लैट में रहने वाले युवाओं की हर महीने कितनी ढीली होती है जेब?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget